हाथरस में बुलेट सवार दो युवकों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवती के बाजू और फिर चेस्ट में लगी है। युवती हाथरस डीएम राहुल पांडेय के ड्राइवर राकेश कुमार शर्मा की बेटी थी। वह अपनी मां के साथ शॉपिंग करके लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। वारदात तहसील सदर के पास हुई। मृतका की पहचान कल्पिता शर्मा (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कल्पिता को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला…
तहसील सदर के क्वार्टर में राकेश कुमार शर्मा अपनी उर्मिला देवी के साथ रहते है। राकेश कुमार शर्मा के तीन बच्चे है। कल्पिता शर्मा सबसे छोटी बेटी है। बाकी दोनों बेटे है। बड़े बेटे विशाल की शादी हो चुकी है। कल्पिता शर्मा नर्सिंग का कोर्स कर चुकी थी। इसका रिश्ता भी पिछले दिनों पक्का हो गया था। आज शाम 6 बजे कल्पिता अपनी मां के साथ शॉपिंग करने गई थी। रात 8 बजे के करीब यह लोग स्कूटी से शॉपिंग करके लौट रहे थे। अलीगढ़ रोड के तहसील सदर के गेट के पर दो बुलेट सवार लोगों ने कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कल्पिता शर्मा के बाजू और फिर चेस्ट में लगी है। मां ने कहा- मेरी बहू के प्रेमी ने की हत्या
मां ने बताया- हम लोग शॉपिंग से लौट रहे थे। तभी दो लोग बुलेट से आए। मेरे आगे बुलेट लगा दी। इसके बाद मेरी बेटी पर गोली चला दी। मेरी स्कूटी गिर गई। मेरी बेटी की मौके पर मौत हो गई। गोली चलाने वाला मेरी बहू का प्रेमी है। उसी ने हत्या करवाई है। मेरी बहू का नाम ज्योति शर्मा है। रिवाल्वर भी मेरे घर चोरी कर बहू ले गई थी। मेरे बेटे की तीन साल पहले शादी हुई थी। मां ने कहा- जिस तरह से मेरी बेटी के गोली मारी गई है। इस तरह से गोली मारने वाले के भी गोली मारी जाए। आखिर मैं क्यों बेटी को आज शॉपिंग के लिए ले गई। मेरी लाडो चली गई। कुछ दिन पहले गायब हुई थी पिस्टल
राकेश शर्मा ने बताया- मेरी बेटी को गोली मारी गई है। मै तहसील में रहता हूं। मेरी पिस्टल भी घर से कुछ दिन पहले गायब हुई थी। SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा- इनका अपनी बहू से विवाद चल रहा था। मृतका की मां ने बताया है कि बहू के बॉयफ्रेंड ने गोली मारी है। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी ने पति को चाय में जहर देकर मारा:महोबा में 1 साल पहले हुई थी शादी, भाई ने कहा-दूसरे से चैट करती थी महोबा में युवक को उसकी पत्नी ने चाय में जहर देकर मार दिया। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। कुछ महीने से पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा था। वह दिनभर चैट करती थी। ससुराल वालों ने मना किया तो वह गुस्सा कर मायके चली गई। पढ़ें पूरी खबर… हाथरस में बुलेट सवार दो युवकों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवती के बाजू और फिर चेस्ट में लगी है। युवती हाथरस डीएम राहुल पांडेय के ड्राइवर राकेश कुमार शर्मा की बेटी थी। वह अपनी मां के साथ शॉपिंग करके लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। वारदात तहसील सदर के पास हुई। मृतका की पहचान कल्पिता शर्मा (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कल्पिता को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला…
तहसील सदर के क्वार्टर में राकेश कुमार शर्मा अपनी उर्मिला देवी के साथ रहते है। राकेश कुमार शर्मा के तीन बच्चे है। कल्पिता शर्मा सबसे छोटी बेटी है। बाकी दोनों बेटे है। बड़े बेटे विशाल की शादी हो चुकी है। कल्पिता शर्मा नर्सिंग का कोर्स कर चुकी थी। इसका रिश्ता भी पिछले दिनों पक्का हो गया था। आज शाम 6 बजे कल्पिता अपनी मां के साथ शॉपिंग करने गई थी। रात 8 बजे के करीब यह लोग स्कूटी से शॉपिंग करके लौट रहे थे। अलीगढ़ रोड के तहसील सदर के गेट के पर दो बुलेट सवार लोगों ने कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कल्पिता शर्मा के बाजू और फिर चेस्ट में लगी है। मां ने कहा- मेरी बहू के प्रेमी ने की हत्या
मां ने बताया- हम लोग शॉपिंग से लौट रहे थे। तभी दो लोग बुलेट से आए। मेरे आगे बुलेट लगा दी। इसके बाद मेरी बेटी पर गोली चला दी। मेरी स्कूटी गिर गई। मेरी बेटी की मौके पर मौत हो गई। गोली चलाने वाला मेरी बहू का प्रेमी है। उसी ने हत्या करवाई है। मेरी बहू का नाम ज्योति शर्मा है। रिवाल्वर भी मेरे घर चोरी कर बहू ले गई थी। मेरे बेटे की तीन साल पहले शादी हुई थी। मां ने कहा- जिस तरह से मेरी बेटी के गोली मारी गई है। इस तरह से गोली मारने वाले के भी गोली मारी जाए। आखिर मैं क्यों बेटी को आज शॉपिंग के लिए ले गई। मेरी लाडो चली गई। कुछ दिन पहले गायब हुई थी पिस्टल
राकेश शर्मा ने बताया- मेरी बेटी को गोली मारी गई है। मै तहसील में रहता हूं। मेरी पिस्टल भी घर से कुछ दिन पहले गायब हुई थी। SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा- इनका अपनी बहू से विवाद चल रहा था। मृतका की मां ने बताया है कि बहू के बॉयफ्रेंड ने गोली मारी है। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी ने पति को चाय में जहर देकर मारा:महोबा में 1 साल पहले हुई थी शादी, भाई ने कहा-दूसरे से चैट करती थी महोबा में युवक को उसकी पत्नी ने चाय में जहर देकर मार दिया। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। कुछ महीने से पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा था। वह दिनभर चैट करती थी। ससुराल वालों ने मना किया तो वह गुस्सा कर मायके चली गई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
हाथरस DM के ड्राइवर की बेटी का मर्डर:मां के साथ शॉपिंग से लौट रही थी, बाइक सवारों ने मारी गोली
