हिमाचल में तीन जगह बनेगा ICU:शिमला और हमीरपुर में यूनिट लगेगी, केन्द्र सरकार देगी 78 करोड़

हिमाचल में तीन जगह बनेगा ICU:शिमला और हमीरपुर में यूनिट लगेगी, केन्द्र सरकार देगी 78 करोड़

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में तीन नई क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी है। ये यूनिट सुजानपुर, बड़सर और शिमला जिले के सुन्नी में स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक यूनिट में 50 बेड की सुविधा होगी। साथ ही 17 पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें भी स्वीकृत की गई हैं। सुजानपुर में बनने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 17 करोड़ रुपए भवन निर्माण पर और 8 करोड़ रुपए मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। यूनिट में आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां विभिन्न बीमारियों का इलाज होगा। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां भी होंगी
सुजानपुर की यूनिट से हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिले के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। पहले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए टांडा, बिलासपुर या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। अब उन्हें घर के पास ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में सिविल अस्पताल के रूप में कार्यरत सुजानपुर अस्पताल में 18 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 5 स्पेशलिस्ट शामिल हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से नए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां भी होंगी। सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि इस यूनिट से क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में तीन नई क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी है। ये यूनिट सुजानपुर, बड़सर और शिमला जिले के सुन्नी में स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक यूनिट में 50 बेड की सुविधा होगी। साथ ही 17 पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें भी स्वीकृत की गई हैं। सुजानपुर में बनने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 17 करोड़ रुपए भवन निर्माण पर और 8 करोड़ रुपए मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। यूनिट में आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां विभिन्न बीमारियों का इलाज होगा। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां भी होंगी
सुजानपुर की यूनिट से हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिले के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। पहले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए टांडा, बिलासपुर या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। अब उन्हें घर के पास ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में सिविल अस्पताल के रूप में कार्यरत सुजानपुर अस्पताल में 18 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 5 स्पेशलिस्ट शामिल हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से नए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां भी होंगी। सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि इस यूनिट से क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर