हरियाणा निकाय चुनाव के लिए BJP ने 39 इंचार्ज लगाए:इनमें सांसद, पूर्व मंत्री-विधायक भी शामिल; कैंडिडेट चुनने में भी भूमिका रहेगी

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए BJP ने 39 इंचार्ज लगाए:इनमें सांसद, पूर्व मंत्री-विधायक भी शामिल; कैंडिडेट चुनने में भी भूमिका रहेगी

हरियाणा में मार्च में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने इंचार्ज लगा दिए हैं। भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, 2 मेयर और 3 चेयरमैन के उपचुनाव को लेकर 39 नेताओं की ड्यूटी लगाई है। लिस्ट में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर चेयरमैन तक के नाम हैं। ये नेता अपने-अपने जिलों में उम्मीदवारों के चयन से लेकर उनके प्रचार की जिम्मेदारी देखेंगे। इससे पहले कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर 3 सूची जारी कर जिला लेवल पर प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। 8 नगर निगमों समेत 40 निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि पानीपत नगर निगम में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सभी जगह के नतीजे एक साथ 12 मार्च को आएंगे। भाजपा की ओर से जारी सूची… किन–किन शहरों में निकाय चुनाव
मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह के मुताबिक फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होंगे। सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए चुनाव होंगे क्योंकि यहां से मेयर निखिल मदान और शक्तिरानी शर्मा विधायक चुने जा चुके हैं। नगर परिषद सोहना और नगर पालिका असंध व इस्माइलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हाेंगे। इसके अलावा पटौदी, थानेसर, सिरसा और अंबाला सदर नगर परिषद में सभी पदों पर चुनाव होंगे। 21 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और वार्ड मेंबर के चुनाव होंगे। खबर अपडेट की जा रही है हरियाणा में मार्च में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने इंचार्ज लगा दिए हैं। भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, 2 मेयर और 3 चेयरमैन के उपचुनाव को लेकर 39 नेताओं की ड्यूटी लगाई है। लिस्ट में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर चेयरमैन तक के नाम हैं। ये नेता अपने-अपने जिलों में उम्मीदवारों के चयन से लेकर उनके प्रचार की जिम्मेदारी देखेंगे। इससे पहले कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर 3 सूची जारी कर जिला लेवल पर प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। 8 नगर निगमों समेत 40 निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि पानीपत नगर निगम में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सभी जगह के नतीजे एक साथ 12 मार्च को आएंगे। भाजपा की ओर से जारी सूची… किन–किन शहरों में निकाय चुनाव
मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह के मुताबिक फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होंगे। सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए चुनाव होंगे क्योंकि यहां से मेयर निखिल मदान और शक्तिरानी शर्मा विधायक चुने जा चुके हैं। नगर परिषद सोहना और नगर पालिका असंध व इस्माइलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हाेंगे। इसके अलावा पटौदी, थानेसर, सिरसा और अंबाला सदर नगर परिषद में सभी पदों पर चुनाव होंगे। 21 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और वार्ड मेंबर के चुनाव होंगे। खबर अपडेट की जा रही है   हरियाणा | दैनिक भास्कर