हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले सीएम डॉ. यशवंत सिंह परमार की आज पुण्यतिथि है। मगर इस मौके पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी द्वारा शिमला में कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने शुरू हो गए, क्या कांग्रेस अपनी ही पार्टी के पहले सीएम को भुला चुकी है। सीएम-प्रतिभा ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया याद हालांकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जरूर डॉ. परमार को श्रद्धांजलि दी है। मगर शिमला में कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं हुआ। विपक्षी नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ. परमार के योगदान को याद किया। रिज पर लगी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने कोई नहीं पहुंचा शिमला के रिज पर पहले के पहले सीएम एवं प्रदेश निर्माता डॉ. परमार की प्रतिमा लगी हुई है। आमतौर पर यहां राज्य सरकार, जिला प्रशासन या फिर नगर निगम द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे दी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले सीएम डॉ. यशवंत सिंह परमार की आज पुण्यतिथि है। मगर इस मौके पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी द्वारा शिमला में कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने शुरू हो गए, क्या कांग्रेस अपनी ही पार्टी के पहले सीएम को भुला चुकी है। सीएम-प्रतिभा ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया याद हालांकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जरूर डॉ. परमार को श्रद्धांजलि दी है। मगर शिमला में कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं हुआ। विपक्षी नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ. परमार के योगदान को याद किया। रिज पर लगी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने कोई नहीं पहुंचा शिमला के रिज पर पहले के पहले सीएम एवं प्रदेश निर्माता डॉ. परमार की प्रतिमा लगी हुई है। आमतौर पर यहां राज्य सरकार, जिला प्रशासन या फिर नगर निगम द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे दी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
