मेरठ में मुस्कान और साहिल ने सौरभ को 4 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिया था। इस हत्याकांड ने जहां लोगों को डराया, वहीं इसपर सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स लोगों को हंसा रहे हैं। एक रील में पत्नी 100 लीटर का ड्रम खरीदकर लाई तो पति घर छोड़कर भाग गया। कहीं खौफजदा पति अपने घर में रखे ड्रमों को कबाड़ में बेच रहे हैं। कुछ मीम्स ऐसे भी हैं, जिनमें लोग नदी में ड्रम बहा रहे हैं। देखिए, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स… मीम 1- गांव की पगडंडी पर दो महिलाएं नीला ड्रम खरीदकर ले जा रही थीं। सामने से आ रहे 2 लोग उन्हें देखकर डर जाते हैं। महिलाएं पूछती हैं- क्यों भाई, काहे भाग जाते हो…। लड़के डरते हुए कहते हैं- आप जाओ यहां से। महिलाएं कहती हैं- क्या इन्होंने भूत देख लिया। जब महिलाएं आगे बढ़ी हैं, तब दोनों लड़के गांव की तरफ भागते हैं। कहते हैं- आज तो जान ही बच गई…। मीम 2- एक मजदूर सिर पर नीला प्लास्टिक का ड्रम और सीमेंट की बोरियां लेकर एक घर पर पहुंचता है। दरवाजा खटखटाने पर व्यक्ति बाहर निकलता है, पूछता है- क्या हुआ? मजदूर कहता है- आपकी बीवी ने 2 सीमेंट के बोरे और एक ड्रम मंगवाया है। यह सुनते ही उस व्यक्ति के जेहन में मुस्कान और साहिल की इमेज बनने लगती है। वह घर छोड़कर भागता है, गली में गिर भी जाता है। मजदूर भी उसके पीछे भागते हुए पूछता है- अरे आप भाग काहे रहे हैं साहब…। मीम 3- व्यक्ति घर से बाहर निकलता है। दो लेबर ड्रम और सीमेंट की बोरी लेकर घर के बाहर खड़े होते हैं। व्यक्ति पूछता है- क्या है? लेबर कहते हैं- आपकी मेडम ने 2 बोरी सीमेंट और एक ड्रम मंगवाया है। व्यक्ति डरते हुए कहता है- क्या…। वह घर छोड़कर भागने लगता है। मीम 4- नदी में ढेर सारे ड्रम बहते दिखते हैं। बैक ग्राउंड म्युजिक चलता है- हे हरे राम, हे जगन्नाथम…। नदी में हर तरफ नीले ड्रम ही ड्रम दिख रहे हैं, जिन्हें लोगों ने डर की वजह से नदी में बहा दिया है। मीम 5- ‘मुस्कान झूठी है’ टैग के साथ इस वीडियो में मजदूर घर पर सीमेंट के बोरे और ड्रम लेकर पहुंचते हैं। पति डर जाता है, घर छोड़कर भागता है। वह कुछ देर में हांफ जाता है, इतने में उसकी पत्नी आती है। पूछती है- आप यहां क्यों छिपे हैं, घर पर आपके लिए सरप्राइज है। पति फिर डरकर भागता है। इस बार एक लड़के से टकराता है। पति कहता है- माफ करना भाई…। लड़का पलटता है, वह साहिल की वेशभूषा में होता है, मुस्कुराते हुए कहता है- कोई बात नहीं…। मीम 6- ‘ड्रम एक प्रेमकथा’ एक टैग के साथ एक मीम्स वायरल है। इसमें मुस्कान और साहिल जैसे गेटअप में लड़का और लड़की नीला ड्रम लाते हुए दिखते हैं। वह लोग सीमेंट और पानी डालते हैं। फिर ड्रम पर बैठकर गांजा फूंकते हैं। बैकग्राउंड म्युजिक बजता है- मुस्कान झूठी है…। मीम 7- पत्नी नीला ड्रम लेकर आ रही होती है। कहती है- गोलू के पापा…। पति देखकर चौंक जाता है। कहता है- इतना बड़ा ड्रम लेकर आ गई ये तो। पत्नी कहती है- देखो, तुम्हारे लिए क्या लाई हूं। पति कहता है- इसकी क्या जरूरत थी? पत्नी कहती है- झोले चूहे काट देते हैं, इसलिए…। पति कहता है- ये तो हमारे लिए काल है। पत्नी कहती है- जरा अंदर बैठकर देखो, साइज ठीक है? पति डरते हुए हाथ जोड़ लेता है कि नहीं बाबा नहीं। पत्नी के जोर देने पर अंदर घुसता है। पत्नी हंसते हुए कहती है- हां, ठीक तो है। पति रोते हुए ड्रम से बाहर निकलता है। मीम 8- एक बड़ी मशीन (ग्राइंडर) में लोग नीले प्लास्टिक के ड्रम डालकर काट रहे होते हैं। बैकग्राउंड में म्युजिक चल रहा है कि तुम्ही ने मेरी जिंदगी खराब की है…। मीम 9- एक पत्नी ड्रम के साथ दिखती है। पति का फोन आया, वो पूछता है- क्या कर रही हो? पत्नी कहती है- मैं बाजार आई हूं। पति कहता है- मुझे भूख लगी है और तुम बाजार चली गईं? पत्नी कहती है- अरे ड्रम खरीदने आईं हूं। पति कहता है- अब तुम ड्रम का क्या करोगी। पत्नी कहती है- घर आकर तुम्हें बताती हूं। पति डर से फोन काट देता है। मीम 10- एक व्यक्ति ड्रम को कंधे पर लादकर ले जा रहा था। पीछे से एक दूसरा व्यक्ति आकर पूछता है कि ये ड्रम लेकर कहां जा रहे हो? वह कहता है- रात में पत्नी ने झगड़ा हो गया। अब वह सुबह से ड्रम ही ढूंढे जा रही है। इसलिए इसको बेच दूंगा। खतरा बढ़ गया है…। मीम 11- एक व्यक्ति फोन पर कहता है- ओ भैया हरिओम, मेरे पास 2 सीमेंट के बोरे और एक ड्रम है। तुम इन्हें लेकर जाओ। हरिओम कहता है- मेरे पास पैसा नहीं है। वह व्यक्ति कहता है- मेरे से फ्री ले जा, उल्टे पैसा भी ले जा। अब 3 तस्वीरें देखिए… धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा, ये जानिए… शादी के सवाल पर हंसे, बोले- ड्रम वायरल हो रहा है
मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा हो रही है। जब धीरेंद्र शास्त्री से किसी ने पूछा- आप शादी कब करेंगे। वह हंसते हुए टालते हैं। इस दौरान भीड़ में किसी ने सौरभ मर्डर केस और ड्रम का जिक्र किया। धीरेंद्र बोले- ड्रम बहुत वायरल हो रहा है, मैंने शादी नहीं की। उन्होंने कहा- ये घटनाएं क्यों हो रही हैं? घर में हनुमंत कथा होगी तो घर कभी नहीं टूटेंगे। आज घरों के टूटने का कारण ज्यादा शिक्षित होना हो गया है। आज लोग ज्यादा शिक्षित हो गए हैं, संस्कार की कमी हो गई है। धार्मिक आयोजन कम और पाश्चात्य संस्कृति को लोग अपना रहे हैं, जिसके चलते लोगों के घर टूट रहे हैं। पहले लोग कम पढ़े-लिखे थे, तब पूरे कपड़े पहनते थे, आज लोग शिक्षित हो गए हैं, तो उनके कपड़े भी कम हो गए हैं। अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने क्या कहा, पढ़िए… लड़के का क्या कसूर, सुलाकर छाती पर छुरा घोप दिया
वृंदावन में कथा करते हुए अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने कहा- आप अच्छे भले पति को मारकर ड्रम में पैक करने लगे हैं। वो भी एक पराए लड़के के साथ। ये बुद्धि कहां से भ्रष्ट हुई, ये बताओ न…। अगर नींव मजबूत नहीं होगी तो ऊपर की इमारत को चाहे कितना भी अच्छा कर लो, कुछ नहीं होगा। हम आपके घर भोजन पर आएं, आप सोचिए कि नींद की दवा आपने भोजन में मिलाकर खिला दी। उस लड़के का क्या कसूर है। उसे क्या पता था कि उसको सुलाकर छाती पर बैठकर छुरा घोप दिया जाएगा। सोचना होगा कि आखिर उस लड़की की बुद्धि भ्रष्ट हुई क्यों? अब एक नजर में सौरभ हत्याकांड… लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में पूर्व अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के ब्रह्मपुरी के इंदिरा सेकेंड स्थित घर पर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई है। ………. ये ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़ें : मेरठ मर्डर- सौरभ 13 की उम्र में मुस्कान से मिला:दोनों 3 बार भागे; सौरभ का परिवार शादी के खिलाफ था, बताई पूरी कहानी मेरठ में 3 मार्च को लंदन से लौटे पति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया और उसकी बॉडी के 4 टुकड़े कर ड्रम में भर दिए, ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ में मुस्कान और साहिल ने सौरभ को 4 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिया था। इस हत्याकांड ने जहां लोगों को डराया, वहीं इसपर सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स लोगों को हंसा रहे हैं। एक रील में पत्नी 100 लीटर का ड्रम खरीदकर लाई तो पति घर छोड़कर भाग गया। कहीं खौफजदा पति अपने घर में रखे ड्रमों को कबाड़ में बेच रहे हैं। कुछ मीम्स ऐसे भी हैं, जिनमें लोग नदी में ड्रम बहा रहे हैं। देखिए, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स… मीम 1- गांव की पगडंडी पर दो महिलाएं नीला ड्रम खरीदकर ले जा रही थीं। सामने से आ रहे 2 लोग उन्हें देखकर डर जाते हैं। महिलाएं पूछती हैं- क्यों भाई, काहे भाग जाते हो…। लड़के डरते हुए कहते हैं- आप जाओ यहां से। महिलाएं कहती हैं- क्या इन्होंने भूत देख लिया। जब महिलाएं आगे बढ़ी हैं, तब दोनों लड़के गांव की तरफ भागते हैं। कहते हैं- आज तो जान ही बच गई…। मीम 2- एक मजदूर सिर पर नीला प्लास्टिक का ड्रम और सीमेंट की बोरियां लेकर एक घर पर पहुंचता है। दरवाजा खटखटाने पर व्यक्ति बाहर निकलता है, पूछता है- क्या हुआ? मजदूर कहता है- आपकी बीवी ने 2 सीमेंट के बोरे और एक ड्रम मंगवाया है। यह सुनते ही उस व्यक्ति के जेहन में मुस्कान और साहिल की इमेज बनने लगती है। वह घर छोड़कर भागता है, गली में गिर भी जाता है। मजदूर भी उसके पीछे भागते हुए पूछता है- अरे आप भाग काहे रहे हैं साहब…। मीम 3- व्यक्ति घर से बाहर निकलता है। दो लेबर ड्रम और सीमेंट की बोरी लेकर घर के बाहर खड़े होते हैं। व्यक्ति पूछता है- क्या है? लेबर कहते हैं- आपकी मेडम ने 2 बोरी सीमेंट और एक ड्रम मंगवाया है। व्यक्ति डरते हुए कहता है- क्या…। वह घर छोड़कर भागने लगता है। मीम 4- नदी में ढेर सारे ड्रम बहते दिखते हैं। बैक ग्राउंड म्युजिक चलता है- हे हरे राम, हे जगन्नाथम…। नदी में हर तरफ नीले ड्रम ही ड्रम दिख रहे हैं, जिन्हें लोगों ने डर की वजह से नदी में बहा दिया है। मीम 5- ‘मुस्कान झूठी है’ टैग के साथ इस वीडियो में मजदूर घर पर सीमेंट के बोरे और ड्रम लेकर पहुंचते हैं। पति डर जाता है, घर छोड़कर भागता है। वह कुछ देर में हांफ जाता है, इतने में उसकी पत्नी आती है। पूछती है- आप यहां क्यों छिपे हैं, घर पर आपके लिए सरप्राइज है। पति फिर डरकर भागता है। इस बार एक लड़के से टकराता है। पति कहता है- माफ करना भाई…। लड़का पलटता है, वह साहिल की वेशभूषा में होता है, मुस्कुराते हुए कहता है- कोई बात नहीं…। मीम 6- ‘ड्रम एक प्रेमकथा’ एक टैग के साथ एक मीम्स वायरल है। इसमें मुस्कान और साहिल जैसे गेटअप में लड़का और लड़की नीला ड्रम लाते हुए दिखते हैं। वह लोग सीमेंट और पानी डालते हैं। फिर ड्रम पर बैठकर गांजा फूंकते हैं। बैकग्राउंड म्युजिक बजता है- मुस्कान झूठी है…। मीम 7- पत्नी नीला ड्रम लेकर आ रही होती है। कहती है- गोलू के पापा…। पति देखकर चौंक जाता है। कहता है- इतना बड़ा ड्रम लेकर आ गई ये तो। पत्नी कहती है- देखो, तुम्हारे लिए क्या लाई हूं। पति कहता है- इसकी क्या जरूरत थी? पत्नी कहती है- झोले चूहे काट देते हैं, इसलिए…। पति कहता है- ये तो हमारे लिए काल है। पत्नी कहती है- जरा अंदर बैठकर देखो, साइज ठीक है? पति डरते हुए हाथ जोड़ लेता है कि नहीं बाबा नहीं। पत्नी के जोर देने पर अंदर घुसता है। पत्नी हंसते हुए कहती है- हां, ठीक तो है। पति रोते हुए ड्रम से बाहर निकलता है। मीम 8- एक बड़ी मशीन (ग्राइंडर) में लोग नीले प्लास्टिक के ड्रम डालकर काट रहे होते हैं। बैकग्राउंड में म्युजिक चल रहा है कि तुम्ही ने मेरी जिंदगी खराब की है…। मीम 9- एक पत्नी ड्रम के साथ दिखती है। पति का फोन आया, वो पूछता है- क्या कर रही हो? पत्नी कहती है- मैं बाजार आई हूं। पति कहता है- मुझे भूख लगी है और तुम बाजार चली गईं? पत्नी कहती है- अरे ड्रम खरीदने आईं हूं। पति कहता है- अब तुम ड्रम का क्या करोगी। पत्नी कहती है- घर आकर तुम्हें बताती हूं। पति डर से फोन काट देता है। मीम 10- एक व्यक्ति ड्रम को कंधे पर लादकर ले जा रहा था। पीछे से एक दूसरा व्यक्ति आकर पूछता है कि ये ड्रम लेकर कहां जा रहे हो? वह कहता है- रात में पत्नी ने झगड़ा हो गया। अब वह सुबह से ड्रम ही ढूंढे जा रही है। इसलिए इसको बेच दूंगा। खतरा बढ़ गया है…। मीम 11- एक व्यक्ति फोन पर कहता है- ओ भैया हरिओम, मेरे पास 2 सीमेंट के बोरे और एक ड्रम है। तुम इन्हें लेकर जाओ। हरिओम कहता है- मेरे पास पैसा नहीं है। वह व्यक्ति कहता है- मेरे से फ्री ले जा, उल्टे पैसा भी ले जा। अब 3 तस्वीरें देखिए… धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा, ये जानिए… शादी के सवाल पर हंसे, बोले- ड्रम वायरल हो रहा है
मेरठ में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा हो रही है। जब धीरेंद्र शास्त्री से किसी ने पूछा- आप शादी कब करेंगे। वह हंसते हुए टालते हैं। इस दौरान भीड़ में किसी ने सौरभ मर्डर केस और ड्रम का जिक्र किया। धीरेंद्र बोले- ड्रम बहुत वायरल हो रहा है, मैंने शादी नहीं की। उन्होंने कहा- ये घटनाएं क्यों हो रही हैं? घर में हनुमंत कथा होगी तो घर कभी नहीं टूटेंगे। आज घरों के टूटने का कारण ज्यादा शिक्षित होना हो गया है। आज लोग ज्यादा शिक्षित हो गए हैं, संस्कार की कमी हो गई है। धार्मिक आयोजन कम और पाश्चात्य संस्कृति को लोग अपना रहे हैं, जिसके चलते लोगों के घर टूट रहे हैं। पहले लोग कम पढ़े-लिखे थे, तब पूरे कपड़े पहनते थे, आज लोग शिक्षित हो गए हैं, तो उनके कपड़े भी कम हो गए हैं। अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने क्या कहा, पढ़िए… लड़के का क्या कसूर, सुलाकर छाती पर छुरा घोप दिया
वृंदावन में कथा करते हुए अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने कहा- आप अच्छे भले पति को मारकर ड्रम में पैक करने लगे हैं। वो भी एक पराए लड़के के साथ। ये बुद्धि कहां से भ्रष्ट हुई, ये बताओ न…। अगर नींव मजबूत नहीं होगी तो ऊपर की इमारत को चाहे कितना भी अच्छा कर लो, कुछ नहीं होगा। हम आपके घर भोजन पर आएं, आप सोचिए कि नींद की दवा आपने भोजन में मिलाकर खिला दी। उस लड़के का क्या कसूर है। उसे क्या पता था कि उसको सुलाकर छाती पर बैठकर छुरा घोप दिया जाएगा। सोचना होगा कि आखिर उस लड़की की बुद्धि भ्रष्ट हुई क्यों? अब एक नजर में सौरभ हत्याकांड… लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में पूर्व अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के ब्रह्मपुरी के इंदिरा सेकेंड स्थित घर पर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई है। ………. ये ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़ें : मेरठ मर्डर- सौरभ 13 की उम्र में मुस्कान से मिला:दोनों 3 बार भागे; सौरभ का परिवार शादी के खिलाफ था, बताई पूरी कहानी मेरठ में 3 मार्च को लंदन से लौटे पति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया और उसकी बॉडी के 4 टुकड़े कर ड्रम में भर दिए, ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सौरभ हत्याकांड, सोशल मीडिया पर नीले ड्रम का खौफ:पत्नी खरीदकर लाई 100 लीटर का ड्रम, पति देखकर भागा, पढ़िए मुस्कान-साहिल के मीम्स
