शिमला पुलिस ने 11 नशा तस्कर गिरफ्तार किए:कोलकाता का मास्टरमाइंड भी दबोचा; दिल्ली और लोकल युवा भी शामिल

शिमला पुलिस ने 11 नशा तस्कर गिरफ्तार किए:कोलकाता का मास्टरमाइंड भी दबोचा; दिल्ली और लोकल युवा भी शामिल

शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तस्कर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सदस्य कोलकाता का 38 वर्षीय संदीप शाह और दिल्ली का 24 वर्षीय नीरज कश्यप है। इनके अलावा शिमला और आसपास के क्षेत्रों से शुभम शांडिल (30), संदीप धीमान (38), संजय वर्मा (32), प्रज्वल जस्टा (24), नितिन खेपन (26), विशाल मेहता (32), अभिनव कंवर (23), आशीष (29) और सचिन स्तान (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। शिमला के सदर थाना में मामला दर्ज सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर शिमला में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिमला पुलिस ने नशे खात्मे के लिए ऑपरेशन क्लीन चला रखा है। लगातार मिल रही थी शिकायतें: SP पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस को इस गैंग के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह लंबे समय से अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त था, जो पूरे जिला में नशे का नेक्सस चला रहा था। उन्होंने बताया कि यह गैंग नशा तस्करी में नई नई तकनीकों का उपयोग कर रहे है। ऑनलाइन तरीके से पूरा एक्सेस चला रहे थे। मगर पुलिस नशे के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगो को पुलिस नही बख्शेगी उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तस्कर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सदस्य कोलकाता का 38 वर्षीय संदीप शाह और दिल्ली का 24 वर्षीय नीरज कश्यप है। इनके अलावा शिमला और आसपास के क्षेत्रों से शुभम शांडिल (30), संदीप धीमान (38), संजय वर्मा (32), प्रज्वल जस्टा (24), नितिन खेपन (26), विशाल मेहता (32), अभिनव कंवर (23), आशीष (29) और सचिन स्तान (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। शिमला के सदर थाना में मामला दर्ज सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर शिमला में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिमला पुलिस ने नशे खात्मे के लिए ऑपरेशन क्लीन चला रखा है। लगातार मिल रही थी शिकायतें: SP पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस को इस गैंग के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह लंबे समय से अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त था, जो पूरे जिला में नशे का नेक्सस चला रहा था। उन्होंने बताया कि यह गैंग नशा तस्करी में नई नई तकनीकों का उपयोग कर रहे है। ऑनलाइन तरीके से पूरा एक्सेस चला रहे थे। मगर पुलिस नशे के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगो को पुलिस नही बख्शेगी उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर