हरियाणा में प्रशासनिक सचिवों पर CM ने जताई नाराजगी:कैबिनेट के मेमोरेंडम समय से न भेजने पर चेतावनी, अब 72 घंटे पहले भेजना होगा

हरियाणा में प्रशासनिक सचिवों पर CM ने जताई नाराजगी:कैबिनेट के मेमोरेंडम समय से न भेजने पर चेतावनी, अब 72 घंटे पहले भेजना होगा

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार में तैनात प्रशासकीय सचिवों से नाराज हैं। दरअसल, कैबिनेट ब्रांच को भेजे जाने वाले मेमोरेंडम समय से नहीं भेजे जा रहे हैं, जिसके कारण मंत्रियों को उन्हें पढ़ने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा लास्ट मूवमेंट में मेमोरेंडम कैबिनेट ब्रांच को भेजे जाते हैं, जिससे उन्हें कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखने में परेशानी होती है। सीएम की नाराजगी के बाद अब प्रशासनिक सचिवों के लिए कैबिनेट ब्रांच के अधीक्षक की ओर से लेटर जारी किया गया है। जिसमें इसको लेकर तीन बिंदुओं के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यहां पढ़िए कैबिनेट ब्रांच का ऑर्डर.. लेटर में इन बिंदुओं पर फोकस करने को कहा गया.. 1. लेटर में लिखा है कि यह देखने में आता है कि प्रशासकीय सचिवों द्वारा अपने विभाग से संबंधित मेमोरेंडम समय रहते कैबिनेट ब्रांच को नहीं भिजवाए जाते हैं, लेकिन कैबिनेट से पहले लास्ट डे उन्हें एजेंडा में शामिल करवाने का अनुरोध किया जाता है। समय के अभाव के कारण मंत्रिपरिषद के सदस्यों को ऐसे मेमोरेंडम को पढ़ने का समय नहीं मिल पाता है। 2. इस बारे कार्यालय द्वारा कैबिनेट के सामने मेमोरेंडम प्रस्तुत करने के लिए समय-समय पर हिदायतें जारी की गई हैं, जिनके अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक से 72 घंटे (3 दिन पहले) मेमोरेंडम कैबिनेट ब्रांच में प्राप्त हो जाना चाहिए तथा 2 दिन पहले मंत्रिपरिषद के मेंबरों, सचिव, राज्यपाल को भिजवाए जाएं। 3. लेटर में प्रशासनिक सचिवों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में मंत्रिपरिषद की बैठक से 72 घंटे (3 दिन पहले) ज्ञापन मंत्रीमण्डल शाखा में भिजवाना सुनिश्चित करें। 72 घंटे (3 दिन पहले) के बाद ज्ञापन को मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार में तैनात प्रशासकीय सचिवों से नाराज हैं। दरअसल, कैबिनेट ब्रांच को भेजे जाने वाले मेमोरेंडम समय से नहीं भेजे जा रहे हैं, जिसके कारण मंत्रियों को उन्हें पढ़ने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा लास्ट मूवमेंट में मेमोरेंडम कैबिनेट ब्रांच को भेजे जाते हैं, जिससे उन्हें कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखने में परेशानी होती है। सीएम की नाराजगी के बाद अब प्रशासनिक सचिवों के लिए कैबिनेट ब्रांच के अधीक्षक की ओर से लेटर जारी किया गया है। जिसमें इसको लेकर तीन बिंदुओं के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यहां पढ़िए कैबिनेट ब्रांच का ऑर्डर.. लेटर में इन बिंदुओं पर फोकस करने को कहा गया.. 1. लेटर में लिखा है कि यह देखने में आता है कि प्रशासकीय सचिवों द्वारा अपने विभाग से संबंधित मेमोरेंडम समय रहते कैबिनेट ब्रांच को नहीं भिजवाए जाते हैं, लेकिन कैबिनेट से पहले लास्ट डे उन्हें एजेंडा में शामिल करवाने का अनुरोध किया जाता है। समय के अभाव के कारण मंत्रिपरिषद के सदस्यों को ऐसे मेमोरेंडम को पढ़ने का समय नहीं मिल पाता है। 2. इस बारे कार्यालय द्वारा कैबिनेट के सामने मेमोरेंडम प्रस्तुत करने के लिए समय-समय पर हिदायतें जारी की गई हैं, जिनके अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक से 72 घंटे (3 दिन पहले) मेमोरेंडम कैबिनेट ब्रांच में प्राप्त हो जाना चाहिए तथा 2 दिन पहले मंत्रिपरिषद के मेंबरों, सचिव, राज्यपाल को भिजवाए जाएं। 3. लेटर में प्रशासनिक सचिवों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में मंत्रिपरिषद की बैठक से 72 घंटे (3 दिन पहले) ज्ञापन मंत्रीमण्डल शाखा में भिजवाना सुनिश्चित करें। 72 घंटे (3 दिन पहले) के बाद ज्ञापन को मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर