हिमाचल में 30 फीट की ऊंचाई से गिरी टूरिस्ट बच्ची:जिपलाइनिंग के दौरान टूटा हुक, परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आई थी मनाली

हिमाचल में 30 फीट की ऊंचाई से गिरी टूरिस्ट बच्ची:जिपलाइनिंग के दौरान टूटा हुक, परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आई थी मनाली

हिमाचल प्रदेश के मनाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिपलाइनिंग कर रही 10 साल की बच्ची 30 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरी। घटना में गंभीर घायल हुई बच्ची का नाम त्रिशा है। पहले त्रिशा को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चंडीगढ़ रेफर किया, अब उसका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। त्रिशा का परिवार महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है। वह अपने पिता प्रफुल्ल बिजवे और मां के साथ छुट्टियां मनाने मनाली पहुंची थी। 8 जून को जब वो जिपलाइनिंग कर रही थी, तब यह हादसा हुआ। वीडियो सामने पहाड़ी पर खड़े शख्स ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि त्रिशा वायर पर लटकती हुई आती है और जब वो 30 फीट की ऊंचाई पर होती है तभी उसका हुक, जिसके सहारे वो लटकी हुई थी, वो टूट जाता है। त्रिशा चीखती हुई पर जमीन पर आ गिरती है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… गर्मी के कारण लोग पहाड़ों पर पहुंच रहे
देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से बचने के लिए टूरिस्ट पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हिल स्टेशन के हिसाब से देखें तो हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट की फर्स्ट चॉइस बना हुआ है। यही वजह है कि यहां टूरिस्ट का जमावड़ा लग रहा है। खासकर शिमला, रोहतांग पास, मनाली, कसौली में ज्यादा रौनक बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है। सैटरडे-संडे को ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी होने की संभावना है। ऐसे में यदि आपने भी हिमाचल घूमने का प्लान बनाया है, तो पूरा फीडबैक लेकर ही अपना टूर शुरू करें। क्योंकि पीक सीजन होने की वजह से हिमाचल के कई शहरों में ट्रैफिक जाम टूरिस्ट को परेशान कर रहा है। होटलों में ऑक्यूपेंसी ज्यादा होने की वजह से बुकिंग रेट भी आपकी जेब ढीली कर सकते हैं। 1. शिमला : दुनियाभर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस है शिमला। शिमला के होटलों में शनिवार को 80 से 85 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रही। संडे को इसके 90 प्रतिशत तक पहुंचने के आसार हैं। होटल और धर्मशालाओं में कमरों के रेट 2000 से लेकर 10000 तक हैं। 2. कसौली : हिमाचल के होटलों में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी सोलन के कसौली में ही रहती है। क्योंकि, यह चंडीगढ़ के बिल्कुल नजदीक है। इस वजह से टूरिस्ट यदि शाम चार-पांच बजे भी चंडीगढ़ से चलता है तो भी वह आसानी से शाम छह-सात बजे तक कसौली पहुंच जाता है। यहां 1000 से लेकर 7500 रुपए तक किराए वाले कमरे होटलों में उपलब्ध हैं। मगर, यहां होटल्स में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। 3. मनाली : मनाली विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। यहां के होटलों में शनिवार को 75 से 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो गई। संडे तक यहां 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी होने की उम्मीद है। यहां के होटलों में 1000 से 10 हजार रुपए में कमरे उपलब्ध हैं। 4. रोहतांग दर्रा : गर्मियों में रोहतांग दर्रा टूरिस्ट का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल रहता है। जो टूरिस्ट बर्फ देखना चाहते हैं, वह रोहतांग दर्रा जाना नहीं भूलते। क्योंकि, यहां बर्फ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। रोहतांग दर्रा जाने के लिए टूरिस्ट को पहले मनाली पहुंचना होगा। यहां टूरिस्ट नहीं रुकते। वे मनाली में ही स्टे करते हैं और अपने वाहनों से घूमकर लौट जाते हैं। 5. कुफरी : कुफरी शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। शिमला आने वाला टूरिस्ट कुफरी जाना नहीं भूलता। कुफरी के आसपास महासू पीक, ग्रीन वेली, देशू, आदि पर्यटन स्थलों पर जाकर टूरिस्ट मस्ती करता है। महासू पीक से टूरिस्ट दूरबीन से सामने हिमालय रेंज, चूड़धार आदि देख सकते हैं। यहां चुनिंदा होटल हैं, लेकिन पीक सीजन को देखते हुए इनमें 75 से 85 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। 6. अटल टनल रोहतांग : रोहतांग में अटल टनल बनने के बाद यह फेमस पर्यटन स्थल बना है। देशभर से आने वाला टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग जाना चाहता है। यहां अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर टूरिस्ट मस्ती करते हैं। इन दिनों यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। 7. नारकंडा: शिमला से लगभग 62 किलोमीटर दूर नारकंडा है। यह कस्बा देवदार के जंगलों के बीच बसा है। जो टूरिस्ट प्रकृति की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं, उन्हें नारकंडा जाना चाहिए। नारकंडा में रात्रि ठहराव के लिए होटल और अब होम स्टे भी बन चुके हैं। यहां 1000 रुपए से लेकर 8000 रुपए में कमरे किराए पर मिल जाते हैं। यहां 70 से 75 तक ऑक्यूपेंसी है। 8.कसौल : कुल्लू जिले का कसौल भी मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। कसौल इजराइली टूरिस्टों के कारण दुनिया के पर्यटन मानचित्र में जगह बना चुका है। जो टूरिस्ट प्रकृति का आनंद उठाना चाहता है, वह कसौल जाना नहीं भूलता। 9. डलहौजी : डलहौजी चंबा जिले का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां पंजाब का सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंचता है और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद उठाता है। डलहौजी के होटलों में 65 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। 10. जीभी : समर सीजन में कुल्लू जिले का जीभी फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। जीभी आने वाले टूरिस्ट पहलगाम की तरह दिखने वाले शांघड़ जाना नहीं भूलते। इसी तरह तीर्थन वेली, जलोड़ी जोत और घ्यागी में प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाते है। हिमाचल प्रदेश के मनाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिपलाइनिंग कर रही 10 साल की बच्ची 30 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरी। घटना में गंभीर घायल हुई बच्ची का नाम त्रिशा है। पहले त्रिशा को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चंडीगढ़ रेफर किया, अब उसका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। त्रिशा का परिवार महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है। वह अपने पिता प्रफुल्ल बिजवे और मां के साथ छुट्टियां मनाने मनाली पहुंची थी। 8 जून को जब वो जिपलाइनिंग कर रही थी, तब यह हादसा हुआ। वीडियो सामने पहाड़ी पर खड़े शख्स ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि त्रिशा वायर पर लटकती हुई आती है और जब वो 30 फीट की ऊंचाई पर होती है तभी उसका हुक, जिसके सहारे वो लटकी हुई थी, वो टूट जाता है। त्रिशा चीखती हुई पर जमीन पर आ गिरती है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… गर्मी के कारण लोग पहाड़ों पर पहुंच रहे
देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से बचने के लिए टूरिस्ट पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। हिल स्टेशन के हिसाब से देखें तो हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट की फर्स्ट चॉइस बना हुआ है। यही वजह है कि यहां टूरिस्ट का जमावड़ा लग रहा है। खासकर शिमला, रोहतांग पास, मनाली, कसौली में ज्यादा रौनक बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि होटलों में 70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हो गई है। सैटरडे-संडे को ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी होने की संभावना है। ऐसे में यदि आपने भी हिमाचल घूमने का प्लान बनाया है, तो पूरा फीडबैक लेकर ही अपना टूर शुरू करें। क्योंकि पीक सीजन होने की वजह से हिमाचल के कई शहरों में ट्रैफिक जाम टूरिस्ट को परेशान कर रहा है। होटलों में ऑक्यूपेंसी ज्यादा होने की वजह से बुकिंग रेट भी आपकी जेब ढीली कर सकते हैं। 1. शिमला : दुनियाभर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस है शिमला। शिमला के होटलों में शनिवार को 80 से 85 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रही। संडे को इसके 90 प्रतिशत तक पहुंचने के आसार हैं। होटल और धर्मशालाओं में कमरों के रेट 2000 से लेकर 10000 तक हैं। 2. कसौली : हिमाचल के होटलों में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी सोलन के कसौली में ही रहती है। क्योंकि, यह चंडीगढ़ के बिल्कुल नजदीक है। इस वजह से टूरिस्ट यदि शाम चार-पांच बजे भी चंडीगढ़ से चलता है तो भी वह आसानी से शाम छह-सात बजे तक कसौली पहुंच जाता है। यहां 1000 से लेकर 7500 रुपए तक किराए वाले कमरे होटलों में उपलब्ध हैं। मगर, यहां होटल्स में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। 3. मनाली : मनाली विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। यहां के होटलों में शनिवार को 75 से 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हो गई। संडे तक यहां 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी होने की उम्मीद है। यहां के होटलों में 1000 से 10 हजार रुपए में कमरे उपलब्ध हैं। 4. रोहतांग दर्रा : गर्मियों में रोहतांग दर्रा टूरिस्ट का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल रहता है। जो टूरिस्ट बर्फ देखना चाहते हैं, वह रोहतांग दर्रा जाना नहीं भूलते। क्योंकि, यहां बर्फ के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। रोहतांग दर्रा जाने के लिए टूरिस्ट को पहले मनाली पहुंचना होगा। यहां टूरिस्ट नहीं रुकते। वे मनाली में ही स्टे करते हैं और अपने वाहनों से घूमकर लौट जाते हैं। 5. कुफरी : कुफरी शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। शिमला आने वाला टूरिस्ट कुफरी जाना नहीं भूलता। कुफरी के आसपास महासू पीक, ग्रीन वेली, देशू, आदि पर्यटन स्थलों पर जाकर टूरिस्ट मस्ती करता है। महासू पीक से टूरिस्ट दूरबीन से सामने हिमालय रेंज, चूड़धार आदि देख सकते हैं। यहां चुनिंदा होटल हैं, लेकिन पीक सीजन को देखते हुए इनमें 75 से 85 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। 6. अटल टनल रोहतांग : रोहतांग में अटल टनल बनने के बाद यह फेमस पर्यटन स्थल बना है। देशभर से आने वाला टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग जाना चाहता है। यहां अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर टूरिस्ट मस्ती करते हैं। इन दिनों यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। 7. नारकंडा: शिमला से लगभग 62 किलोमीटर दूर नारकंडा है। यह कस्बा देवदार के जंगलों के बीच बसा है। जो टूरिस्ट प्रकृति की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं, उन्हें नारकंडा जाना चाहिए। नारकंडा में रात्रि ठहराव के लिए होटल और अब होम स्टे भी बन चुके हैं। यहां 1000 रुपए से लेकर 8000 रुपए में कमरे किराए पर मिल जाते हैं। यहां 70 से 75 तक ऑक्यूपेंसी है। 8.कसौल : कुल्लू जिले का कसौल भी मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। कसौल इजराइली टूरिस्टों के कारण दुनिया के पर्यटन मानचित्र में जगह बना चुका है। जो टूरिस्ट प्रकृति का आनंद उठाना चाहता है, वह कसौल जाना नहीं भूलता। 9. डलहौजी : डलहौजी चंबा जिले का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां पंजाब का सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंचता है और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद उठाता है। डलहौजी के होटलों में 65 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। 10. जीभी : समर सीजन में कुल्लू जिले का जीभी फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। जीभी आने वाले टूरिस्ट पहलगाम की तरह दिखने वाले शांघड़ जाना नहीं भूलते। इसी तरह तीर्थन वेली, जलोड़ी जोत और घ्यागी में प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाते है।   पंजाब | दैनिक भास्कर