हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से जुड़े हनीट्रैप मामले में पंचकूला कोर्ट ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी आरोपी अमित बिंदल को 29 दिन बाद पंचकूला कोर्ट से जमानत मिली है। बचाव पक्ष के वकील की ओर से कोर्ट में दी गई दलील में कहा गया कि, उनके क्लाइंट को झूठे केस में फंसाया गया। अमित बिंदल ने ना तो रॉकी मित्तल को कोई कॉल किया था और ना ही इसमें किसी भी तरह के पैसों का लेनदेन कभी हुआ। महक को पहले ही मिल चुकी जमानत इसी मामले में 25 फरवरी को पंचकूला कोर्ट में सुनवाई के बाद मुख्य आरोपियों में शामिल महक अधलखा को जमानत मिल चुकी है। पंचकूला की ACJM कोर्ट ने उसकी बेल मंजूर की थी। हिमाचल प्रदेश के कसौली गैंगरेप मामले में हनी ट्रैप एंगल सामने आने के बाद हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर पीड़ित लड़की, उसकी सहेली और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। क्या है पूरा मामला… 13 दिसंबर को FIR, 14 जनवरी को सामने आई कॉपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज की गई थी। 14 जनवरी को अचानक इस FIR की कॉपी सामने आ गई। जिसमें पीड़ित महिला ने कहा कि वह अपनी सहेली और अपने बॉस अमित के साथ घूमने कसौली गई थी। वहां होटल में बड़ौली और रॉकी मित्तल ने जबरन उसे शराब पिलाई और उसके साथ गैंगरेप किया। FIR सामने आने के कुछ ही दिनों बाद पीड़िता की एक सहेली ने पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां पर उसने गैंगरेप से साफ इनकार किया। उसने कहा कि- वह कसौली के होटल में सिर्फ सिंगर रॉकी मित्तल से मिली थी। वह न तो मोहन बड़ौली को जानती है और न ही उसने उन्हें वहां देखा। केस के 3 महीनें बाद कसौली केस में हनी ट्रैप एंगल पर हुई FIR दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के कसौली में एफआईआर सामने आने के तीन महीनें बाद इस केस में हनी ट्रैप का एंगल सामने आया था। इसको लेकर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने पंचकूला पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से जुड़े हनीट्रैप मामले में पंचकूला कोर्ट ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी आरोपी अमित बिंदल को 29 दिन बाद पंचकूला कोर्ट से जमानत मिली है। बचाव पक्ष के वकील की ओर से कोर्ट में दी गई दलील में कहा गया कि, उनके क्लाइंट को झूठे केस में फंसाया गया। अमित बिंदल ने ना तो रॉकी मित्तल को कोई कॉल किया था और ना ही इसमें किसी भी तरह के पैसों का लेनदेन कभी हुआ। महक को पहले ही मिल चुकी जमानत इसी मामले में 25 फरवरी को पंचकूला कोर्ट में सुनवाई के बाद मुख्य आरोपियों में शामिल महक अधलखा को जमानत मिल चुकी है। पंचकूला की ACJM कोर्ट ने उसकी बेल मंजूर की थी। हिमाचल प्रदेश के कसौली गैंगरेप मामले में हनी ट्रैप एंगल सामने आने के बाद हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर पीड़ित लड़की, उसकी सहेली और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। क्या है पूरा मामला… 13 दिसंबर को FIR, 14 जनवरी को सामने आई कॉपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज की गई थी। 14 जनवरी को अचानक इस FIR की कॉपी सामने आ गई। जिसमें पीड़ित महिला ने कहा कि वह अपनी सहेली और अपने बॉस अमित के साथ घूमने कसौली गई थी। वहां होटल में बड़ौली और रॉकी मित्तल ने जबरन उसे शराब पिलाई और उसके साथ गैंगरेप किया। FIR सामने आने के कुछ ही दिनों बाद पीड़िता की एक सहेली ने पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां पर उसने गैंगरेप से साफ इनकार किया। उसने कहा कि- वह कसौली के होटल में सिर्फ सिंगर रॉकी मित्तल से मिली थी। वह न तो मोहन बड़ौली को जानती है और न ही उसने उन्हें वहां देखा। केस के 3 महीनें बाद कसौली केस में हनी ट्रैप एंगल पर हुई FIR दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के कसौली में एफआईआर सामने आने के तीन महीनें बाद इस केस में हनी ट्रैप का एंगल सामने आया था। इसको लेकर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने पंचकूला पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
