हरियाणा में सिर पर डंडे मार पत्नी की हत्या:चारपाई पर खून से लथपथ लाश छोड़ी; अकड़ चुका था शरीर, 2 छोटे बेटे बचे

हरियाणा में सिर पर डंडे मार पत्नी की हत्या:चारपाई पर खून से लथपथ लाश छोड़ी; अकड़ चुका था शरीर, 2 छोटे बेटे बचे

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति ने पत्नी को पीटा। इसी दौरान उसके सिर में पर डंडा मारा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे खून से लथपथ हालत में चारपाई पर छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुबह अन्य परिजन घर पहुंचे। उन्होंने महिला को मृत पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और FSL टीम ने मौके पर कार्रवाई कर सबूत जुटाए। इसके बाद शव को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसका पंचनामा भरवा कर डेडबॉडी को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खून सूख चुका था और डेडबॉडी भी अकड़ चुकी थी
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान पूजा (26) के रूप में हुई है। वह समालखा के चुलकाना गांव में पति नवीन के साथ रहती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बात ज्यादा बढ़ गई तो नवीन ने पूजा को मार दिया। जब सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक महिला का बहा खून सूख चुका था। डेडबॉडी भी अकड़ गई थी। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि वारदात रात 10 बजे के करीब की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। ईंट भट्‌ठे पर काम करता है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी नवीन उर्फ जॉनी ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह 2 बच्चों का पिता है, जिसमें 3 और 2 वर्षीय दो बेटे हैं। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसने उसके सिर पर डंडा मारा। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति ने पत्नी को पीटा। इसी दौरान उसके सिर में पर डंडा मारा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे खून से लथपथ हालत में चारपाई पर छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब सुबह अन्य परिजन घर पहुंचे। उन्होंने महिला को मृत पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और FSL टीम ने मौके पर कार्रवाई कर सबूत जुटाए। इसके बाद शव को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसका पंचनामा भरवा कर डेडबॉडी को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खून सूख चुका था और डेडबॉडी भी अकड़ चुकी थी
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान पूजा (26) के रूप में हुई है। वह समालखा के चुलकाना गांव में पति नवीन के साथ रहती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बात ज्यादा बढ़ गई तो नवीन ने पूजा को मार दिया। जब सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक महिला का बहा खून सूख चुका था। डेडबॉडी भी अकड़ गई थी। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि वारदात रात 10 बजे के करीब की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। ईंट भट्‌ठे पर काम करता है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी नवीन उर्फ जॉनी ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह 2 बच्चों का पिता है, जिसमें 3 और 2 वर्षीय दो बेटे हैं। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसने उसके सिर पर डंडा मारा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर