हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, 5 दिन मौसम खराब:हिमाचल में लैंडस्लाइड, कार छोड़कर जान बचा भागे लोग, VIDEO सामने आया

हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, 5 दिन मौसम खराब:हिमाचल में लैंडस्लाइड, कार छोड़कर जान बचा भागे लोग, VIDEO सामने आया

हिमाचल के सिरमौर में शुक्रवार को पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। शिलाई गांव में हुए लैंडस्लाइड का वीडियो भी सामने आया है, इसमें पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। बचने के लिए लोग दौड़ रहे हैं। राज्य में 4 जून तक मौसम खराब रहेगा। कल कांगड़ा , कुल्लू, मंडी और चंबा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा में आज सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है। जींद, पानीपत में हल्की और अंबाला व फतेहाबाद के जाखल में तेज बारिश हुई। अंबाला और फतेहाबाद में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह, नारनौल, चरखी दादरी, जींद, कैथल और करनाल में बादल छाए रहे। कैथल के पुंडरी में तेज आंधी चली। इससे पहले गुरुवार को गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में बारिश हुई। आंधी भी चली। गुरुग्राम में कई जगह पेड़ गिर गए। सड़क पर पेड़ गिरने से जाम की स्थित बनी। यहां भी 4 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हरियाणा में 3 दिन कैसा रहेगा मौसम हिमाचल के सिरमौर में शुक्रवार को पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। शिलाई गांव में हुए लैंडस्लाइड का वीडियो भी सामने आया है, इसमें पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। बचने के लिए लोग दौड़ रहे हैं। राज्य में 4 जून तक मौसम खराब रहेगा। कल कांगड़ा , कुल्लू, मंडी और चंबा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा में आज सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है। जींद, पानीपत में हल्की और अंबाला व फतेहाबाद के जाखल में तेज बारिश हुई। अंबाला और फतेहाबाद में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, नूंह, नारनौल, चरखी दादरी, जींद, कैथल और करनाल में बादल छाए रहे। कैथल के पुंडरी में तेज आंधी चली। इससे पहले गुरुवार को गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और नूंह में बारिश हुई। आंधी भी चली। गुरुग्राम में कई जगह पेड़ गिर गए। सड़क पर पेड़ गिरने से जाम की स्थित बनी। यहां भी 4 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हरियाणा में 3 दिन कैसा रहेगा मौसम   हिमाचल | दैनिक भास्कर