हरियाणा कांग्रेस के 4 विधायकों का गुरुवार रात चंडीगढ़ में गाड़ी पार्किंग को लेकर एक पुलिस अधिकारी के साथ विवाद हो गया। यह घटना तब हुई जब विधायक हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण के डिनर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने विधायकों को अपनी गाड़ियां पार्क करके पैदल जाने के लिए कहा। इस बात पर विधायकों और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हो गई। विवाद का वीडियो आने के बाद इसका खुलासा हुआ। वीडियो में नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायकों ने पुलिस अधिकारी से कहा कि वे विधायक हैं और उनकी गाड़ियों को आगे जाने दिया जाना चाहिए। इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि विधायक हो तो धमकाओगे क्या? काफी देर तक बहस के बाद, पुलिस अधिकारी ने विधायकों को आगे जाने की अनुमति दे दी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं.. हरियाणा कांग्रेस के 4 विधायकों का गुरुवार रात चंडीगढ़ में गाड़ी पार्किंग को लेकर एक पुलिस अधिकारी के साथ विवाद हो गया। यह घटना तब हुई जब विधायक हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण के डिनर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने विधायकों को अपनी गाड़ियां पार्क करके पैदल जाने के लिए कहा। इस बात पर विधायकों और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हो गई। विवाद का वीडियो आने के बाद इसका खुलासा हुआ। वीडियो में नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायकों ने पुलिस अधिकारी से कहा कि वे विधायक हैं और उनकी गाड़ियों को आगे जाने दिया जाना चाहिए। इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि विधायक हो तो धमकाओगे क्या? काफी देर तक बहस के बाद, पुलिस अधिकारी ने विधायकों को आगे जाने की अनुमति दे दी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं.. हरियाणा | दैनिक भास्कर
