हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज 9 जिलों में बारिश व अंधड़ का अलर्ट है। मई में अब तक सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। बीती रात शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं, रोहतांग और कुंजुम दर्रे और लाहौल की कोकसर घाटी समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को हल्की बर्फबारी भी हुई। इसके अलावा धर्मशाला, चंबा समेत कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन में धूप खिली रही। आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। कांगड़ा, सुजानपुर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ जगहों पर अंधड़ के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 13 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 9 जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन मैदानी जिलों को छोड़कर 9 जिलों में बारिश व अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। चंबा कांगड़ा,कुल्लू,मंडी,शिमला सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति यलो अलर्ट रहने वाला है वही ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में मौसम साफ बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से डिग्री तक कम चले हुए है। प्रदेश के मुख्य शहरों में तापमान डलहौजी 19.2 ,चंबा 38.8 ,भरमौर 30.2, धर्मशाला 27.0 ,कांगड़ा 33.0 ,केलोंग 17.6 ,मनाली 23.5 ,सेओबाग 29.4, भुंतर -30.9 , नेरी 32.8, मंडी 31.8, सुंदरनगर 30.9, ऊना 35.8, बिलासपुर 34.0 ,शिमला 21.6, कुफरी 16.9, कल्पा 19.6 रिकांगपिओ 24.5 कसौली 22.2 ,सोलन 37.2 ,ऊना 35.8 नाहन 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज 9 जिलों में बारिश व अंधड़ का अलर्ट है। मई में अब तक सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। बीती रात शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। वहीं, रोहतांग और कुंजुम दर्रे और लाहौल की कोकसर घाटी समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को हल्की बर्फबारी भी हुई। इसके अलावा धर्मशाला, चंबा समेत कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन में धूप खिली रही। आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। कांगड़ा, सुजानपुर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुछ जगहों पर अंधड़ के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 13 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 9 जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन मैदानी जिलों को छोड़कर 9 जिलों में बारिश व अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। चंबा कांगड़ा,कुल्लू,मंडी,शिमला सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति यलो अलर्ट रहने वाला है वही ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में मौसम साफ बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से डिग्री तक कम चले हुए है। प्रदेश के मुख्य शहरों में तापमान डलहौजी 19.2 ,चंबा 38.8 ,भरमौर 30.2, धर्मशाला 27.0 ,कांगड़ा 33.0 ,केलोंग 17.6 ,मनाली 23.5 ,सेओबाग 29.4, भुंतर -30.9 , नेरी 32.8, मंडी 31.8, सुंदरनगर 30.9, ऊना 35.8, बिलासपुर 34.0 ,शिमला 21.6, कुफरी 16.9, कल्पा 19.6 रिकांगपिओ 24.5 कसौली 22.2 ,सोलन 37.2 ,ऊना 35.8 नाहन 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
