लुधियाना| न्यू अमन नगर/आकाश नगर स्थित एवरशाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के नतीजे शानदार रहे हैं। इस मौके पर एवरशाइन स्कूल के प्रेसिडेंट डॉक्टर भरत दुआ और स्कूल के प्रिंसिपल सुनीता कुमारी, अमन और रजनी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बच्चों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और इस सफलता का श्रेय अध्यापकों की कड़ी मेहनत को दिया। इस परीक्षा में प्रथम स्थान हर्ष ने 96.3%अंक प्राप्त किया, द्वितीय स्थान मेघा ने 93.3% और तृतीय स्थान करण ने 92.6% अंक प्राप्त करके किया। लुधियाना| न्यू अमन नगर/आकाश नगर स्थित एवरशाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के नतीजे शानदार रहे हैं। इस मौके पर एवरशाइन स्कूल के प्रेसिडेंट डॉक्टर भरत दुआ और स्कूल के प्रिंसिपल सुनीता कुमारी, अमन और रजनी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बच्चों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और इस सफलता का श्रेय अध्यापकों की कड़ी मेहनत को दिया। इस परीक्षा में प्रथम स्थान हर्ष ने 96.3%अंक प्राप्त किया, द्वितीय स्थान मेघा ने 93.3% और तृतीय स्थान करण ने 92.6% अंक प्राप्त करके किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट:तापमान में 5 डिग्री की गिरावट; सितंबर में भी मानसून रहेगा एक्टिव; 3 को फिर बरसात
पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट:तापमान में 5 डिग्री की गिरावट; सितंबर में भी मानसून रहेगा एक्टिव; 3 को फिर बरसात पंजाब में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीती शाम राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 30.4 डिग्री रहा। पूरे राज्य में अगस्त महीने में हुई बारिश के बाद मानसून के दो महीनों के आंकड़ों में हल्का सुधार दिखा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में भी अच्छी बारिश हो सकती है। पंजाब में बीते दिन अधिकतम शहरों में जमकर बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में 20 मिमी, एसबीएस नगर 23.6 मिमी, बरनाला 11 मिमी, लुधियाना में 5 मिमी, पटियाला में 4 मिमी, मोगा में 19 मिमी और संगरूर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज 8 जिलों में बारिश की संभावनाएं पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 8 जिलों में बारिश की प्रबल संभावनाएं हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का में अच्छी बारिश हो सकती है। पाकिस्तान में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान के साथ सटे इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। धान के लिए अच्छी है बारिश कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान के लिए ये बारिश अच्छी है। इससे धान की फसल पर पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन फलों और सब्जियों के लिए ये बारिश अच्छी नहीं है। किसानों को इस समय हो रही बारिश से नुकसान झेलना पड़ सकता है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 1.6 डिग्री कम है। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 0.5 डिग्री कम है। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज सुबह का न्यूनतम तापमान तकरीबन 27 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग ने केक फैक्ट्री में छापा मारा:सड़े और ब्रोकन अंडे मिले; रोजाना मार्केट में केक होता था सप्लाई
लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग ने केक फैक्ट्री में छापा मारा:सड़े और ब्रोकन अंडे मिले; रोजाना मार्केट में केक होता था सप्लाई लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंदे अंडों से फ्रूट केक बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा। टीम के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक के पास केक बनाने का लाइसेंस भी नहीं था। इस फैक्ट्री से रोजाना मार्केट में केक सप्लाई होता था। विभाग की टीम को केक और केक बनाने वाला सामान मिला है। विभाग ने दुकान का चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम की अगुवाई डॉ.अमरजीत कौर ने की। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ताजपुर रोड पर नगीना नामक बेकरी है, जो फैक्ट्री में गंदे अंडों से फ्रूट केक तैयार कर बाजारों में सप्लाई कर रहे हैं। यहां आकर देखा तो उन्हें रोटेन (सड़ा) और ब्रोकन अंडे मिले। साथ ही काफी मात्रा में अन्य सामान भी मिला जो नष्ट किया गया। डॉ.अमरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने दुकानदार का चालान काट सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन स्थायी जज:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी; दो महिला न्यायाधीश भी शामिल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन स्थायी जज:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी; दो महिला न्यायाधीश भी शामिल सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें दो महिला जस्टिस भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने बुधवार, 19 मार्च को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कॉलेजियम द्वारा स्थायी जस्टिस के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश निम्नलिखित तीन न्यायाधीशों के लिए की गई है: जस्टिस सुदीप्ति शर्मा और जस्टिस कीर्ति सिंह को स्थायी जस्टिस बनाए जाने से महिलाओं की भागीदारी को और मजबूती मिलेगी। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद नियुक्ति अधिसूचित होगी अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति से इन न्यायाधीशों की आधिकारिक नियुक्ति अधिसूचित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम देशभर के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति और पदोन्नति की सिफारिश करने वाली शीर्ष संस्था है।