भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश उत्सव को समर्पित, नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया ने वीरवार को हर साल एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत करते हुए डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। संस्था अपनी पर्यावरणविद् यूनिट के माध्यम से प्रत्येक गांव को 1300 पौधे और शहर को 2000 पौधे देगी। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने पृथ्वी, जल और वायु को सर्वोच्च दर्जा दिया है और हम सबका कर्तव्य है कि गुरु साहिब के सिद्धांतों पर चलते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसके अलावा नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दलवीर लाल हीरा ने बताया कि संस्था धार्मिक स्थलों को निशुल्क फूलों के पौधे व बीज सेवा के तौर पर उपलब्ध कराएगी। पर्यावरणविद् यूनिट द्वारा पूरे पंजाब में 20,000 लोगों को पौधारोपण अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। संस्था सरकारी रेट पर पौधे उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर बागबानी विभाग से जेएस बिलगा, पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब आदमपुर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, सुपरिंटेंडेंट अशोक कुमार मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश उत्सव को समर्पित, नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया ने वीरवार को हर साल एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में इस अभियान की शुरुआत करते हुए डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। संस्था अपनी पर्यावरणविद् यूनिट के माध्यम से प्रत्येक गांव को 1300 पौधे और शहर को 2000 पौधे देगी। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने पृथ्वी, जल और वायु को सर्वोच्च दर्जा दिया है और हम सबका कर्तव्य है कि गुरु साहिब के सिद्धांतों पर चलते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसके अलावा नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दलवीर लाल हीरा ने बताया कि संस्था धार्मिक स्थलों को निशुल्क फूलों के पौधे व बीज सेवा के तौर पर उपलब्ध कराएगी। पर्यावरणविद् यूनिट द्वारा पूरे पंजाब में 20,000 लोगों को पौधारोपण अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। संस्था सरकारी रेट पर पौधे उपलब्ध करवाएगी। इस मौके पर बागबानी विभाग से जेएस बिलगा, पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब आदमपुर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, सुपरिंटेंडेंट अशोक कुमार मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
