होशियारपुर के दसूहा में जमीनी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। शाहपुर लिंक रोड पर हुई इस घटना में मंजीत सिंह ने मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह गांव शाहपुर का रहने वाला था। वह घर से किसी काम के लिए निकला था। रास्ते में मंजीत सिंह ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोपी जोगिंदर को कई फुट तक घसीटते हुए खेतों में ले गया। इस हमले में जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जमीनी विवाद में की वारदात दसूहा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव दसूहा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला है कि मृतक जोगिंदर सिंह का मंजीत सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। होशियारपुर के दसूहा में जमीनी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। शाहपुर लिंक रोड पर हुई इस घटना में मंजीत सिंह ने मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह गांव शाहपुर का रहने वाला था। वह घर से किसी काम के लिए निकला था। रास्ते में मंजीत सिंह ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोपी जोगिंदर को कई फुट तक घसीटते हुए खेतों में ले गया। इस हमले में जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जमीनी विवाद में की वारदात दसूहा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव दसूहा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला है कि मृतक जोगिंदर सिंह का मंजीत सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
