हरियाणा प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। झज्जर की बेरी नगर पालिका में भी दो मार्च को चुनाव होंगे। बेरी नगर पालिका में अबकी बार 14 वार्डों का चुनाव होगा जबकि इससे पूर्व पालिका में 13 ही वार्ड होते थे। हरियाणा के सबसे पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा बेरी नगर से ही थे। चेयरमैन पद के चुनाव डायरेक्ट पब्लिक वोटिंग से किए जाएंगे और साथ ही वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा। बेरी में इस बार के चुनाव के लिए चेयरमैन सीट जनरल पुरुष के लिए आवंटित है। बेरी नगर पालिका में कुल वोटरों की संख्या करीब 14 हजार है। हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता कर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन भरा जाएगा। 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नगर पालिका बेरी में वार्ड वाइज पुरुष और महिला वोटर हरियाणा प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। झज्जर की बेरी नगर पालिका में भी दो मार्च को चुनाव होंगे। बेरी नगर पालिका में अबकी बार 14 वार्डों का चुनाव होगा जबकि इससे पूर्व पालिका में 13 ही वार्ड होते थे। हरियाणा के सबसे पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा बेरी नगर से ही थे। चेयरमैन पद के चुनाव डायरेक्ट पब्लिक वोटिंग से किए जाएंगे और साथ ही वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा। बेरी में इस बार के चुनाव के लिए चेयरमैन सीट जनरल पुरुष के लिए आवंटित है। बेरी नगर पालिका में कुल वोटरों की संख्या करीब 14 हजार है। हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता कर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक उम्मीदवारों का नामांकन भरा जाएगा। 2 मार्च को वोटिंग और 12 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नगर पालिका बेरी में वार्ड वाइज पुरुष और महिला वोटर हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
MLA शिकायत पर कैथल एसपी की बढ़ी मुश्किलें:जनसुनवाई के दौरान फोन नहीं उठाने का आरोप, बोले-20 से ज्यादा बार किया ट्राई
MLA शिकायत पर कैथल एसपी की बढ़ी मुश्किलें:जनसुनवाई के दौरान फोन नहीं उठाने का आरोप, बोले-20 से ज्यादा बार किया ट्राई हरियाणा के कैथल जिले के एसपी राजेश कालिया के खिलाफ विधानसभा विशेषाधिकार समिति में शिकायत दर्ज कराई है। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई के दौरान उन्होंने एक फरियादी की समस्या के समाधान के लिए एसपी को दो दिनों में 20 से अधिक बार फोन किया, लेकिन उन्होंने एक भी कॉल नहीं उठाई। पुलिस अधिकारी का गैर जिम्मेदाराना रवैया विधायक हंस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को भी अवगत कराया है। विधायक का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार पुलिस अधिकारी की गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। विशेषाधिकार समिति की ओर से उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। यह जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी को उजागर करता है। विशेषाधिकार समिति द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से एसपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस घटना से स्पष्ट होता है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और त्वरित प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता है। शिकायत लेकर मेरे कार्यालय पहुंचे थे लोग देवेंद्र हंस ने शिकायत में कहा कि पत्र के माध्यम से आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि पुलिस विभाग संबंधी अनेक शिकायतें अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में लगातार आती रहती हैं। 02-12-2024 को एक शिकायत के साथ इसी विधानसभा के कुछ लोग मेरे कार्यालय में आए थे। उस विषय पर बातचीत करने के लिए जब एसपी कैथल राजेश कालिया से संपर्क साधने का प्रयास किया, तो एसपी ने विधायक कार्यालय या मेरे अपने फोन से किए फोन का भी जवाब नहीं देते है। 20 से ज्यादा बार फोन पर संपर्क करना चाहा 02-12-2024 से 03-12-24 इन दो दिनों के अंतराल में एसपी को 20 से ज्यादा बार मैंने स्वयं अपने फोन से संपर्क करने का प्रयास किया है, लेकिन एसपी ने फोन का जवाब नहीं दिया और न ही उसके उपरांत वापिस संपर्क साधने का प्रयास किया। इसके उपरांत उनके रीडर से संपर्क करके बात की गई। जिस पर उनके रीडर ने बताया कि एसपी साहब अपने कार्यालय में है और लैंडलाइन पर संपर्क करने के लिए कहा गया। उसके उपरान्त एसपी जिला कैथल के कार्यालय में लैंडलाइन पर संपर्क किया, जिस पर एसपी के एक बैठक में होने की बात कही गई। 22880 वोट से मेरी जीत हुई अध्यक्ष विधानसभा गुहला की जनता ने मुझे 64611 वोट देकर मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है और 22880 वोट से मेरी जीत हुई है। मैं जनता के प्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व को निष्ठाभाव से निभाना चाहता हूं, परंतु इस प्रकार पुलिस अधीक्षक द्वारा किया व्यवहार व असहयोग मेरी विधानसभा की जनता के हितों की पूर्ति में अवरोध पैदा करता है। प्रोटोकॉल मानदंडों का उल्लंघन हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के साथ प्रोटोकॉल मानदंडों का उल्लंघन और सरकारी अधिकारियों का अपमानजनक व्यवहार में दिए प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन में बिन्दु C के अंतर्गत आता है। अध्यक्ष से निवेदन है इस विषय को गंभीरता से लेकर गुहला विधानसभा के लाखों लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
हरियाणा में बदमाशों ने महिला की छाती में गोली मारी:बाइक पर आए 3 युवक फायरिंग कर फरार; महिला का बयान- पति ने हमला करवाया
हरियाणा में बदमाशों ने महिला की छाती में गोली मारी:बाइक पर आए 3 युवक फायरिंग कर फरार; महिला का बयान- पति ने हमला करवाया हरियाणा के कैथल में आज एक 35 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश आए थे, जो महिला की छाती में गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद महिला को कैथल के सिविल अस्पताल में लाया गया है। यहां उसका उपचार जारी है। यहां महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उस पर उसके पति ने ही हमला करवाया है। उसका पति के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह 9 बजे हुई वारदात
कैथल के DSP बीरभान ने बताया कि यह वारदात आज सुबह करीब 9 बजे कैथल के चीका रोड पर मलिक नगर में हुई है। वहां 35 साल की महिला सरोज देवी को गोली मारी गई है। वह सतबीर की पत्नी हैं, और ससुराल वालों के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सरोज का ससुराल जींद के उचाना थाने के अंतर्गत माखंड गांव में है। वहीं, नारनौंद में इनकी जमीन है, जिसे उनका पति सतबीर बेचना चाहता था। सरोज इसके खिलाफ थीं, इसलिए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस कर दिया। वह केस काफी महीनों से चल रहा है। स्कूटी पर जा रही महिला को रास्ते में घेरा
DSP के अनुसार, महिला सरोज ने अपने बयान में बताया है कि वह चीका रोड के मलिक नगर में अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रहती हैं। यहां वह एक NGO में काम करती हैं। आज सुबह 9 बजे वह अपनी स्कूटी से काम पर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार होकर आए 3 युवकों ने उनका रास्ता रोका और पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए और महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें उठाया और घर पर उनकी बेटी को सूचना दी। महिला बोली- शक्ल देखकर पहचान लेगी हमलावरों को
इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिला का स्टेटमेंट लिया। महिला का कहना है कि वह उन हमलावरों को जानती नहीं है, लेकिन अगर वे सामने लाए जाएंगे तो शक्ल देखकर उन्हें पहचान सकती है। DSP ने बताया है कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। गोली उसके बाएं कंधे के पास छाती पर लगी थी और आर-पार हो गई। इसलिए, महिला की जान को खतरा नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, हमलावरों को पकड़ने के लिए आस-पास के CCTV खंगाले जा रहे हैं।
हरियाणा के 3 शहरों में बारिश की संभावना:यमुनानगर, अंबाला में 30-40 KMPH से हवाएं चलेंगी; 1-9 जुलाई के बीच 72.5 मिमी वर्षा
हरियाणा के 3 शहरों में बारिश की संभावना:यमुनानगर, अंबाला में 30-40 KMPH से हवाएं चलेंगी; 1-9 जुलाई के बीच 72.5 मिमी वर्षा हरियाणा में मानसून की गति पिछले दो दिनों से धीमी पड़ गई है। कुछ शहरों को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने बुधवार को यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। बता दें कि इस बार मानसून ने 28 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था। शुरुआती दौर में दक्षिणी जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह के साथ-साथ सिरसा, फतेहाबाद में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। जबकि अन्य जिलों में अभी तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 8 जुलाई के बाद से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा में मानसून के धमाकेदार प्रवेश के बाद अभी तक प्रदेश में इसकी सक्रियता और स्थिरता में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि हरियाणा प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में लगातार मानसूनी गतिविधियों के चलते सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि उत्तरी और पूर्वी भागों में मानसूनी गतिविधियां कम रहीं, जिसके चलते इन क्षेत्रों में अभी भी मानसूनी गतिविधियों के चलते सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। तीन दिन तक कमजोर रहेगा मानसून प्रदेश में अभी भी कुछ स्थानों पर मानसून की गतिविधियां नदारद हैं। दक्षिणी भागों, विशेषकर महेंद्रगढ़ जिले पर मानसून लगातार अपनी मेहरबानी बरसा रहा है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के साथ-साथ मानसून द्रोणिका के लगातार अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित होने के कारण है। जो राजस्थान के दक्षिणी भागों में मौजूद है। अगले तीन दिन तक मानसून कमजोर रहेगा और सीमित स्थानों पर ही छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। उमस भरी गर्मी का सामना मानसून में ब्रेक लगने के कारण इस दौरान प्रदेश में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा समय-समय पर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों को ऊर्जा देते हैं। उदाहरण के लिए पिछले 3-4 दिनों से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। 11 जुलाई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। 11-15 जुलाई के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। 72.5 MM बारिश हुई 1 जून से 9 जुलाई के बीच राज्य में कुल 72.5 MM बारिश हुई है, जबकि इस दौरान राज्य में 88.4 MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 18% कम है। हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी-दादरी, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई है। यहां के लोग बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि अन्य सभी जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।