हांसी में अधेड़ व्यक्ति ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला, अकेला रहता था; कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग में काटी थी नस

हांसी में अधेड़ व्यक्ति ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला, अकेला रहता था; कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग में काटी थी नस

हिसार के हांसी की विकास नगर कॉलोनी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में था। एक महिला से प्रेम प्रसंग के चलते वह इससे पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। हांसी के वार्ड 27 के पूर्व पार्षद देवेंद्र मुवाल के अनुसार, सतीश विकास नगर कॉलोनी में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी और बेटे की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह अकेला रहता था और कुछ समय से एक महिला से उसका प्रेम संबंध था। हाल ही में महिला के छोड़कर जाने के बाद से वह अत्यधिक परेशान था। सतीश ने अप्रैल महीने में अपनी प्रेमिका के घर जाकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। सतीश विकास नगर कॉलोनी में अपने घर में अकेला ही रहता था। घटना का पता गुरुवार को तब चला, जब मकान में रहने वाले किरायेदार का बच्चा रोज की तरह सतीश को खाना देने गया। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो सतीश फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। सतीश का एक भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और उसकी मां व भाई बाहर रहते हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है। हिसार के हांसी की विकास नगर कॉलोनी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में था। एक महिला से प्रेम प्रसंग के चलते वह इससे पहले भी एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। हांसी के वार्ड 27 के पूर्व पार्षद देवेंद्र मुवाल के अनुसार, सतीश विकास नगर कॉलोनी में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी और बेटे की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह अकेला रहता था और कुछ समय से एक महिला से उसका प्रेम संबंध था। हाल ही में महिला के छोड़कर जाने के बाद से वह अत्यधिक परेशान था। सतीश ने अप्रैल महीने में अपनी प्रेमिका के घर जाकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। सतीश विकास नगर कॉलोनी में अपने घर में अकेला ही रहता था। घटना का पता गुरुवार को तब चला, जब मकान में रहने वाले किरायेदार का बच्चा रोज की तरह सतीश को खाना देने गया। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो सतीश फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। सतीश का एक भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और उसकी मां व भाई बाहर रहते हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर