भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज (28 मई) को हिमाचल में चार बड़ी चुनावी जनसभाएं करेंगे। इनमें 3 जनसभाएं कांग्रेस का गढ़ रही तीन विधानसभा सीटों पर रखी गई है। उनकी पहली जनसभा मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत ट्राइबल जिला किन्नौर के शोल्टू मैदान में होगी। किन्नौर में नड्डा सुबह सवा 11 बजे पार्टी प्रत्याशी कंगना रनोट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। किन्नौर कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में किन्नौर से कंगना को लीड दिलाने की मंशा से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यहां जनसभा रखी गई है। किन्नौर के बाद नड्डा सवा एक बजे रामपुर के ननखड़ी में दूसरी जनसभा करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट भी कांग्रेस का गढ़ रही है। रामपुर दिवंगत एवं छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह का गृह विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर जेपी नड्डा पार्टी प्रत्याशी कंगना को अच्छा वोट दिलाने के गरजेंगे और कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर हमले करते नजर आएंगे। रोहड़ू में भी जनसभा करेंगे नड्डा ननखड़ी के बाद नड्डा सीधे रोहड़ू जाएंगे। रोहड़ू सीट भी परंपरागत तौर पर कांग्रेस के पास रही है। पिछले 42 सालों में बीजेपी यहां पर एक ही उप चुनाव जीत पाई है। लिहाजा यहां पर नड्डा शिमला लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए समर्थन जुटाएंगे। शाम को अपने गृह जिला में गरजेंगे नड्डा जगत प्रकाश नड्डा शाम 5:50 बजे अपने गृह जिला बिलासपुर में गरजेंगे। यहां पर नड्डा केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए समर्थन जुटाएंगे। हिमाचल में चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परसों शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले कांग्रेस भाजपा दोनों प्रमुख दल प्रचार में जान फूंक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज (28 मई) को हिमाचल में चार बड़ी चुनावी जनसभाएं करेंगे। इनमें 3 जनसभाएं कांग्रेस का गढ़ रही तीन विधानसभा सीटों पर रखी गई है। उनकी पहली जनसभा मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत ट्राइबल जिला किन्नौर के शोल्टू मैदान में होगी। किन्नौर में नड्डा सुबह सवा 11 बजे पार्टी प्रत्याशी कंगना रनोट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। किन्नौर कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में किन्नौर से कंगना को लीड दिलाने की मंशा से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यहां जनसभा रखी गई है। किन्नौर के बाद नड्डा सवा एक बजे रामपुर के ननखड़ी में दूसरी जनसभा करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट भी कांग्रेस का गढ़ रही है। रामपुर दिवंगत एवं छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह का गृह विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर जेपी नड्डा पार्टी प्रत्याशी कंगना को अच्छा वोट दिलाने के गरजेंगे और कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर हमले करते नजर आएंगे। रोहड़ू में भी जनसभा करेंगे नड्डा ननखड़ी के बाद नड्डा सीधे रोहड़ू जाएंगे। रोहड़ू सीट भी परंपरागत तौर पर कांग्रेस के पास रही है। पिछले 42 सालों में बीजेपी यहां पर एक ही उप चुनाव जीत पाई है। लिहाजा यहां पर नड्डा शिमला लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए समर्थन जुटाएंगे। शाम को अपने गृह जिला में गरजेंगे नड्डा जगत प्रकाश नड्डा शाम 5:50 बजे अपने गृह जिला बिलासपुर में गरजेंगे। यहां पर नड्डा केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए समर्थन जुटाएंगे। हिमाचल में चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परसों शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले कांग्रेस भाजपा दोनों प्रमुख दल प्रचार में जान फूंक रहे हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
