प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा में आएंगे। इस दौरान वह यमुनानगर और हिसार में दो बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी यमुनानगर में दीन बंधु चौधरी छोटू राम थर्मल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जो दूसरी बड़ी परियोजना हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से पहले से ही प्रेम रहा है। वह जब भी हरियाणा आए हैं तो उन्होंने प्रदेश के लोगों को कोई न कोई बड़ी सौगातें दी हैं। 52 महीने में पूरा होगा थर्मल प्लांट सीएम सैनी ने बताया कि भीम राव अंबेडकर की जयंती पर वह यमुनानगर में चौधरी दीन बंधु छोटू राम थर्मल प्लांट की नई इकाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यांस करेंगे। इस परियोजना पर 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। ये 800 मेगावाट का थर्मल प्लांट है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई है। यह परियोजना यमुनानगर में 600 मेगावाट संयंत्र का विस्तार है। इस योजना को 52 महीने में पूरा किया जाएगा। वाणिज्य संचालन 48 महीने में शुरू होगा। इससे हरियाणा की ऊर्जा उत्पादन 3000 मेगावाट से अधिक हो जाएगी। तीन फेज में हिसार एयरपोर्ट का हुआ निर्माण सीएम ने बताया कि महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन कर शुभारंभ करेंगे। यह पहला हवाई अड्डा होगा। यह हवाई हड्डा हिसार में एकीकृत विमानन विनिर्माण का 7200 एकड़ में किया जा रहा है। हवाई अड्डे को विकास परियोजना तीन चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसमें एक टर्मिनल तैयार है। पहले फेज में 50 करोड़ रुपए का खर्च आया है। दूसरे चरण में 3000 मीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है, इससे 180 यात्रियों की क्षमता तक के एयर बस का संचालन किया जा सकेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लाइसेंस के लिए 23 जनवरी 2025 को आवेदन किया था, 28 फरवरी को ये हमे मिल चुका है। हरियाणा शुरू हुई योजनाएं जन आंदोलन बनीं हिसार से अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद व जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा की धरती जो भी अभियान शुरू किए हैं, वह देश में जन आंदोलन बने हैं। प्रधानमंत्री ने यहां से स्वच्छता का अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किए हैं। ये सब जन आंदोलन बन चुके हैं। गत दिवस केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी राष्ट्रीय जन शक्ति अभियान की शुरुआत हरियाणा के पंचकूला से किया है। खबर अपडेट की जा रही है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा में आएंगे। इस दौरान वह यमुनानगर और हिसार में दो बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी यमुनानगर में दीन बंधु चौधरी छोटू राम थर्मल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जो दूसरी बड़ी परियोजना हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से पहले से ही प्रेम रहा है। वह जब भी हरियाणा आए हैं तो उन्होंने प्रदेश के लोगों को कोई न कोई बड़ी सौगातें दी हैं। 52 महीने में पूरा होगा थर्मल प्लांट सीएम सैनी ने बताया कि भीम राव अंबेडकर की जयंती पर वह यमुनानगर में चौधरी दीन बंधु छोटू राम थर्मल प्लांट की नई इकाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यांस करेंगे। इस परियोजना पर 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। ये 800 मेगावाट का थर्मल प्लांट है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई है। यह परियोजना यमुनानगर में 600 मेगावाट संयंत्र का विस्तार है। इस योजना को 52 महीने में पूरा किया जाएगा। वाणिज्य संचालन 48 महीने में शुरू होगा। इससे हरियाणा की ऊर्जा उत्पादन 3000 मेगावाट से अधिक हो जाएगी। तीन फेज में हिसार एयरपोर्ट का हुआ निर्माण सीएम ने बताया कि महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन कर शुभारंभ करेंगे। यह पहला हवाई अड्डा होगा। यह हवाई हड्डा हिसार में एकीकृत विमानन विनिर्माण का 7200 एकड़ में किया जा रहा है। हवाई अड्डे को विकास परियोजना तीन चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसमें एक टर्मिनल तैयार है। पहले फेज में 50 करोड़ रुपए का खर्च आया है। दूसरे चरण में 3000 मीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है, इससे 180 यात्रियों की क्षमता तक के एयर बस का संचालन किया जा सकेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लाइसेंस के लिए 23 जनवरी 2025 को आवेदन किया था, 28 फरवरी को ये हमे मिल चुका है। हरियाणा शुरू हुई योजनाएं जन आंदोलन बनीं हिसार से अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद व जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा की धरती जो भी अभियान शुरू किए हैं, वह देश में जन आंदोलन बने हैं। प्रधानमंत्री ने यहां से स्वच्छता का अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किए हैं। ये सब जन आंदोलन बन चुके हैं। गत दिवस केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भी राष्ट्रीय जन शक्ति अभियान की शुरुआत हरियाणा के पंचकूला से किया है। खबर अपडेट की जा रही है… हरियाणा | दैनिक भास्कर
