हरियाणा के जींद में पत्नी की हत्या:पति ने सिर में चटनी कूटने वाली कुंडी मारी; चोट लगते ही चारपाई पर गिरकर दम तोड़ा

हरियाणा के जींद में पत्नी की हत्या:पति ने सिर में चटनी कूटने वाली कुंडी मारी; चोट लगते ही चारपाई पर गिरकर दम तोड़ा

हरियाणा के जींद में आज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने चटनी कूटने वाली पत्थर की कुंडी पत्नी के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही नरवाना शहर के थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के भूना का रहने वाला सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा काफी समय से नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। सूरज राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि नेहा प्राइवेट स्कूल में स्वीपर का कार्य कर रही थी। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सिर में कुंडी लगते ही चारपाई पर पड़ी महिला
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सूरज ने चटनी कूटने वाली कुंडी उठाकर नेहा के सिर में दे मारी। इससे नेहा लहूलुहान होकर वहीं चारपाई पर गिर पड़ी। इसके बाद सूरज गुस्से में बाहर चला गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूरज और नेहा के 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। नरवाना शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक की टीम मामले की छानबीन कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के जींद में आज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने चटनी कूटने वाली पत्थर की कुंडी पत्नी के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों यहां किराए के मकान में रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही नरवाना शहर के थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के भूना का रहने वाला सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा काफी समय से नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। सूरज राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि नेहा प्राइवेट स्कूल में स्वीपर का कार्य कर रही थी। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सिर में कुंडी लगते ही चारपाई पर पड़ी महिला
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सूरज ने चटनी कूटने वाली कुंडी उठाकर नेहा के सिर में दे मारी। इससे नेहा लहूलुहान होकर वहीं चारपाई पर गिर पड़ी। इसके बाद सूरज गुस्से में बाहर चला गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूरज और नेहा के 4 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। नरवाना शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक की टीम मामले की छानबीन कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर