हरियाणा के कैथल जिले में सोमवार रात को सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक अनमोल सिंह की मौत हो गई। वह सीवन गांव का रहने वाला था और अपने दोस्त की नई स्विफ्ट कार लेकर निकला था। कार बेकाबू होकर हवा में उछली और सड़क किनारे लगी ईंटों के ढेर पर पलट गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी अनुसार, हादसे के समय अनमोल अपने दोस्त की कार चला रहा था, जबकि उसकी खुद की कार उसके दोस्त के पास थी। रात करीब 11 बजे जब वे पोलड गांव के पास पहुंचे, तो अनमोल की कार अचानक बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार हवा में उछलती हुई सड़क किनारे पड़े ईंटों के ढेर पर जा गिरी। दृश्य इतना भयावह था कि ऐसा लग रहा था मानो किसी ने कार को उठाकर उल्टा करके ईंटों के ढेर पर रख दिया हो (पूरी खबर पढ़ें) करनाल के सरकारी अस्पताल में मिला भ्रूण, पाइप में फंसा था, DNA टेस्ट होगा करनाल के सरकारी नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल के शौचालय में सफाई के दौरान करीब 5 महीने का भ्रूण मिला है। शौचालय में ब्लॉकेज होने के कारण कर्मचारी वहां सफाई के लिए आए थे। पाइप खोलते ही भ्रूण बाहर आ गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ की गई। अस्पताल प्रशासन ने भ्रूण को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, साथ ही इसके खून के नमूने लिए गए हैं, जिनकी डीएनए जांच जल्द ही कराई जाएगी। नागरिक अस्पताल के डॉ. बलवान ने बताया कि यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। उनके मुताबिक, भ्रूण करीब पांच महीने का है और संभवतः एक-दो दिन पहले ही फेंका गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का। इस बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। करनाल के सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक मेडिकल जांच में भ्रूण लड़की का प्रतीत हो रहा है (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा के कैथल जिले में सोमवार रात को सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक अनमोल सिंह की मौत हो गई। वह सीवन गांव का रहने वाला था और अपने दोस्त की नई स्विफ्ट कार लेकर निकला था। कार बेकाबू होकर हवा में उछली और सड़क किनारे लगी ईंटों के ढेर पर पलट गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी अनुसार, हादसे के समय अनमोल अपने दोस्त की कार चला रहा था, जबकि उसकी खुद की कार उसके दोस्त के पास थी। रात करीब 11 बजे जब वे पोलड गांव के पास पहुंचे, तो अनमोल की कार अचानक बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार हवा में उछलती हुई सड़क किनारे पड़े ईंटों के ढेर पर जा गिरी। दृश्य इतना भयावह था कि ऐसा लग रहा था मानो किसी ने कार को उठाकर उल्टा करके ईंटों के ढेर पर रख दिया हो (पूरी खबर पढ़ें) करनाल के सरकारी अस्पताल में मिला भ्रूण, पाइप में फंसा था, DNA टेस्ट होगा करनाल के सरकारी नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल के शौचालय में सफाई के दौरान करीब 5 महीने का भ्रूण मिला है। शौचालय में ब्लॉकेज होने के कारण कर्मचारी वहां सफाई के लिए आए थे। पाइप खोलते ही भ्रूण बाहर आ गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ की गई। अस्पताल प्रशासन ने भ्रूण को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, साथ ही इसके खून के नमूने लिए गए हैं, जिनकी डीएनए जांच जल्द ही कराई जाएगी। नागरिक अस्पताल के डॉ. बलवान ने बताया कि यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। उनके मुताबिक, भ्रूण करीब पांच महीने का है और संभवतः एक-दो दिन पहले ही फेंका गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का। इस बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। करनाल के सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक मेडिकल जांच में भ्रूण लड़की का प्रतीत हो रहा है (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा | दैनिक भास्कर
