हरियाणा के 4 जिलों में सुबह-सुबह बारिश, हिसार में ओलावृष्टि:10 जिलों में आज मौसम खराब; कल रात और कैथल में ओले गिरे

हरियाणा के 4 जिलों में सुबह-सुबह बारिश, हिसार में ओलावृष्टि:10 जिलों में आज मौसम खराब; कल रात और कैथल में ओले गिरे

हरियाणा में आज भी मौसम बिगड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह-सुबह प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हुई है। वहीं, बाकी जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। जिन जिलों में बारिश हुई है, उसमें चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद शामिल हैं। दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ। जबकि, फतेहाबाद में बूंदाबांदी देखने मिली। वहीं, हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर और फतेहाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार, 4 जून को भी हरियाणा के कैथल और सिरसा में मौसम बिगड़ा था, जिससे कैथल में बारिश के ओलावृष्टि और सिरसा में तेज बारिश हुई। वहीं, हिसार में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम के 3 PHOTOS… आज इन जगहों पर मौसम बिगड़ने की संभावना
मौसम विभाग ने आज चरखी दादरी, भिवानी, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नारनौंद, महम, गोहाना, जुलाना, जींद और नरवाना में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना की जताई है। वहीं, तावड़ू, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, सफीदों, टोहाना और रतिया में बूंदाबांदी हो सकती है। यहां भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कल से खुश्क रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 5 जून तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 6 जून से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरवट जिला पंचकूला में 1.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई, जिसके बाद पंचकूला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की दर्ज की गई, जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में आज भी मौसम बिगड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह-सुबह प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हुई है। वहीं, बाकी जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। जिन जिलों में बारिश हुई है, उसमें चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद शामिल हैं। दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ। जबकि, फतेहाबाद में बूंदाबांदी देखने मिली। वहीं, हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर और फतेहाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार, 4 जून को भी हरियाणा के कैथल और सिरसा में मौसम बिगड़ा था, जिससे कैथल में बारिश के ओलावृष्टि और सिरसा में तेज बारिश हुई। वहीं, हिसार में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम के 3 PHOTOS… आज इन जगहों पर मौसम बिगड़ने की संभावना
मौसम विभाग ने आज चरखी दादरी, भिवानी, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेड़ा, हांसी, हिसार, नारनौंद, महम, गोहाना, जुलाना, जींद और नरवाना में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना की जताई है। वहीं, तावड़ू, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, सफीदों, टोहाना और रतिया में बूंदाबांदी हो सकती है। यहां भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कल से खुश्क रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 5 जून तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 6 जून से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरवट जिला पंचकूला में 1.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई, जिसके बाद पंचकूला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की दर्ज की गई, जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर