हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में शनिवार शाम को कई जिलों में मौसम बिगड़ गया। हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में तूफान के साथ तेज बारिश हुई। फतेहाबाद में तो सड़कों पर एक फीट तक पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। पानीपत में आज सुबह भी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलीं। हालांकि, अभी लगभग सभी जिलों में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार शाम को पाकिस्तान से पंजाब और राजस्थान होते हुए तूफान हरियाणा और पंजाब में एंटर किया। हरियाणा में रात को 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया। इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत और कैथल शामिल हैं। पंजाब में कई जगह रात को मौसम बिगड़ा। लुधियाना में 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अमृतसर में आंधी के कारण पुलिस के बैरिकेड तक उड़ गए। जालंधर के नामदेव चौक पर गाड़ियों पर लोहे की शटरिंग गिरी। फिरोजपुर में तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई है। विभाग ने 5 घंटे तक पूरे पंजाब में तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में शाम करीब 6 बजे नाले में बादल फटा। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई, जबकि ये सड़क किनारे पार्क की थीं। हरियाणा में बारिश और तूफान के बाद के PHOTOS… हरियाणा में बारिश की 3 तस्वीरें… पंजाब में बारिश की 3 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटने की 3 तस्वीरें… हरियाणा में अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आने वाले तीन दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। 26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में 25% तक बारिश होने की संभावना है। 28 मई को बारिश का दायरा बढ़ेगा और 16 जिलों में 25% तक बरसात हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। हीटवेव का अलर्ट
बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है। 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। 27 मई को पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद सहित 16 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई को किसी भी जिले में हीटवेव का अलर्ट नहीं है। तापमान में बदलाव
शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हिसार, सिरसा और नारनौल प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में शनिवार शाम को कई जिलों में मौसम बिगड़ गया। हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में तूफान के साथ तेज बारिश हुई। फतेहाबाद में तो सड़कों पर एक फीट तक पानी जमा हो गया। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। पानीपत में आज सुबह भी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलीं। हालांकि, अभी लगभग सभी जिलों में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार शाम को पाकिस्तान से पंजाब और राजस्थान होते हुए तूफान हरियाणा और पंजाब में एंटर किया। हरियाणा में रात को 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया। इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत और कैथल शामिल हैं। पंजाब में कई जगह रात को मौसम बिगड़ा। लुधियाना में 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई, जिससे नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अमृतसर में आंधी के कारण पुलिस के बैरिकेड तक उड़ गए। जालंधर के नामदेव चौक पर गाड़ियों पर लोहे की शटरिंग गिरी। फिरोजपुर में तेज आंधी के चलते बिजली गुल हो गई है। विभाग ने 5 घंटे तक पूरे पंजाब में तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में शाम करीब 6 बजे नाले में बादल फटा। इससे नाले में आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं। गाड़ियां बहकर सतलुज नदी के किनारे पहुंच गई, जबकि ये सड़क किनारे पार्क की थीं। हरियाणा में बारिश और तूफान के बाद के PHOTOS… हरियाणा में बारिश की 3 तस्वीरें… पंजाब में बारिश की 3 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटने की 3 तस्वीरें… हरियाणा में अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आने वाले तीन दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। 26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में 25% तक बारिश होने की संभावना है। 28 मई को बारिश का दायरा बढ़ेगा और 16 जिलों में 25% तक बरसात हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। हीटवेव का अलर्ट
बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है। 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। 27 मई को पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जींद, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद सहित 16 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई को किसी भी जिले में हीटवेव का अलर्ट नहीं है। तापमान में बदलाव
शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हिसार, सिरसा और नारनौल प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
