हरियाणा में BJP की तिरंगा यात्रा:किरण चौधरी हिसार में चक्कर खाकर गिरीं; कुरुक्षेत्र में देशभक्ति के साथ CM सैनी के गीत बजाए

हरियाणा में BJP की तिरंगा यात्रा:किरण चौधरी हिसार में चक्कर खाकर गिरीं; कुरुक्षेत्र में देशभक्ति के साथ CM सैनी के गीत बजाए

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर हरियाणा में आज BJP की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत हिसार में यात्रा के दौरान BJP की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी चक्कर खाकर गिर गईं। मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं ने उन्हें संभाला और उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर में तबीयत ठीक होने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। किरण चौधरी को पहले से ही पैर में चोट लगी हुई थी। वह लंगड़ाते हुए कार्यक्रम में पहुंची थीं। मंच पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस चोट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वह तिरंगा यात्रा में थोड़ी दूर ही चल सकेंगी। यह यात्रा लघु सचिवालय के पास शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय किरण चौधरी को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ीं। सपा सांसद पर भड़कीं किरण चौधरी
यात्रा के बाद किरण चौधरी ने समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल एके भारती पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कहा, “जो लोग इस तरह की ओछी बातें करते हैं ये देशद्रोही लोग हैं। इनके लिए देश के प्रति कोई मान-सम्मान नहीं है। यह देशहित में नहीं है।” कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा में CM का गीत बजा
उधर, कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत के साथ नायब सैनी काे बना दिया CM हरियाणा का गीत भी बजा दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद BJP कार्यकर्ता भारत माता की जयघोष करने लगे। इस यात्रा में लोकसभा सांसद नवीन जिंदल भी शामिल हुए। गुरुग्राम में केंद्रीय राज्यमंत्री यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे
आज गुरुग्राम में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कुछ देर बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आईएमटी चौक मानेसर से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। करनाल में आज शाम को यात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी शिरकत करेंगे। सपा सांसद के इस बयान पर बवाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को विंग कमांडर व्योमिका सिंह लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मुरादाबाद में कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं, लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ रामगोपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव हैं। एक मुसलमान, दूसरा जाटव और तीसरा यादव…ये तीनों PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के ही हैं। ये पूरा युद्ध तो PDA ने ही लड़ा। भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।’ एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चर्चा में आईं। दोनों ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर हरियाणा में आज BJP की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत हिसार में यात्रा के दौरान BJP की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी चक्कर खाकर गिर गईं। मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं ने उन्हें संभाला और उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर में तबीयत ठीक होने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। किरण चौधरी को पहले से ही पैर में चोट लगी हुई थी। वह लंगड़ाते हुए कार्यक्रम में पहुंची थीं। मंच पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस चोट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि वह तिरंगा यात्रा में थोड़ी दूर ही चल सकेंगी। यह यात्रा लघु सचिवालय के पास शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देते समय किरण चौधरी को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ीं। सपा सांसद पर भड़कीं किरण चौधरी
यात्रा के बाद किरण चौधरी ने समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल एके भारती पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कहा, “जो लोग इस तरह की ओछी बातें करते हैं ये देशद्रोही लोग हैं। इनके लिए देश के प्रति कोई मान-सम्मान नहीं है। यह देशहित में नहीं है।” कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा में CM का गीत बजा
उधर, कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत के साथ नायब सैनी काे बना दिया CM हरियाणा का गीत भी बजा दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद BJP कार्यकर्ता भारत माता की जयघोष करने लगे। इस यात्रा में लोकसभा सांसद नवीन जिंदल भी शामिल हुए। गुरुग्राम में केंद्रीय राज्यमंत्री यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे
आज गुरुग्राम में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कुछ देर बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आईएमटी चौक मानेसर से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। करनाल में आज शाम को यात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी शिरकत करेंगे। सपा सांसद के इस बयान पर बवाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को विंग कमांडर व्योमिका सिंह लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मुरादाबाद में कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं, लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ रामगोपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव हैं। एक मुसलमान, दूसरा जाटव और तीसरा यादव…ये तीनों PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के ही हैं। ये पूरा युद्ध तो PDA ने ही लड़ा। भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।’ एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चर्चा में आईं। दोनों ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर