यूपी में होली के दिन अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार सुबह लखनऊ में हल्की बारिश हुई। सड़कें गीली हो गईं। बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। इससे मौसम थोड़ा सर्द हो गया। इससे पहले, गुरुवार शाम को ग्रेटर नोएडा और आगरा में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, अलीगढ़ और मैनपुरी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश में अयोध्या की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को हुई बारिश की 3 तस्वीरें… इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़ मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, फिरोजाबाद, संभल में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मार्च के अंत में 40°C जाएगा पारा
लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है, जो आज शाम तक रहेगी। 15 मार्च के बाद से गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। इससे तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 के पार जा सकता है। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में हीट वेब सक्रिय हो जाएगा। यूपी में होली के दिन अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार सुबह लखनऊ में हल्की बारिश हुई। सड़कें गीली हो गईं। बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। इससे मौसम थोड़ा सर्द हो गया। इससे पहले, गुरुवार शाम को ग्रेटर नोएडा और आगरा में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, अलीगढ़ और मैनपुरी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश में अयोध्या की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को हुई बारिश की 3 तस्वीरें… इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, अलीगढ़ मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, फिरोजाबाद, संभल में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मार्च के अंत में 40°C जाएगा पारा
लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है, जो आज शाम तक रहेगी। 15 मार्च के बाद से गर्मी फिर बढ़ने लगेगी। इससे तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 के पार जा सकता है। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में हीट वेब सक्रिय हो जाएगा। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
होली पर लखनऊ में हल्की बारिश, 20 जिलों में अलर्ट:देर शाम नोएडा-आगरा में जमकर ओले गिरे, ठंडी हवा से मौसम थोड़ा सर्द हुआ
