हिमाचल प्रदेश में चार दिन से तप रही धूप के बाद भीषण गर्मी पड़ने लगी है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। 9 शहरों का पारा 35 डिग्री से अधिक और ऊना व नेरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले 96 घंटे यानी चार दिन भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो 12 जून तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। इससे मैदानी इलाकों का तापमान दो से तीन डिग्री और अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार डिग्री तक तापमान बढ़ेगा। इससे मैदानी इलाकों के साथ साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। ऊना का तापमान 41.6 डिग्री पहुंचा पंजाब से सटे ऊना का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा के साथ 41.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान भी 40.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं बिलासपुर का तापमान 39.1 डिग्री और कांगड़ा का 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। ठीक इसी तरह दूसरे शहरों का तापमान भी तीन दिन से निरंतर बढ़ रहा है, जबकि 4 जून तक निरंतर बारिश के कारण यह पारा नॉर्मल से 4 डिग्री तक कम चल रहा था। 13 जून से बारिश के आसार प्रदेश में 13 जून को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले दो दिन तक रहेगा और पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बेशक, मैदानी इलाकों में खूब गर्मी पड़ रही है। मगर पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री, मनाली का 29.7, ड़लहौजी का 26.5 डिग्री, कसौली 29.7 डिग्री और नारकंडा व कुफरी में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान है। जून में सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक से 8 जून तक 15.9 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 18.5 मिलीमीटर बादल बरस चुके है। हिमाचल प्रदेश में चार दिन से तप रही धूप के बाद भीषण गर्मी पड़ने लगी है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के वक्त लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। 9 शहरों का पारा 35 डिग्री से अधिक और ऊना व नेरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले 96 घंटे यानी चार दिन भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो 12 जून तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। इससे मैदानी इलाकों का तापमान दो से तीन डिग्री और अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार डिग्री तक तापमान बढ़ेगा। इससे मैदानी इलाकों के साथ साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। ऊना का तापमान 41.6 डिग्री पहुंचा पंजाब से सटे ऊना का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा के साथ 41.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान भी 40.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं बिलासपुर का तापमान 39.1 डिग्री और कांगड़ा का 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। ठीक इसी तरह दूसरे शहरों का तापमान भी तीन दिन से निरंतर बढ़ रहा है, जबकि 4 जून तक निरंतर बारिश के कारण यह पारा नॉर्मल से 4 डिग्री तक कम चल रहा था। 13 जून से बारिश के आसार प्रदेश में 13 जून को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले दो दिन तक रहेगा और पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बेशक, मैदानी इलाकों में खूब गर्मी पड़ रही है। मगर पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री, मनाली का 29.7, ड़लहौजी का 26.5 डिग्री, कसौली 29.7 डिग्री और नारकंडा व कुफरी में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान है। जून में सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश मौसम विभाग के अनुसार, जून महीने में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक से 8 जून तक 15.9 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 18.5 मिलीमीटर बादल बरस चुके है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
