हरियाणा में आज, सोमवार को 12वीं बोर्ड की हिस्ट्री और बायोलॉजी की परीक्षा है। 1,10,612 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी, जो साढ़े 3 बजे तक चलेगी। 27 फरवरी से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में अभी तक 257 नकलची पकड़े जा चुके हैं। दोनों ही कक्षाओं के अभी तक 4-4 पेपर हुए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश में कुल 1434 परीक्षा केंद्र हैं। फ्लाइंग की 226 टीमें बनाई गई हैं। हर परीक्षा केंद्र पर 6 फ्लाइंग की टीम एवरेज रखी गई हैं। परीक्षा के 3 घंटे के दौरान फ्लाइंग टीमें अपने परीक्षा केंद्रों पर ही रहेंगी। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोनीपत में नकल गिरोह के 7 सदस्य पकड़े
7 मार्च को 10वीं बोर्ड का हिंदी का पेपर हुआ था। सोनीपत जिले के गोहाना में शामड़ी-2 में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के निकट ही एक महिला 3 युवकों से पर्ची तैयार कराती दिखाई दीं। तुरंत उड़नदस्ते की टीम ने स्कूल के निकट छापेमारी की और एक महिला और पुरुष को पकड़ लिया। इसके बाद ये लोग जिस मकान के बाहर खड़े थे, वहां टीम ने रेड की। इस दौरान वहां नकल तैयार करते प्राइवेट स्कूलों के टीचर नजर आए। उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें अल्फा न्यूमेरिक कोड D31160 का प्रश्न पत्र मिला। जांच में यह मार्च 2023 का प्रश्न पत्र निकला, जिसे शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार, मोहित, अरुण कुमार, मानसी, सुमन देवी, जुगल किशोर, सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ धारा 223A, 318(2), 61, 62 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। नकल के बीच बोर्ड ने सचिव बदला, चेयरमैन नया लगाया
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा को हटा दिया था। उनकी जगह HCS अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल को नया बोर्ड का सचिव लगाया गया। वहीं 2 दिन पहले सरकार ने डॉ. पवन कुमार को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया। पवन कुमार चरखी दादरी के राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल थे। इनसे पहले IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं जींद के PGT टीचर सतीश कुमार को बोर्ड के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में आज, सोमवार को 12वीं बोर्ड की हिस्ट्री और बायोलॉजी की परीक्षा है। 1,10,612 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगी, जो साढ़े 3 बजे तक चलेगी। 27 फरवरी से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में अभी तक 257 नकलची पकड़े जा चुके हैं। दोनों ही कक्षाओं के अभी तक 4-4 पेपर हुए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश में कुल 1434 परीक्षा केंद्र हैं। फ्लाइंग की 226 टीमें बनाई गई हैं। हर परीक्षा केंद्र पर 6 फ्लाइंग की टीम एवरेज रखी गई हैं। परीक्षा के 3 घंटे के दौरान फ्लाइंग टीमें अपने परीक्षा केंद्रों पर ही रहेंगी। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोनीपत में नकल गिरोह के 7 सदस्य पकड़े
7 मार्च को 10वीं बोर्ड का हिंदी का पेपर हुआ था। सोनीपत जिले के गोहाना में शामड़ी-2 में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के निकट ही एक महिला 3 युवकों से पर्ची तैयार कराती दिखाई दीं। तुरंत उड़नदस्ते की टीम ने स्कूल के निकट छापेमारी की और एक महिला और पुरुष को पकड़ लिया। इसके बाद ये लोग जिस मकान के बाहर खड़े थे, वहां टीम ने रेड की। इस दौरान वहां नकल तैयार करते प्राइवेट स्कूलों के टीचर नजर आए। उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें अल्फा न्यूमेरिक कोड D31160 का प्रश्न पत्र मिला। जांच में यह मार्च 2023 का प्रश्न पत्र निकला, जिसे शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार, मोहित, अरुण कुमार, मानसी, सुमन देवी, जुगल किशोर, सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ धारा 223A, 318(2), 61, 62 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। नकल के बीच बोर्ड ने सचिव बदला, चेयरमैन नया लगाया
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आने के बाद सरकार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा को हटा दिया था। उनकी जगह HCS अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल को नया बोर्ड का सचिव लगाया गया। वहीं 2 दिन पहले सरकार ने डॉ. पवन कुमार को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया। पवन कुमार चरखी दादरी के राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल थे। इनसे पहले IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं जींद के PGT टीचर सतीश कुमार को बोर्ड के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
