गुरुग्राम के सोहना में 38 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह निजी कंपनी में कार्यरत था और काफी समय से अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। मृतक के दो बच्चे भी हैं। एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एमवीएन सोसाइटी के टावर नंबर 5 में रहने वाले 38 वर्षीय भरत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला भरत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और काफी समय से अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। घटना रविवार की है। मृतक की पहचान भरत के नाम से हुई है, जो एमवीएन सोसाइटी के टावर नंबर-5 में रहता था। भरत मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था। सुबह जब भरत का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो परिवार ने शोर मचाया। फंदे से उतारा कर अस्पताल लेकर पहुंचे आसपास के लोगों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, भरत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। दो बच्चों का पिता भरत किस कारण से इस कदम को उठाने पर मजबूर हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच कर ही पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 194 बी एन एस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गुरुग्राम के सोहना में 38 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह निजी कंपनी में कार्यरत था और काफी समय से अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। मृतक के दो बच्चे भी हैं। एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एमवीएन सोसाइटी के टावर नंबर 5 में रहने वाले 38 वर्षीय भरत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला भरत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और काफी समय से अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। घटना रविवार की है। मृतक की पहचान भरत के नाम से हुई है, जो एमवीएन सोसाइटी के टावर नंबर-5 में रहता था। भरत मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था। सुबह जब भरत का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो परिवार ने शोर मचाया। फंदे से उतारा कर अस्पताल लेकर पहुंचे आसपास के लोगों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, भरत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। दो बच्चों का पिता भरत किस कारण से इस कदम को उठाने पर मजबूर हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच कर ही पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 194 बी एन एस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
फरीदाबाद में महिला ने ऑटो में जन्मा बच्चा:खून-प्लेटलेट्स की कमी बता डॉक्टर ने किया था दिल्ली रेफर; नहीं मिली एंबुलेंस, मंगाया ऑटो
फरीदाबाद में महिला ने ऑटो में जन्मा बच्चा:खून-प्लेटलेट्स की कमी बता डॉक्टर ने किया था दिल्ली रेफर; नहीं मिली एंबुलेंस, मंगाया ऑटो हरियाणा के फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में आई एक एक गर्भवती महिला को प्लेटलेट्स कम होने की बात कह कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला को एम्बुलेंस भी नहीं मिली। परिजनों ने महिला को दिल्ली ले जाने के लिए ऑटो में बैठाया तो कुछ देर बाद ही ऑटो में ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला की ऑटो में डिलीवरी की खबर से डॉक्टरों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। महिला को आनन फानन में जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला व नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं। हालांकि अस्पताल के डॉक्टर अब भी नहीं मान रहे कि उन्होंने महिला की हालत देखे बिना दिल्ली रेफर कर गलती की थी। महिला डॉक्टर प्रोनिता अहलावत ने बताया कि महिला में खून और प्लेटलेट्स की काफी कमी थी। इसके चलते उसे दिल्ली रेफर किया गया था। जानकारी अनुसार फरीदाबाद में भरत कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार की पत्नी चांदनी (33) को पहले 4 बच्चे हैं। अब उसे पांचवां बच्चा होना था। प्रसव पीड़ा के बाद चांदनी को बीके अस्पताल में प्रसूति के लिए लाया गया। गुरुवार को चांदनी को खून की कमी और प्लेटलेट्स कम होने की बात कह कर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। एनएचएम के ड्राइवर की हड़ताल के चलते उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। राजकुमार ने बताया कि चांदनी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। एंबुलेंस ने मिलने पर उन्होंने दिल्ली जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुक किया। उन्होंने चांदनी को ऑटो बैठाया तो उसकी ऑटो में ही डिलीवरी हो गई। चांदनी की डिलीवरी की सूचना मिलने के बाद गायनी वार्ड में तैनात डॉक्टर प्रोनिता अहलावत और स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में स्टाफ को नीचे भेज कर चांदनी और उसके बच्चे को सही सलामत जच्चा बच्चा वार्ड में लाया गया।
हरियाणा में टोल कर्मियों-युवकों में लड़ाई:एक कर्मचारी को गोली मारी, डंडे-पत्थर भी चले, बाइक वाली लेन में कार घुसाने पर विवाद
हरियाणा में टोल कर्मियों-युवकों में लड़ाई:एक कर्मचारी को गोली मारी, डंडे-पत्थर भी चले, बाइक वाली लेन में कार घुसाने पर विवाद हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और कार सवार 4 युवकों में लड़ाई हो गई। मामला बढ़ने पर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक टोल कर्मी को गोली लग गई। घायल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर नांगल चौधरी पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। ये विवाद टोल पर बाइक वाली लेन में कार घुसाने को लेकर हुआ था। नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर नांगल चौधरी कस्बे के नजदीक सिरोही बहाली गांव में टोल प्लाजा बना हुआ है। गुरुवार सुबह कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा की बाइक निकलने वाली लाइन में अपनी कार लगा दी थी। इस बात को लेकर टोल कर्मियों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर आ गई। दोनों तरफ से डंडे और पत्थर भी बरसाए गए। बदमाशों ने कर्मचारी को मारी गोली
जिसके बाद कार सवार में से किसी एक ने गोली चला दी। यह गोली टोल के कर्मचारी हरीश कुमार के गले को छू कर चली गई। जिससे हरीश कुमार घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हरीश नांगल चौधरी का ही रहने वाला है। बाइक वाली लाइन पर में गाड़ी खड़ी की थी
इस बारे में टोल के असिस्टेंट मैनेजर सोनू यादव ने बताया कि टोल की मोटरसाइकिल वाली लाइन पर एक कार आकर रुकी। जब एक टोल कर्मी ने कार चालक को कहा कि यह मोटरसाइकिल की लाइन है, तब कार में बैठे युवकों ने उनके साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। टोल कर्मियों को भी बीच-बचाव में आना पड़ा। इसी दौरान कार में बैठे-बैठे एक युवक ने गोली चला दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
थाना नांगल चौधरी के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास टोल कर्मियों की ओर से गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीसीटीवी चेक किए। अब यह देखना है कि वह गोली का निशान है या लड़ाई झगड़े में लगी हुई चोट। पहले भी विवादों में रह चुका यह है टोल प्लाजा
सिरोही बहाली टोल प्लाजा पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। यहां पर अकसर लड़ाई झगड़ा होने के मामले सामने आते रहते हैं। टोल प्लाजा पर कई बार तोड़फोड़ भी हो चुकी है।
गोहाना में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत:स्प्लेंडर सवार की लापरवाही से हादसा; अपाचे पर सवार दूसरा युवक घायल
गोहाना में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत:स्प्लेंडर सवार की लापरवाही से हादसा; अपाचे पर सवार दूसरा युवक घायल हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा शाम 4-5 बजे के बीच माहरा गांव के पास हुआ। घायल युवक की बाद में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोहाना क्षेत्र के गांव रिठाल के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि उसका भतीजा नवीन और बेटा सुमित अपाचे बाइक पर गोहाना से अपने गांव लौट रहे थे। माहरा गांव के पास रोहतक साइड से आ रही एक स्प्लेंडर बाइक ने हाईवे क्रॉस करने का प्रयास किया। नवीन द्वारा बार-बार हॉर्न देने के बावजूद, स्प्लेंडर चालक ने बाइक नहीं रोकी और तेज गति से हाईवे क्रॉस करने लगा, जिससे दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में अपाचे बाइक पर सवार सुमित (कुलदीप का पुत्र) की मौत हो गई, जबकि नवीन (कृष्ण का पुत्र) घायल हो गया। स्प्लेंडर चालक ने अपना नाम अजमेर और गांव माहरा बताया। भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी के ASI राकेश कुमार के अनुसार, घायल सुमित को परिजन इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कुलदीप की शिकायत पर पुलिस ने स्प्लेंडर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का मामला दर्ज कर लिया है। घायल नवीन को खानपुर कला के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।