हिसार में राजस्थान की लेडी डॉक्टर के मर्डर मामले में हिसार पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीएसपी तनुज शर्मा के नेतृत्व में जांच चल रही है। आज इस मामले में डॉ. भावना के परिजन एसपी शशांक कुमार सावन से मुलाकात करेंगे। वह बहरोड़ से हिसार के लिए रवाना हो गए हैं। वह दोपहर में हिसार पहुंचेंगे। डॉ. भावना के परिजन एक केस से जुड़ी और जानकारियां भी एसपी को देंगे। इससे पहले मंगलवार को इस मामले में आरोपी उदेश यादव का पहला CCTV सामने आया था। ये 56 सेकेंड की CCTV फुटेज सोनी बर्न अस्पताल की है, जहां आरोपी क्लर्क उदेश ने डॉक्टर को भर्ती करवाया था। सुबह 8 बजकर 42 मिनट की यह फुटेज है। इसमें दिख रहा है उदेश यादव अपने दोस्त के साथ डॉ. भावना यादव को जली हालत में लेकर जाता है। भावना का शरीर चादर से ढका हुआ है और उसका पूरा शरीर गीला है। इसके बाद उदेश यादव बाहर आता है। उदेश के फोन पर किसी का बार-बार फोन आता दिख रहा है। इसके बाद उदेश घबरा जाता है और अपने दोस्त से बात करने लगता है। इसके बाद वह फोन उठाता है और बात करने लग जाता है। इसके बाद उदेश अस्पताल से बाहर चला जाता है। आरोपी क्लर्क की 3 PHOTOS… आरोपी के क्वार्टर से पेट्रोल की बोतल मिली
उधर, हिसार सिविल लाइन थाने की पुलिस ने जीरो FIR मिलने के बाद देर रात चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में घटनास्थल का निरीक्षण किया। DSP तनुज शर्मा ने कहा कि आरोपी क्लर्क उदेश यादव के क्वार्टर से जांच के दौरान एक पेट्रोल की बोतल मिली। इसके अलावा जले हुए कपड़े भी मिले हैं, जो केस की जांच में मददगार साबित होंगे। DSP ने बताया कि यह संवेदनशील मामला है, इसलिए हम सीनियरों की मदद ले रहे हैं। इस मामले में उदेश प्राइम सस्पेक्ट है, उसे ढूंढने में पुलिस की एक टीम लगी हुई है। उसका फोन लगातार इस हादसे के बाद से ही बंद आ रहा है। उदेश रेवाड़ी का रहने वाला है। इसके साथ टीम ने डॉक्टर का लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हिसार के SP खुद इस केस को देख रहे हैं। वहीं, पुलिस जांच में सहयोग के लिए लेडी डॉक्टर भावना के परिजन भी हिसार पहुंच गए हैं। कल उन्होंने हिसार SP को शिकायत देकर मामले में गंभीरता से जांच की मांग की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी कविता पूरे मामले की जांच कर रही हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरा मामला सुलझा दिया जाएगा। डॉ. भावना की मां गायत्री देवी ने बताया- मेरी बेटी बहुत होनहार थी और बहुत चंचल स्वभाव की थी। वह जब भी घर रहती थी घर खुशियों से भर देती थी। मैं चाहती हूं मेरी बेटी जिस तरह से तड़पी है आरोपी को भी उसी तरह से सजा मिले। वह भी तड़पे जैसे मेरी बेटी तड़पी है। वो मेरी नहीं हम सबकी बेटी थी। भावना यादव मर्डर केस, 4 पॉइंट में पूरी कहानी 1. दिल्ली टेस्ट देने गई थी भावना
सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और भावना की मां गायत्री यादव ने बताया कि, भावना ने 2023 में फिलीपींस से MBBS किया था। वह पीजी के लिए दिल्ली में DEMS से MCI परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह ऑनलाइन क्लास ले रही थी और हर सप्ताह वीकली टेस्ट देने जाती थी। 21 अप्रैल को भावना टेस्ट देने दिल्ली गई थी। 2. उदेश ने मां को कॉल कर जलने की बात कही
गायत्री यादव ने बताया- 24 अप्रैल को उदेश यादव नामक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। कुछ देर बाद अस्पताल से भी वीडियो कॉल आया और बेटी की हालत दिखाई। वह सूचना मिलते ही हिसार रवाना हुईं। अस्पताल प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भावना को किस स्थान से और किस हालत में लाया गया। हालत नाजुक होने पर बेटी को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 अप्रैल की रात उसने दम तोड़ दिया। डॉ. भावना यादव 21 अप्रैल को दिल्ली में एग्जाम देने गई थी। उसने मां को 24 अप्रैल को घर आने की बात कही थी। 3. पेट पर धारदार हथियार से हमला, फिर आग लगाई
गायत्री यादव ने बताया – हॉस्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था, जबकि सिर के बाल और पीठ सुरक्षित थे। पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे। हथियार से गोदने के बाद उसकी जलाकर हत्या की गई। 4. हत्या का शक, जीरो FIR दर्ज
गायत्री यादव ने बताया- भावना की मौत एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। छोटी बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। भावना जब भी दिल्ली टेस्ट देने जाती थी, तो रात को छोटी बहन के पास ही रुकती थी। 21 और 22 अप्रैल को भावना छोटी बहन के पास ही रुकी थी और टेस्ट दिया था। 23 अप्रैल को मां को कॉल कर कहा था- मैं 24 अप्रैल की सुबह घर आऊंगी। हालांकि वह घर नहीं पहुंची। हर बार दिल्ली जाते समय मां-बेटी की बातचीत होती थी। हिसार में राजस्थान की लेडी डॉक्टर के मर्डर मामले में हिसार पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डीएसपी तनुज शर्मा के नेतृत्व में जांच चल रही है। आज इस मामले में डॉ. भावना के परिजन एसपी शशांक कुमार सावन से मुलाकात करेंगे। वह बहरोड़ से हिसार के लिए रवाना हो गए हैं। वह दोपहर में हिसार पहुंचेंगे। डॉ. भावना के परिजन एक केस से जुड़ी और जानकारियां भी एसपी को देंगे। इससे पहले मंगलवार को इस मामले में आरोपी उदेश यादव का पहला CCTV सामने आया था। ये 56 सेकेंड की CCTV फुटेज सोनी बर्न अस्पताल की है, जहां आरोपी क्लर्क उदेश ने डॉक्टर को भर्ती करवाया था। सुबह 8 बजकर 42 मिनट की यह फुटेज है। इसमें दिख रहा है उदेश यादव अपने दोस्त के साथ डॉ. भावना यादव को जली हालत में लेकर जाता है। भावना का शरीर चादर से ढका हुआ है और उसका पूरा शरीर गीला है। इसके बाद उदेश यादव बाहर आता है। उदेश के फोन पर किसी का बार-बार फोन आता दिख रहा है। इसके बाद उदेश घबरा जाता है और अपने दोस्त से बात करने लगता है। इसके बाद वह फोन उठाता है और बात करने लग जाता है। इसके बाद उदेश अस्पताल से बाहर चला जाता है। आरोपी क्लर्क की 3 PHOTOS… आरोपी के क्वार्टर से पेट्रोल की बोतल मिली
उधर, हिसार सिविल लाइन थाने की पुलिस ने जीरो FIR मिलने के बाद देर रात चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में घटनास्थल का निरीक्षण किया। DSP तनुज शर्मा ने कहा कि आरोपी क्लर्क उदेश यादव के क्वार्टर से जांच के दौरान एक पेट्रोल की बोतल मिली। इसके अलावा जले हुए कपड़े भी मिले हैं, जो केस की जांच में मददगार साबित होंगे। DSP ने बताया कि यह संवेदनशील मामला है, इसलिए हम सीनियरों की मदद ले रहे हैं। इस मामले में उदेश प्राइम सस्पेक्ट है, उसे ढूंढने में पुलिस की एक टीम लगी हुई है। उसका फोन लगातार इस हादसे के बाद से ही बंद आ रहा है। उदेश रेवाड़ी का रहने वाला है। इसके साथ टीम ने डॉक्टर का लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हिसार के SP खुद इस केस को देख रहे हैं। वहीं, पुलिस जांच में सहयोग के लिए लेडी डॉक्टर भावना के परिजन भी हिसार पहुंच गए हैं। कल उन्होंने हिसार SP को शिकायत देकर मामले में गंभीरता से जांच की मांग की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी कविता पूरे मामले की जांच कर रही हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरा मामला सुलझा दिया जाएगा। डॉ. भावना की मां गायत्री देवी ने बताया- मेरी बेटी बहुत होनहार थी और बहुत चंचल स्वभाव की थी। वह जब भी घर रहती थी घर खुशियों से भर देती थी। मैं चाहती हूं मेरी बेटी जिस तरह से तड़पी है आरोपी को भी उसी तरह से सजा मिले। वह भी तड़पे जैसे मेरी बेटी तड़पी है। वो मेरी नहीं हम सबकी बेटी थी। भावना यादव मर्डर केस, 4 पॉइंट में पूरी कहानी 1. दिल्ली टेस्ट देने गई थी भावना
सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और भावना की मां गायत्री यादव ने बताया कि, भावना ने 2023 में फिलीपींस से MBBS किया था। वह पीजी के लिए दिल्ली में DEMS से MCI परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह ऑनलाइन क्लास ले रही थी और हर सप्ताह वीकली टेस्ट देने जाती थी। 21 अप्रैल को भावना टेस्ट देने दिल्ली गई थी। 2. उदेश ने मां को कॉल कर जलने की बात कही
गायत्री यादव ने बताया- 24 अप्रैल को उदेश यादव नामक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। कुछ देर बाद अस्पताल से भी वीडियो कॉल आया और बेटी की हालत दिखाई। वह सूचना मिलते ही हिसार रवाना हुईं। अस्पताल प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भावना को किस स्थान से और किस हालत में लाया गया। हालत नाजुक होने पर बेटी को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 अप्रैल की रात उसने दम तोड़ दिया। डॉ. भावना यादव 21 अप्रैल को दिल्ली में एग्जाम देने गई थी। उसने मां को 24 अप्रैल को घर आने की बात कही थी। 3. पेट पर धारदार हथियार से हमला, फिर आग लगाई
गायत्री यादव ने बताया – हॉस्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था, जबकि सिर के बाल और पीठ सुरक्षित थे। पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे। हथियार से गोदने के बाद उसकी जलाकर हत्या की गई। 4. हत्या का शक, जीरो FIR दर्ज
गायत्री यादव ने बताया- भावना की मौत एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। छोटी बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। भावना जब भी दिल्ली टेस्ट देने जाती थी, तो रात को छोटी बहन के पास ही रुकती थी। 21 और 22 अप्रैल को भावना छोटी बहन के पास ही रुकी थी और टेस्ट दिया था। 23 अप्रैल को मां को कॉल कर कहा था- मैं 24 अप्रैल की सुबह घर आऊंगी। हालांकि वह घर नहीं पहुंची। हर बार दिल्ली जाते समय मां-बेटी की बातचीत होती थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
