हिसार एयरपोर्ट के बार-बार उद्घाटन को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने नाराजगी जताई है। एक दिन पहले हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। इसके लिए एयरपोर्ट पर 8वीं बार उद्घाटन-शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कार्यक्रम तय करते ही एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। जब अधिकारियों ने DGCA को बताया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इससे हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। देश में और भी कई एयरपोर्ट हैं, जहां फ्लाइट शुरू होती हैं, लेकिन वहां किसी तरह का कोई टेंट नहीं लगाया जाता और न ही कोई VIP अंदर आकर हरी झंडी दिखाता है। देश में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है। अगर नियमों को तोड़ा गया तो एयरपोर्ट का लाइसेंस रद्द हो सकता है। DGCA की 2 अहम बातें… यात्री ने चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदलने की मांग की
सोमवार को हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्री संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपनी फ्लाइट का टिकट प्राप्त किया। इस दौरान संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री से फ्लाइट का समय बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाइट को हिसार से सुबह के समय संचालित किया जाए और शाम को वापसी की उड़ान भरी जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। DGCA डॉयरेक्टर ने कहा- एलायंस कंपनी ने चलाई फ्लाइट
DGCA के ऑपरेशनल डॉयरेक्टर प्रशांत फूलमरे ने कहा कि एयरपोर्ट के प्रांगण में टैंट लगाने की अनुमति दी गई ताकि प्रेस को ब्रीफ कर सके। यह प्रेस के लिए बनाया गया था। हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट एलायंस एयर कंपनी ने चलाई है और इसके लिए उन्होंने दिल्ली से प्रयागराज फ्लाइट बंद की है, उसी फ्लाइट को हिसार शिफ्ट किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग के बेस का काम चल रहा है। इसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। अभी दूसरा चरण चल रहा है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
दरअसल, हिसार से 5 स्थानों के लिए उड़ान की योजना बनाई गई थी। इसके बाद इसमें दिल्ली जोड़कर इसे 6 स्थानों के लिए कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्य और हिसार से दिल्ली फ्लाइट संचालन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 9 जून को शुरू हो चुकी है। अभी अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू की जानी है। 7 साल में 8 बार हो चुका हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन-शिलान्यास… ————————— हिसार एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी:CM ने भी सफर किया, सैनी बोले- जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके लिए नायब सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। पढ़ें पूरी खबर… हिसार एयरपोर्ट के बार-बार उद्घाटन को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने नाराजगी जताई है। एक दिन पहले हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। इसके लिए एयरपोर्ट पर 8वीं बार उद्घाटन-शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कार्यक्रम तय करते ही एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। जब अधिकारियों ने DGCA को बताया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इससे हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। देश में और भी कई एयरपोर्ट हैं, जहां फ्लाइट शुरू होती हैं, लेकिन वहां किसी तरह का कोई टेंट नहीं लगाया जाता और न ही कोई VIP अंदर आकर हरी झंडी दिखाता है। देश में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है। अगर नियमों को तोड़ा गया तो एयरपोर्ट का लाइसेंस रद्द हो सकता है। DGCA की 2 अहम बातें… यात्री ने चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदलने की मांग की
सोमवार को हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्री संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपनी फ्लाइट का टिकट प्राप्त किया। इस दौरान संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री से फ्लाइट का समय बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाइट को हिसार से सुबह के समय संचालित किया जाए और शाम को वापसी की उड़ान भरी जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। DGCA डॉयरेक्टर ने कहा- एलायंस कंपनी ने चलाई फ्लाइट
DGCA के ऑपरेशनल डॉयरेक्टर प्रशांत फूलमरे ने कहा कि एयरपोर्ट के प्रांगण में टैंट लगाने की अनुमति दी गई ताकि प्रेस को ब्रीफ कर सके। यह प्रेस के लिए बनाया गया था। हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट एलायंस एयर कंपनी ने चलाई है और इसके लिए उन्होंने दिल्ली से प्रयागराज फ्लाइट बंद की है, उसी फ्लाइट को हिसार शिफ्ट किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग के बेस का काम चल रहा है। इसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। अभी दूसरा चरण चल रहा है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
दरअसल, हिसार से 5 स्थानों के लिए उड़ान की योजना बनाई गई थी। इसके बाद इसमें दिल्ली जोड़कर इसे 6 स्थानों के लिए कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्य और हिसार से दिल्ली फ्लाइट संचालन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 9 जून को शुरू हो चुकी है। अभी अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू की जानी है। 7 साल में 8 बार हो चुका हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन-शिलान्यास… ————————— हिसार एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी:CM ने भी सफर किया, सैनी बोले- जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके लिए नायब सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा | दैनिक भास्कर
