हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच झड़प:ABVP-SFI कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट, 7 घायल; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ संस्थान

हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच झड़प:ABVP-SFI कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट, 7 घायल; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ संस्थान

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह दो छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) वर्कर के बीच यूनिवर्सिटी के एडम ब्लॉक के साथ एक ढाबे पर विवाद हुआ। मारपीट की घटना सुबह करीब 10 बजे की है। SFI वर्कर ढाबे पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान ABVP के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। तब दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झड़प में SFI के 5 से 7 कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। झड़प में घायल छात्रों की तीन तस्वीरें…… वॉल राइटिंग के दौरान चल रहा था तनाव सूचना के अनुसार, दोनों छात्र संगठनों में पिछले दिनों से वॉल राइटिंग को लेकर तनाव चल रहा था। मंगलवार को यह तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल है। छात्रों में भय का वातावरण है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। मारपीट की इस घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। इससे हिमाचल यूनिवर्सिटी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। मारपीट करने वाले छात्र अभी फरार बताए जा रहे है। छात्राओं पर गलत कमेंट करने का आरोप ABVP विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि करीब 10 से 15 दिनों से विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ता ABVP की छात्रा कार्यकर्ताओं के ऊपर गलत कमेंट व गाली गलौज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी आ रहे थे, तो घात लगाकर बैठे एसएफआई वर्करों ने हमला कर दिया। इसमें उनके कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह दो छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) वर्कर के बीच यूनिवर्सिटी के एडम ब्लॉक के साथ एक ढाबे पर विवाद हुआ। मारपीट की घटना सुबह करीब 10 बजे की है। SFI वर्कर ढाबे पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान ABVP के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। तब दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झड़प में SFI के 5 से 7 कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। झड़प में घायल छात्रों की तीन तस्वीरें…… वॉल राइटिंग के दौरान चल रहा था तनाव सूचना के अनुसार, दोनों छात्र संगठनों में पिछले दिनों से वॉल राइटिंग को लेकर तनाव चल रहा था। मंगलवार को यह तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल है। छात्रों में भय का वातावरण है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। मारपीट की इस घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। इससे हिमाचल यूनिवर्सिटी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। मारपीट करने वाले छात्र अभी फरार बताए जा रहे है। छात्राओं पर गलत कमेंट करने का आरोप ABVP विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि करीब 10 से 15 दिनों से विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ता ABVP की छात्रा कार्यकर्ताओं के ऊपर गलत कमेंट व गाली गलौज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी आ रहे थे, तो घात लगाकर बैठे एसएफआई वर्करों ने हमला कर दिया। इसमें उनके कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर