हिसार निगम ने 41 दुधारू पशु पकड़े:19 कर्मचारियों ने 7 घंटे मेहनत की, ज्यादातर गायें अवैध डेयरियों की

हिसार निगम ने 41 दुधारू पशु पकड़े:19 कर्मचारियों ने 7 घंटे मेहनत की, ज्यादातर गायें अवैध डेयरियों की

हिसार जिले में नगर निगम प्रशासन ने पशुओं को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने एक के बाद एक 41 दुधारू गायों को पकड़ा है। ये गायें शहर में बने अवैध पशु बाड़ों से हैं। नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की। 19 सदस्यों की संयुक्त टीम ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 41 गायों को पकड़ा। नगर निगम आयुक्त नीरज के आदेश पर दो सहायक सफाई निरीक्षकों और एक तहबाजारी प्रभारी के नेतृत्व में दो पशु पकड़ने वाली टीमों ने शहर की सड़कों से दुधारू पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पशुओं को गौशालाओं और गौ अभ्यारण्यों में ले जाया गया। पशु पकड़ने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही पशुपालकों में दहशत का माहौल बन गया। निगम के अभियान के बाद अधिकांश पशुपालकों ने दूध दुहने के बाद अपनी दुधारू गायों को सड़कों पर नहीं छोड़ा। बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान का डर पशुपालकों में पहले ही दिन दिखाई दिया। शहर के बीच में निगम ने चलाया अभियान
सुबह करीब 9.30 बजे नगर निगम की दोनों टीमें एक साथ ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स पहुंची। एक टीम का नेतृत्व एएसआई राहुल सैनी और दूसरी का नेतृत्व एएसआई कपिल ने किया। उनके साथ तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। टीम का लक्ष्य डेयरी मवेशी थे टीम ने ओल्ड कोर्ट काम्पलेक्स क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के पास 9 बजकर 38 मिनट पर पहली गाय पकड़ी। टीम का टारगेट दुधारू पशु थे। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम टीम ने पशु पकड़ने के अभियान के तहत दुधारू पशुओं को टारगेट बनाया ताकि पशुपालक दूध निकालकर इन्हें खुले में न छोड़े। टीम ने सायं करीब साढ़े चार बजे तक बेसहारा पशु पकड़े। हिसार जिले में नगर निगम प्रशासन ने पशुओं को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने एक के बाद एक 41 दुधारू गायों को पकड़ा है। ये गायें शहर में बने अवैध पशु बाड़ों से हैं। नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मेहनत की। 19 सदस्यों की संयुक्त टीम ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 41 गायों को पकड़ा। नगर निगम आयुक्त नीरज के आदेश पर दो सहायक सफाई निरीक्षकों और एक तहबाजारी प्रभारी के नेतृत्व में दो पशु पकड़ने वाली टीमों ने शहर की सड़कों से दुधारू पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पशुओं को गौशालाओं और गौ अभ्यारण्यों में ले जाया गया। पशु पकड़ने की कार्रवाई की सूचना मिलते ही पशुपालकों में दहशत का माहौल बन गया। निगम के अभियान के बाद अधिकांश पशुपालकों ने दूध दुहने के बाद अपनी दुधारू गायों को सड़कों पर नहीं छोड़ा। बेसहारा पशु पकड़ने के अभियान का डर पशुपालकों में पहले ही दिन दिखाई दिया। शहर के बीच में निगम ने चलाया अभियान
सुबह करीब 9.30 बजे नगर निगम की दोनों टीमें एक साथ ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स पहुंची। एक टीम का नेतृत्व एएसआई राहुल सैनी और दूसरी का नेतृत्व एएसआई कपिल ने किया। उनके साथ तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। टीम का लक्ष्य डेयरी मवेशी थे टीम ने ओल्ड कोर्ट काम्पलेक्स क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के पास 9 बजकर 38 मिनट पर पहली गाय पकड़ी। टीम का टारगेट दुधारू पशु थे। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम टीम ने पशु पकड़ने के अभियान के तहत दुधारू पशुओं को टारगेट बनाया ताकि पशुपालक दूध निकालकर इन्हें खुले में न छोड़े। टीम ने सायं करीब साढ़े चार बजे तक बेसहारा पशु पकड़े।   हरियाणा | दैनिक भास्कर