हांसी में महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला शव:गले पर गहरा कट; कुछ दूर पड़ी मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, गर्भवती होने की संभावना

हांसी में महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला शव:गले पर गहरा कट; कुछ दूर पड़ी मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, गर्भवती होने की संभावना

हिसार जिले के हांसी शहर में बीती रात एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव गीता चौक के समीप राधिका फैक्ट्री रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की झाड़ियों में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसके गले पर कट का गहरा निशान मिला है। पास में ही स्कूटी पड़ी थी। महिला के गर्भवती होने की संभावना भी है। महिला का शव पड़ा होने की सूचना के बाद हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान और थाना शहर हांसी के SHO सदानंद ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू करवाया। जांच में महिला के गले और कोहनी पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सिटी थाना प्रभारी सदानंद ने बताया, ‘शव के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद हुई है, जिसका पायदान महिला के निकट गिरा मिला। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।’ उन्होंने यह भी बताया कि महिला के गर्भवती होने की संभावना है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी। महिला के गले पर गहरा कट का निशान पाया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हांसी के नागरिक अस्पताल में शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। जांच अधिकारियों के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्कूटी के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हिसार जिले के हांसी शहर में बीती रात एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव गीता चौक के समीप राधिका फैक्ट्री रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की झाड़ियों में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसके गले पर कट का गहरा निशान मिला है। पास में ही स्कूटी पड़ी थी। महिला के गर्भवती होने की संभावना भी है। महिला का शव पड़ा होने की सूचना के बाद हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान और थाना शहर हांसी के SHO सदानंद ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू करवाया। जांच में महिला के गले और कोहनी पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सिटी थाना प्रभारी सदानंद ने बताया, ‘शव के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद हुई है, जिसका पायदान महिला के निकट गिरा मिला। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।’ उन्होंने यह भी बताया कि महिला के गर्भवती होने की संभावना है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी। महिला के गले पर गहरा कट का निशान पाया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हांसी के नागरिक अस्पताल में शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। जांच अधिकारियों के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्कूटी के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर