हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात को भी ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज से कमजोर पड़ेगा। इससे आज और कल प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। 3 मार्च को फिर से बारिश व बर्फबारी के आसार है। 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। प्रदेश में तीन दिन की बर्फबारी से 650 से ज्यादा सड़कें और 2300 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए है। लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर के कई क्षेत्रों में 73 घंटे से भी अधिक समय से बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों पर लौटी ठंडक बारिश बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मंडी के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 14.6 डिग्री की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री रह गया है। मनाली का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.1 डिग्री कम होने के बाद 1.5 डिग्री रह गया है। इसी तरह दूसरे शहरों का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात को भी ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज से कमजोर पड़ेगा। इससे आज और कल प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। 3 मार्च को फिर से बारिश व बर्फबारी के आसार है। 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। प्रदेश में तीन दिन की बर्फबारी से 650 से ज्यादा सड़कें और 2300 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए है। लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर के कई क्षेत्रों में 73 घंटे से भी अधिक समय से बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों पर लौटी ठंडक बारिश बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मंडी के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 14.6 डिग्री की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री रह गया है। मनाली का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.1 डिग्री कम होने के बाद 1.5 डिग्री रह गया है। इसी तरह दूसरे शहरों का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
