हिमाचल प्रदेश पुलिस का CY स्टेशन डेटा सेंटर 1930 को देश के प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह बद्दी पुलिस के बाद प्रदेश का दूसरा पुलिस संस्थान है, जिसे यह सम्मान मिला है। स्कॉच पुरस्कार भारत का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। यह सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को दिया जाता है। 2024 में सेंटर को 1,10,794 कॉल्स प्राप्त हुईं बता दें कि 24 घंटे कार्यरत रहने वाले इस सेंटर में प्रतिदिन 450-500 साइबर अपराध की शिकायतें आती हैं। वर्ष 2024 में सेंटर को 1,10,794 कॉल्स प्राप्त हुईं। इनमें 19 प्रतिशत महिलाओं की, 2 प्रतिशत बच्चों की और 71 प्रतिशत पुरुषों की शिकायतें शामिल थीं। सेंटर की CSSC टीम फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायतों को तुरंत NCRP पोर्टल पर दर्ज करती है। प्रतिदिन 40-50 शिकायतें दर्ज की जाती हैं। वर्ष 2024 में कुल 11,982 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की गईं। डीजीपी ने टीम को दी बधाई सेंटर में कुल 21 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। यहां बैंक कोआर्डिनेशन सेंटर, साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर, डेटा एनालिटिकल सेंटर, साइबर फोरेंसिक लैब जैसी विशेष इकाइयां हैं। कुल 114 करोड़ रुपए की ठगी के मामलों में से 15 करोड़ रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए हैं। DIG साइबर क्राइम मोहित चावला के नेतृत्व में CY स्टेशन की टीम ने पुलिस महानिदेशक एसआर ओझा से मुलाकात की। DGP ने टीम को बधाई दी और भविष्य में बेहतर कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टोल फ्री नंबर पर शिकायतों का 24 घंटे समाधान इस अवसर पर IGP इंटेलिजेंस संतोष पटियाल, DIG क्राइम डीके चौधरी, SP ANTF अरविंद दिग्विजय नेगी, SP क्राइम राजेश कुमार, SP सिक्योरिटी भूपेंद्र सिंह नेगी और SHO साइबर क्राइम डॉ. अमर सिंह सहित साइबर स्टेशन की पूरी टीम मौजूद रही। CY स्टेशन आठ अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहा है। इसमें कस्टमर सर्विस सपोर्ट सेंटर (CSSC) शामिल है, जो 1930 टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे शिकायतों का समाधान करता है। हिमाचल प्रदेश पुलिस का CY स्टेशन डेटा सेंटर 1930 को देश के प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह बद्दी पुलिस के बाद प्रदेश का दूसरा पुलिस संस्थान है, जिसे यह सम्मान मिला है। स्कॉच पुरस्कार भारत का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। यह सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को दिया जाता है। 2024 में सेंटर को 1,10,794 कॉल्स प्राप्त हुईं बता दें कि 24 घंटे कार्यरत रहने वाले इस सेंटर में प्रतिदिन 450-500 साइबर अपराध की शिकायतें आती हैं। वर्ष 2024 में सेंटर को 1,10,794 कॉल्स प्राप्त हुईं। इनमें 19 प्रतिशत महिलाओं की, 2 प्रतिशत बच्चों की और 71 प्रतिशत पुरुषों की शिकायतें शामिल थीं। सेंटर की CSSC टीम फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायतों को तुरंत NCRP पोर्टल पर दर्ज करती है। प्रतिदिन 40-50 शिकायतें दर्ज की जाती हैं। वर्ष 2024 में कुल 11,982 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की गईं। डीजीपी ने टीम को दी बधाई सेंटर में कुल 21 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। यहां बैंक कोआर्डिनेशन सेंटर, साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर, डेटा एनालिटिकल सेंटर, साइबर फोरेंसिक लैब जैसी विशेष इकाइयां हैं। कुल 114 करोड़ रुपए की ठगी के मामलों में से 15 करोड़ रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए हैं। DIG साइबर क्राइम मोहित चावला के नेतृत्व में CY स्टेशन की टीम ने पुलिस महानिदेशक एसआर ओझा से मुलाकात की। DGP ने टीम को बधाई दी और भविष्य में बेहतर कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टोल फ्री नंबर पर शिकायतों का 24 घंटे समाधान इस अवसर पर IGP इंटेलिजेंस संतोष पटियाल, DIG क्राइम डीके चौधरी, SP ANTF अरविंद दिग्विजय नेगी, SP क्राइम राजेश कुमार, SP सिक्योरिटी भूपेंद्र सिंह नेगी और SHO साइबर क्राइम डॉ. अमर सिंह सहित साइबर स्टेशन की पूरी टीम मौजूद रही। CY स्टेशन आठ अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहा है। इसमें कस्टमर सर्विस सपोर्ट सेंटर (CSSC) शामिल है, जो 1930 टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे शिकायतों का समाधान करता है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
