हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं धर्मशाला से 5 बार के विधायक किशन कपूर का आज निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद PGI चंडीगढ़ में आज अंतिम सास ली। किशर कपूर धर्मशाला विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार ने 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री बने। साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए। किशन कपूर 2019 में पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से जीते। 1990 में पहली बार विधायक बने किशन कपूर 1990 में पहली बार विधायक बने। साल 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए। वर्ष 2007 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2012 में वह कांग्रेस के सुधीर शर्मा से चुनाव हार गए। साल 2017 में किशन कपूर कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे। 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए साल 2019 में पार्टी हाईकमान ने हिमाचल सरकार में मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा लोकसभा सीट से शांता कुमार की जगह चुनाव लड़ाया और वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए। 74 साल की उम्र में निधन किशन कपूर का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ। वह अपने पीछे पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर को छोड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से वह पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचाराधीन थे। उनका जन्म 25 जून 1952 को हरि राम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था। उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली और हमेशा धर्मशाला के विकास की लड़ाई लड़ी और सदन में आवाज बुलंद की। 1985 में हार गए थे पहला चुनाव किशन कपूर ने अपने जीवन में विधानसभा के 8 चुनाव लड़े। वह 1985 में पहला चुनाव लड़े और तब हार गए। दूसरी बार वह 2003 और तीसरी बार 2012 में चुनाव हारे। रिकॉर्ड मतो से जीते सांसद चुने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वर्ष 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से सीट जीती थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत था। जयराम-सुधीर शर्मा ने दुख जताया धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने किशन कपूर के निधन पर दुख प्रकट किया और उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद बताया। उन्होंने कहा, भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा, किशन कपूर ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। नड्डा समेत इन नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश BJP अध्यक्ष राजीव बिन्दल, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भी किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं धर्मशाला से 5 बार के विधायक किशन कपूर का आज निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद PGI चंडीगढ़ में आज अंतिम सास ली। किशर कपूर धर्मशाला विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार ने 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री बने। साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए। किशन कपूर 2019 में पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से जीते। 1990 में पहली बार विधायक बने किशन कपूर 1990 में पहली बार विधायक बने। साल 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए। वर्ष 2007 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2012 में वह कांग्रेस के सुधीर शर्मा से चुनाव हार गए। साल 2017 में किशन कपूर कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे। 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए साल 2019 में पार्टी हाईकमान ने हिमाचल सरकार में मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा लोकसभा सीट से शांता कुमार की जगह चुनाव लड़ाया और वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए। 74 साल की उम्र में निधन किशन कपूर का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ। वह अपने पीछे पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर को छोड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से वह पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचाराधीन थे। उनका जन्म 25 जून 1952 को हरि राम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था। उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली और हमेशा धर्मशाला के विकास की लड़ाई लड़ी और सदन में आवाज बुलंद की। 1985 में हार गए थे पहला चुनाव किशन कपूर ने अपने जीवन में विधानसभा के 8 चुनाव लड़े। वह 1985 में पहला चुनाव लड़े और तब हार गए। दूसरी बार वह 2003 और तीसरी बार 2012 में चुनाव हारे। रिकॉर्ड मतो से जीते सांसद चुने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वर्ष 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से सीट जीती थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत था। जयराम-सुधीर शर्मा ने दुख जताया धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने किशन कपूर के निधन पर दुख प्रकट किया और उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद बताया। उन्होंने कहा, भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा, किशन कपूर ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। नड्डा समेत इन नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश BJP अध्यक्ष राजीव बिन्दल, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भी किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
रामपुर में 71 लोगों से डेढ़ करोड़ टैक्स बकाया:लोक अदालत जाएगी नगर परिषद; कई बार नोटिस देने पर भी नहीं किया जमा
रामपुर में 71 लोगों से डेढ़ करोड़ टैक्स बकाया:लोक अदालत जाएगी नगर परिषद; कई बार नोटिस देने पर भी नहीं किया जमा शिमला में नगर परिषद रामपुर में करीब 71 लोगों ने करीब डेढ़ करोड़ हाऊस टैक्स और दुकानों का किराया जमा नहीं किया। जिसकी वसूली अब लोक अदालत के माध्यम से होगी। नगर परिषद ने टैक्स जमा करने के लिए कई बार सभी को नोटिस भी दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी बताया कि कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वर्षों से टैक्स जाम नहीं कराया है। नगर परिषद की ओर से समय समय पर इन लोगों को राशि चुकाने के लिए नोटिस भेजे गए, लेकिन इन लोगों ने टैक्स नहीं दिया। लोक अदालत में भेजे मामले नगर परिषद रामपुर को 71 लोगों ने वर्षों से दुकानों का किराया ही जमा नहीं करवाया है, जो करीब जमा नहीं करवाया है। जिसके चलते नगर परिषद ने इन मामलों को लोक अदालत में भेजा है। इसी माह से लोक अदालत में इन लोगों के मामले चलेंगे। हालांकि नगर परिषद ने जब लोक अदालत में मामले भेजने का नोटिस दिया, तो कुछ व्यापारियों ने तुरंत हाऊस टैक्स की राशि जमा करवाई।
हिमाचल में फर्जी लोन FIR मामले में नया मोड़:युद्धवीर बोला-मुख्यमंत्री उन्हें फंसा रहे, प्रियंका गांधी को गिफ्ट करना चाहते हैं उनकी मनाली की जमीन
हिमाचल में फर्जी लोन FIR मामले में नया मोड़:युद्धवीर बोला-मुख्यमंत्री उन्हें फंसा रहे, प्रियंका गांधी को गिफ्ट करना चाहते हैं उनकी मनाली की जमीन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक से जुड़े करोड़ों रुपए के लोन मामले में नया मोड़ आ गया है। इस केस में आरोपी होटेलियर युद्धवीर सिंह बैंस ने ऊना में शनिवार शाम के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश के तहत विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। युद्धवीर बैंस ने कहा, हिमाचल के मुख्यमंत्री, CM राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू समेत कई कांग्रेस नेता और अधिकारी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, होटल बनाने के लिए ऋण लेने के नाम पर किसी भी प्रकार का कोई धोखाधड़ी नहीं की गई। नियमों के तहत ही ऋण लिया गया। बाकायदा नाबार्ड से उनके इस मामले को मंजूरी मिली है। प्रियंका को मनाली वाली जमीन करना चाहते हैं गिफ्ट युद्धवीर बैंस ने कहा, मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता उनकी मनाली वाली जमीन प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए गिफ्ट करना चाहते हैं। इसके लिए यह षडयंत्र रचा है। इसके सारे सबूत उन्होंने ईडी को दे दिए है। ईडी से शिकायत वापस लेने को 100 करोड़ का ऑफर: युद्धवीर युद्धवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबियों को लेकर उन्होंने जो शिकायत ED को दे रखी है, उसे वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपए की ऑफर दी और कैबिनेट रैंक की चेयरमैनी लेने की बात कही। मगर उन्होंने इन्कार कर दिया। युद्धवीर बोले- उन्होंने दो अलग अलग लोन लिए युद्धवीर ने कहा, कांगड़ा बैंक से उन्होंने दो अलग-अलग लोन लिए थे। एक 20 करोड़ का और दूसरा 12 करोड़ का। उन्होंने पहले लोन में 4 करोड़ और दूसरे में 2 करोड़ रुपए चुका दिए हैं। जब वह बाकी राशि चुकाने के लिए समय मांग रहे थे, तब उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई। उन्होंने कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष से हुई बातचीत के बाद एक व्यक्ति को यह राशि दी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। युद्धवीर के खिलाफ विजिलेंस ने दर्ज किया मामला बता दें कि विजिलेंस ने दो दिन पहले ही युद्धवीर के खिलाफ फर्जी लोन को लेकर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक से मनाली और मंडी में बन रहे होटल के लिए ऋण लिया है। आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ फर्जीवाड़ा करके लोन लिया है। इन आरोपों के बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। इसी सिलसिले में वह आज ऊना में विजिलेंस दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह आरोप लगाए।
मंडी के 35 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित:विभिन्न राज्यों में आयोजित खेलों में होंगे शामिल; प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया सम्मानित
मंडी के 35 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित:विभिन्न राज्यों में आयोजित खेलों में होंगे शामिल; प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया सम्मानित मंडी से इस बार अंडर-14 आयु वर्ग में 35 खिलाडी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए गए हैं। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व इनके सम्मान के लिए एक समारोह प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय मंडी में आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने की और सभी चयनित खिलाडियों को हार पहनाकर और उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी खिलाडियों को उन्होंने बधाई दी और संबोधित किया। मंडी को एक नई पहचान दिलाएंगे खिलाड़ी- गुप्ता उन्होंने खिलाड़ियों में एक नया जोश पैदा किया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी मंडी को एक नई पहचान दिलाएंगे। इस मौके पर खिलाड़ियों को तैयार करने वाले शिक्षकों को भी उन्होंने बधाई दी और कहा कि यह शिक्षकों की मेहनत का ही फल है कि जो इस तरह से हीरों की परख करके उनको तराश रहे है। कार्यक्रम ये रहे मौजूद इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए हुए शिक्षक, जिला खेल प्रभारी प्राथमिक शिक्षा प्रवीण, प्रधानाचार्य कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर डॉ सुनील ठाकुर के अलावा उपनिदेशक कार्यालय का पूरा स्टाफ व पेरेंट्स मौजूद रहे।