हरियाणा के 15 जिलों में बढ़ेगी गर्मी:7 शहर ग्रीन जोन में, साफ रहेगा मौसम; टेंपरेचर सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा, सबसे गर्म सिरसा@37.6

हरियाणा के 15 जिलों में बढ़ेगी गर्मी:7 शहर ग्रीन जोन में, साफ रहेगा मौसम; टेंपरेचर सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा, सबसे गर्म सिरसा@37.6

हरियाणा के 15 जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत हरियाणा के अधिकतर जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आगामी दिनों की बात करें तो मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। 15 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिला हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व सोनीपत में गर्मी अधिक रहेगी। हालांकि 7 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत) में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित। 24 घंटे में बदला तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा के तापमान में हुई। जहां 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट फरीदाबाद के तापमान में हुई, जहां अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा के 15 जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत हरियाणा के अधिकतर जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आगामी दिनों की बात करें तो मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। 15 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिला हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व सोनीपत में गर्मी अधिक रहेगी। हालांकि 7 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत) में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित। 24 घंटे में बदला तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा के तापमान में हुई। जहां 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट फरीदाबाद के तापमान में हुई, जहां अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर