हरियाणा बीजेपी की राज्यसभा सांसद के गाने के वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने उनके इस वीडियो को ऑल इंडिया कांग्रेस (AICC) के सोशल मीडिया X पर शेयर कर तंज कसा है। हालांकि इस पर बीजेपी सांसद ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि यह शर्मनाक है, कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए गिर रही है। दरअसल, हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा इन दिनों दूसरे देशों का दौरा कर रही हैं। वह वहां पहलगाम हमले के बाद भारत की पाक पर की गई कार्रवाई को लेकर प्रचार कर रही हैं। साथ ही वहां की टॉप लीडर्स के साथ मिलकर पूरे मामले की जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में वह इसी को लेकर अल्जीरिया दौरे पर भी गई थीं, जहां वह एक ब्रेकफास्ट टेबल पर गाना गा रही हैं, और पास बैठे सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी उनके साथ में बैठे हुए हैं। अब यहां पढ़िए एआईसीसी ने क्या लिखा? कांग्रेस ने रेखा शर्मा के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर डेट वाइज डिटेल के साथ लिखा है। कांग्रेस ने लिखा है कि 27 मई को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत का दौरा किया और गीत गाए। इसके बाद 28 मई को कुवैत ने 19 साल के प्रतिबंध के बाद पाकिस्तानी वीजा आवेदन फिर से खोला, क्या कूटनीति है! रेखा शर्मा की कांग्रेस पर नाराजगी के ये मेन प्वाइंट्स 1. रेखा शर्मा ने लिखा है कि जब कूटनीति के एक वास्तविक क्षण को राजनीतिक नफरत के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो यह बहुत दुख देता है। अल्जीरियाई लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला यह गीत किसी पार्टी में नहीं, बल्कि भारत के सम्मान से भरे कमरे में दोस्ती के संकेत के रूप में गाया गया था। यह शर्मनाक है कि कांग्रेस किस तरह से सस्ते राजनीतिक लाभ के लिए गिरती है और मजाक उड़ाती है। 2. उन्होंने कांग्रेस के वीडियो पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि वीडियो अल्जीरिया का था, कुवैत का नहीं – लेकिन उन्हें कैसे पता चलेगा? वे नक्शे पर देश का पता भी नहीं लगा सकते! यही कारण है कि भारत ऐसी पार्टी पर भरोसा नहीं कर सकता जो अपने ही देश का अपमान करती है और उसे शर्मिंदा करती है। हरियाणा बीजेपी की राज्यसभा सांसद के गाने के वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने उनके इस वीडियो को ऑल इंडिया कांग्रेस (AICC) के सोशल मीडिया X पर शेयर कर तंज कसा है। हालांकि इस पर बीजेपी सांसद ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि यह शर्मनाक है, कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए गिर रही है। दरअसल, हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा इन दिनों दूसरे देशों का दौरा कर रही हैं। वह वहां पहलगाम हमले के बाद भारत की पाक पर की गई कार्रवाई को लेकर प्रचार कर रही हैं। साथ ही वहां की टॉप लीडर्स के साथ मिलकर पूरे मामले की जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में वह इसी को लेकर अल्जीरिया दौरे पर भी गई थीं, जहां वह एक ब्रेकफास्ट टेबल पर गाना गा रही हैं, और पास बैठे सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी उनके साथ में बैठे हुए हैं। अब यहां पढ़िए एआईसीसी ने क्या लिखा? कांग्रेस ने रेखा शर्मा के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर डेट वाइज डिटेल के साथ लिखा है। कांग्रेस ने लिखा है कि 27 मई को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत का दौरा किया और गीत गाए। इसके बाद 28 मई को कुवैत ने 19 साल के प्रतिबंध के बाद पाकिस्तानी वीजा आवेदन फिर से खोला, क्या कूटनीति है! रेखा शर्मा की कांग्रेस पर नाराजगी के ये मेन प्वाइंट्स 1. रेखा शर्मा ने लिखा है कि जब कूटनीति के एक वास्तविक क्षण को राजनीतिक नफरत के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो यह बहुत दुख देता है। अल्जीरियाई लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला यह गीत किसी पार्टी में नहीं, बल्कि भारत के सम्मान से भरे कमरे में दोस्ती के संकेत के रूप में गाया गया था। यह शर्मनाक है कि कांग्रेस किस तरह से सस्ते राजनीतिक लाभ के लिए गिरती है और मजाक उड़ाती है। 2. उन्होंने कांग्रेस के वीडियो पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि वीडियो अल्जीरिया का था, कुवैत का नहीं – लेकिन उन्हें कैसे पता चलेगा? वे नक्शे पर देश का पता भी नहीं लगा सकते! यही कारण है कि भारत ऐसी पार्टी पर भरोसा नहीं कर सकता जो अपने ही देश का अपमान करती है और उसे शर्मिंदा करती है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
