हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुए महायज्ञ में शनिवार सुबह बवाल हो गया। बासी खाने को लेकर ब्राह्मणों ने कुछ ऐसा विरोध किया कि आयोजकों के बाउंसरों को गोलियां तक चलानी पड़ गईं। दरअसल, ब्राह्मणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें 4 दिनों से बासी खाना दिया जा रहा था। हर रोज वह इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार सुबह उन्हें फिर से बासी खाना दिया, जिसका उन्होंने विरोध किया। आयोजकों की तरफ से लगाए सुरक्षा गार्डों ने ब्राह्मणों के विरोध को दबाना चाहा। जब गार्ड ब्राह्मणों को रोकने में विफल रहे तो उन्होंने पहले मारपीट की, फिर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक ब्राह्मण के पेट में गोली लग गई। गोली की आवाज सुन महायज्ञ में पहुंचे हजारों ब्राह्मण गुस्सा गए। बड़ी संख्या में वे पंडाल से बाहर निकलने लगे। किसी ने यज्ञ द्वार तोड़े, किसी ने आयोजकों के होर्डिंग फाड़े तो किसी ने महायज्ञ के लिए बनाए गए पंडालों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, इस पूरे हंगामे के बीच उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम भी लगा दिया। हाथों में डंडे लेकर ब्राह्मणों ने वहां से गुजरने वाले हर वाहन को रोकना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद भी ब्राह्मण नहीं माने। इसके बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठी चलानी पड़ी। करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराया। अब 13 तस्वीरों में यह पूरी घटना देखिए… 1. मारपीट हुई तो पंडाल पर किया पथराव 2. फायरिंग में एक ब्राह्मण के पेट में गोली लगी 3. यज्ञस्थल से ब्राह्मण को अस्पताल पहुंचाया गया 4. गुस्साए ब्राह्मणों ने द्वार तोड़ा 5. बाहर निकल पोस्टरों पर उतारा गुस्सा 6. बीच सड़क पर नारेबाजी 7. लाठियां पकड़ बस और ट्रकों को रोका 8. होर्डिंग पर किया पथराव 9. पुलिस की एंट्री के बाद हुआ लाठीचार्ज 10. ब्राह्मण बोले- हमारे साथ बदतमीजी हुई 11. आयोजक बोले- कुछ लोग यज्ञ को नष्ट करना चाहते हैं 12. पुलिस की सिक्योरिटी टाइट, हालात काबू में 13. जाम खुलवाया, आवाजाही शुरू ——————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग:लखनऊ के ब्राह्मण को लगी गोली हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुए महायज्ञ में शनिवार सुबह बवाल हो गया। बासी खाने को लेकर ब्राह्मणों ने कुछ ऐसा विरोध किया कि आयोजकों के बाउंसरों को गोलियां तक चलानी पड़ गईं। दरअसल, ब्राह्मणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें 4 दिनों से बासी खाना दिया जा रहा था। हर रोज वह इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार सुबह उन्हें फिर से बासी खाना दिया, जिसका उन्होंने विरोध किया। आयोजकों की तरफ से लगाए सुरक्षा गार्डों ने ब्राह्मणों के विरोध को दबाना चाहा। जब गार्ड ब्राह्मणों को रोकने में विफल रहे तो उन्होंने पहले मारपीट की, फिर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक ब्राह्मण के पेट में गोली लग गई। गोली की आवाज सुन महायज्ञ में पहुंचे हजारों ब्राह्मण गुस्सा गए। बड़ी संख्या में वे पंडाल से बाहर निकलने लगे। किसी ने यज्ञ द्वार तोड़े, किसी ने आयोजकों के होर्डिंग फाड़े तो किसी ने महायज्ञ के लिए बनाए गए पंडालों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, इस पूरे हंगामे के बीच उन्होंने थीम पार्क के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम भी लगा दिया। हाथों में डंडे लेकर ब्राह्मणों ने वहां से गुजरने वाले हर वाहन को रोकना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद भी ब्राह्मण नहीं माने। इसके बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठी चलानी पड़ी। करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराया। अब 13 तस्वीरों में यह पूरी घटना देखिए… 1. मारपीट हुई तो पंडाल पर किया पथराव 2. फायरिंग में एक ब्राह्मण के पेट में गोली लगी 3. यज्ञस्थल से ब्राह्मण को अस्पताल पहुंचाया गया 4. गुस्साए ब्राह्मणों ने द्वार तोड़ा 5. बाहर निकल पोस्टरों पर उतारा गुस्सा 6. बीच सड़क पर नारेबाजी 7. लाठियां पकड़ बस और ट्रकों को रोका 8. होर्डिंग पर किया पथराव 9. पुलिस की एंट्री के बाद हुआ लाठीचार्ज 10. ब्राह्मण बोले- हमारे साथ बदतमीजी हुई 11. आयोजक बोले- कुछ लोग यज्ञ को नष्ट करना चाहते हैं 12. पुलिस की सिक्योरिटी टाइट, हालात काबू में 13. जाम खुलवाया, आवाजाही शुरू ——————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग:लखनऊ के ब्राह्मण को लगी गोली हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे आयोजकों के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी। जिसमें लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे ब्राह्मण भड़क गए। इसके बाद उनकी और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। (पूरी खबर पढ़ें) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
13 तस्वीरों में देखिए कुरुक्षेत्र का बवाल:बाउंसरों के पीटने और फायरिंग पर भड़के ब्राह्मण; पत्थर फेंके; द्वार तोड़े, हाईवे जाम किया
