यूपी के 18 मंडलायुक्तों और 30 IG-DIG के बीच दौलत के मामले में भारी फर्क दिखा। मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी 13.05 करोड़ की संपत्तियों के साथ सबसे अमीर निकले। जबकि, लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब इकलौती अफसर हैं, जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है। पुलिस अफसरों में आगरा कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी 36.66 करोड़ की संपत्तियों के साथ टॉप पर हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी IAS-IPS अफसर हैं, जिनके नाम पर एक इंच जमीन तक नहीं। यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के सभी 18 मंडलायुक्तों और 30 आईजी-डीआईजी की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट… प्रदेश के 2 मंडलायुक्तों की संपत्ति घटी
यूपी के 18 मंडलायुक्तों में गोरखपुर के अनिल ढींगरा और मेरठ के हृषिकेश भास्कर यशोद की संपत्ति बीते 5 साल में घट गई। 2020 में अनिल ढींगरा की 3 संपत्तियां दो लखनऊ और एक हिमाचल प्रदेश में थीं। वर्तमान में उनकी सिर्फ एक संपत्ति लखनऊ में एक फ्लैट ही है। मेरठ मंडलायुक्त की 2020 में पुणे में 3 और लखनऊ और नासिक में एक-एक प्रॉपर्टी थी। इसमें 3 खुद की, एक पत्नी और एक पत्नी के साथ संयुक्त नाम पर थीं। अब उनकी 3 संपत्ति केवल पुणे की बची है। लखनऊ मंडलायुक्त और 4 IPS के पास नहीं कोई संपत्ति
लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं है। ऐसा उन्होंने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में बताया है। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार, डीआईजी चित्रकूट राजेश यस, एडिशनल सीपी प्रयागराज अजय पाल और एडिशनल सीपी नोएडा अजय कुमार के पास भी कोई संपत्ति नहीं है। जबकि देवीपाटन के मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील की प्रॉपर्टी उपलब्ध नहीं है। 16 आईजी-डीआईजी अजय कुमार, अजय पाल, प्रवीण कुमार, राजेश यस, अजय कुमार साहनी, कलानिधि नैथानी, केशव कुमार चौधरी, मोहित गुप्ता, पीके गौतम, दीपक कुमार, राकेश सिंह, एन कोलांची, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी, शिवा सिम्पी चनप्पा, दिनेश कुमार पी और राजेश कुमार श्रीवास्तव की संपत्तियों में 5 साल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बस उनकी मौजूदा कीमत बढ़ गई है। वहीं, 8 मंडलायुक्तों में आगरा के शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रयागराज के विजय विश्वास पंत, बरेली की सौम्या अग्रवाल, मुरादाबाद के अन्जनेय कुमार सिंह, वाराणसी के कौशल राज शर्मा, आजमगढ़ के विवेक, मिर्जापुर के बालकृष्ण त्रिपाठी, बस्ती के अखिलेश सिंह और अलीगढ़ की संगीता सिंह की प्रॉपर्टी की संख्या में 5 साल में कोई बदलाव नहीं आया है। अब पढ़िए किस मंडलायुक्त और IG-DIG की कहां और कितनी संपत्ति पश्चिमी यूपी : 5 मंडलायुक्तों में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह की 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.60 करोड़ है। दूसरे नंबर पर आगरा के शैलेंद्र कुमार हैं। उनकी 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.23 करोड़ है। जबकि 6 आईजी-डीआईजी में सबसे अमीर मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी हैं। उनकी 10 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 3.84 करोड़ है। दूसरे नंबर पर आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार हैं। उनकी दो संपत्तियों में लखनऊ का आवासीय प्लाट 1.80 करोड़ का है। इसके अलावा उनकी 3 एकड़ पैतृक कृषि भूमि भी है। हालांकि इसका वैल्यू उन्होंने नहीं बताया है। मध्य-बुंदेलखंड : 5 मंडलायुक्तों में झांसी मंडलायुक्त की 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.18 करोड़ है। दूसरे नंबर पर कानपुर के मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन है। उनकी 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.98 करोड़ है। जबकि 6 आईजी-डीआईजी में कानपुर रेंज के आईजी जोगेंद्र कुमार की 9 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.65 करोड़ है। दूसरे नंबर पर लखनऊ रेंज में तैनात प्रशांत कुमार द्वितीय (एडीजी) हैं। उनकी 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.60 करोड़ है। पूर्वांचल : 5 मंडलायुक्तों बस्ती के अखिलेश सिंह की 1 प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.70 करोड़ है। दूसरे नंबर पर अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल हैं। उनकी 4 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.30 करोड़ है। जबकि 5 आईजी-डीआईजी में आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुनील कुमार सिंह की 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.25 करोड़ है। दूसरे नंबर पर बस्ती रेंज के डीआईजी दिनेश पी हैं। उनकी 7 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1 करोड़ बताई है। पुलिस कमिश्नरेट में कौन कितना अमीर गाजियाबाद, नोएडा, आगरा व कानपुर कमिश्नरेट : सबसे अमीर कानपुर कमिश्नरेट में तैनात एडिशनल सीपी विनोद कुमार सिंह की 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.27 करोड़ है। दूसरे नंबर पर कानपुर के ही एडिशनल सीपी हरीश चंद्र की 2 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.35 करोड़ है। इसमें 1.10 का नोएडा का मकान ही शामिल है। लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी कमिश्नरेट : सबसे अमीर वाराणसी में तैनात एडिशनल सीपी शिवा सिम्पी चनप्पा हैं। उनकी 5 संपत्तियों में 9 एकड़ कर्नाटक में कृषि भूमि है। कर्नाटक में ही 4 प्लॉट और तीन मकान हैं। हालांकि, उन्होंने इन पैतृक संपत्तियों की मौजूदा कीमत नहीं बताई है। ———————- ये खबर भी पढ़िए :- यूपी के 22 SP के पास खुद का घर नहीं, कन्नौज एसपी सबसे अमीर; जानिए प्रदेश के सभी कप्तानों के पास कितनी प्रॉपर्टी यूपी में तैनात IPS अफसरों में से किसी के पास आलीशान बंगले हैं, तो किसी के पास 31 एकड़ तक खेती की जमीन है। प्रदेश के 68 जिलों के पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी करोड़ों में है। ये फैक्ट IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के पास है। हालांकि इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। हाथरस और शाहजहांपुर के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी का डिटेल नहीं दिया है। रिकॉर्ड के अनुसार, 22 जिलों के कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। 4 जिलों के कप्तान ऐसे भी हैं, जिनके पास 5 साल पहले प्रॉपर्टी थी, लेकिन मौजूदा समय में कुछ नहीं है। इनमें दो महिला अफसर भी शामिल हैं। प्रदेश के 68 जिलों में कौन पुलिस कप्तान-कितना अमीर है? किसके पास सबसे ज्यादा खेती है? किसके पास सबसे ज्यादा मकान और प्लॉट हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… यूपी के 18 मंडलायुक्तों और 30 IG-DIG के बीच दौलत के मामले में भारी फर्क दिखा। मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी 13.05 करोड़ की संपत्तियों के साथ सबसे अमीर निकले। जबकि, लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब इकलौती अफसर हैं, जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है। पुलिस अफसरों में आगरा कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी 36.66 करोड़ की संपत्तियों के साथ टॉप पर हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी IAS-IPS अफसर हैं, जिनके नाम पर एक इंच जमीन तक नहीं। यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फॉर्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? दैनिक भास्कर ने प्रदेश के सभी 18 मंडलायुक्तों और 30 आईजी-डीआईजी की प्रॉपर्टी को खंगाला। पढ़िए उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट… प्रदेश के 2 मंडलायुक्तों की संपत्ति घटी
यूपी के 18 मंडलायुक्तों में गोरखपुर के अनिल ढींगरा और मेरठ के हृषिकेश भास्कर यशोद की संपत्ति बीते 5 साल में घट गई। 2020 में अनिल ढींगरा की 3 संपत्तियां दो लखनऊ और एक हिमाचल प्रदेश में थीं। वर्तमान में उनकी सिर्फ एक संपत्ति लखनऊ में एक फ्लैट ही है। मेरठ मंडलायुक्त की 2020 में पुणे में 3 और लखनऊ और नासिक में एक-एक प्रॉपर्टी थी। इसमें 3 खुद की, एक पत्नी और एक पत्नी के साथ संयुक्त नाम पर थीं। अब उनकी 3 संपत्ति केवल पुणे की बची है। लखनऊ मंडलायुक्त और 4 IPS के पास नहीं कोई संपत्ति
लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं है। ऐसा उन्होंने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में बताया है। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार, डीआईजी चित्रकूट राजेश यस, एडिशनल सीपी प्रयागराज अजय पाल और एडिशनल सीपी नोएडा अजय कुमार के पास भी कोई संपत्ति नहीं है। जबकि देवीपाटन के मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील की प्रॉपर्टी उपलब्ध नहीं है। 16 आईजी-डीआईजी अजय कुमार, अजय पाल, प्रवीण कुमार, राजेश यस, अजय कुमार साहनी, कलानिधि नैथानी, केशव कुमार चौधरी, मोहित गुप्ता, पीके गौतम, दीपक कुमार, राकेश सिंह, एन कोलांची, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी, शिवा सिम्पी चनप्पा, दिनेश कुमार पी और राजेश कुमार श्रीवास्तव की संपत्तियों में 5 साल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बस उनकी मौजूदा कीमत बढ़ गई है। वहीं, 8 मंडलायुक्तों में आगरा के शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रयागराज के विजय विश्वास पंत, बरेली की सौम्या अग्रवाल, मुरादाबाद के अन्जनेय कुमार सिंह, वाराणसी के कौशल राज शर्मा, आजमगढ़ के विवेक, मिर्जापुर के बालकृष्ण त्रिपाठी, बस्ती के अखिलेश सिंह और अलीगढ़ की संगीता सिंह की प्रॉपर्टी की संख्या में 5 साल में कोई बदलाव नहीं आया है। अब पढ़िए किस मंडलायुक्त और IG-DIG की कहां और कितनी संपत्ति पश्चिमी यूपी : 5 मंडलायुक्तों में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह की 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.60 करोड़ है। दूसरे नंबर पर आगरा के शैलेंद्र कुमार हैं। उनकी 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.23 करोड़ है। जबकि 6 आईजी-डीआईजी में सबसे अमीर मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी हैं। उनकी 10 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 3.84 करोड़ है। दूसरे नंबर पर आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार हैं। उनकी दो संपत्तियों में लखनऊ का आवासीय प्लाट 1.80 करोड़ का है। इसके अलावा उनकी 3 एकड़ पैतृक कृषि भूमि भी है। हालांकि इसका वैल्यू उन्होंने नहीं बताया है। मध्य-बुंदेलखंड : 5 मंडलायुक्तों में झांसी मंडलायुक्त की 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.18 करोड़ है। दूसरे नंबर पर कानपुर के मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन है। उनकी 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.98 करोड़ है। जबकि 6 आईजी-डीआईजी में कानपुर रेंज के आईजी जोगेंद्र कुमार की 9 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.65 करोड़ है। दूसरे नंबर पर लखनऊ रेंज में तैनात प्रशांत कुमार द्वितीय (एडीजी) हैं। उनकी 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.60 करोड़ है। पूर्वांचल : 5 मंडलायुक्तों बस्ती के अखिलेश सिंह की 1 प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.70 करोड़ है। दूसरे नंबर पर अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल हैं। उनकी 4 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.30 करोड़ है। जबकि 5 आईजी-डीआईजी में आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुनील कुमार सिंह की 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.25 करोड़ है। दूसरे नंबर पर बस्ती रेंज के डीआईजी दिनेश पी हैं। उनकी 7 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1 करोड़ बताई है। पुलिस कमिश्नरेट में कौन कितना अमीर गाजियाबाद, नोएडा, आगरा व कानपुर कमिश्नरेट : सबसे अमीर कानपुर कमिश्नरेट में तैनात एडिशनल सीपी विनोद कुमार सिंह की 5 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.27 करोड़ है। दूसरे नंबर पर कानपुर के ही एडिशनल सीपी हरीश चंद्र की 2 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.35 करोड़ है। इसमें 1.10 का नोएडा का मकान ही शामिल है। लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी कमिश्नरेट : सबसे अमीर वाराणसी में तैनात एडिशनल सीपी शिवा सिम्पी चनप्पा हैं। उनकी 5 संपत्तियों में 9 एकड़ कर्नाटक में कृषि भूमि है। कर्नाटक में ही 4 प्लॉट और तीन मकान हैं। हालांकि, उन्होंने इन पैतृक संपत्तियों की मौजूदा कीमत नहीं बताई है। ———————- ये खबर भी पढ़िए :- यूपी के 22 SP के पास खुद का घर नहीं, कन्नौज एसपी सबसे अमीर; जानिए प्रदेश के सभी कप्तानों के पास कितनी प्रॉपर्टी यूपी में तैनात IPS अफसरों में से किसी के पास आलीशान बंगले हैं, तो किसी के पास 31 एकड़ तक खेती की जमीन है। प्रदेश के 68 जिलों के पुलिस कप्तानों की प्रॉपर्टी करोड़ों में है। ये फैक्ट IPS अफसरों की केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के पास है। हालांकि इसमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। हाथरस और शाहजहांपुर के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी का डिटेल नहीं दिया है। रिकॉर्ड के अनुसार, 22 जिलों के कप्तानों के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। 4 जिलों के कप्तान ऐसे भी हैं, जिनके पास 5 साल पहले प्रॉपर्टी थी, लेकिन मौजूदा समय में कुछ नहीं है। इनमें दो महिला अफसर भी शामिल हैं। प्रदेश के 68 जिलों में कौन पुलिस कप्तान-कितना अमीर है? किसके पास सबसे ज्यादा खेती है? किसके पास सबसे ज्यादा मकान और प्लॉट हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
13 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मिर्जापुर कमिश्नर:आईजी-डीआईजी में संजीव त्यागी टॉप पर, रोशन जैकब के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं
