हिमाचल में 6 दिन खराब रहेगा मौसम:आज आंधी-तूफान की चेतावनी, 20-21 जून को भारी बारिश, पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम

हिमाचल में 6 दिन खराब रहेगा मौसम:आज आंधी-तूफान की चेतावनी, 20-21 जून को भारी बारिश, पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम

हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। खासकर 20 व 21 जून को निचले व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आज यानी 16 से 19 जून तक भी प्रदेशभर में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक आंधी-तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इससे अगले पांच-छह दिन के दौरान तापमान में भी कमी आएगी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में अच्छी बारिश हुई है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 34 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला, कुल्लू, सिरमौर जिला के भी कई भागों में तेज बारिश हुई है। इससे ज्यादातर शहरों का तापमान गिरा है। कई शहरों का पारा 24 घंटे में ही 5 डिग्री तक गिरा है। तापमान गिरने के बाद गर्मी से राहत धौलाकुंआ का तापमान एक ही दिन में 5.1 डिग्री कम होने के बाद 32.0 डिग्री रह गया है। कल्पा का तापमान भी 4.9 डिग्री कम होने के बाद 22.4 डिग्री, सोलन का 3.2 डिग्री कम होने के बाद 31.4 डिग्री, बिलासपुर का 3.0 डिग्री गिरने के बाद 35.4 डिग्री और ऊना का 2.4 डिग्री तापमान गिरने के बाद 39.8 डिग्री रह गया है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मनाली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 27.0 डिग्री, नारकंडा का 20.9, कुफरी का 22.6 डिग्री और कसौली का 28.7 डिग्री तापमान है। हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। खासकर 20 व 21 जून को निचले व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आज यानी 16 से 19 जून तक भी प्रदेशभर में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक आंधी-तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इससे अगले पांच-छह दिन के दौरान तापमान में भी कमी आएगी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में अच्छी बारिश हुई है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 34 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला, कुल्लू, सिरमौर जिला के भी कई भागों में तेज बारिश हुई है। इससे ज्यादातर शहरों का तापमान गिरा है। कई शहरों का पारा 24 घंटे में ही 5 डिग्री तक गिरा है। तापमान गिरने के बाद गर्मी से राहत धौलाकुंआ का तापमान एक ही दिन में 5.1 डिग्री कम होने के बाद 32.0 डिग्री रह गया है। कल्पा का तापमान भी 4.9 डिग्री कम होने के बाद 22.4 डिग्री, सोलन का 3.2 डिग्री कम होने के बाद 31.4 डिग्री, बिलासपुर का 3.0 डिग्री गिरने के बाद 35.4 डिग्री और ऊना का 2.4 डिग्री तापमान गिरने के बाद 39.8 डिग्री रह गया है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मनाली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 27.0 डिग्री, नारकंडा का 20.9, कुफरी का 22.6 डिग्री और कसौली का 28.7 डिग्री तापमान है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर