अमृतसर | थाना अजनाला की पुलिस ने देसी पिस्तौल और रौंद के साथ एक को काबू किया हैं। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान हरड़ कलां में शक के आधार पर बलविंदर सिंह उर्फ बब्बा निवासी बल्लड़वाल आबादी बाबा गम चक को रोक कर उसकी तलाशी की, तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक रौंद बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। एक अन्य केस में बार्डर से 540 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस और बीएसएफ की ओर से अटारी के नजदीक बार्डर से दो नशा तस्करों को 540 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की हैं। आरोपियों का रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी । अमृतसर | थाना अजनाला की पुलिस ने देसी पिस्तौल और रौंद के साथ एक को काबू किया हैं। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान हरड़ कलां में शक के आधार पर बलविंदर सिंह उर्फ बब्बा निवासी बल्लड़वाल आबादी बाबा गम चक को रोक कर उसकी तलाशी की, तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक रौंद बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। एक अन्य केस में बार्डर से 540 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस और बीएसएफ की ओर से अटारी के नजदीक बार्डर से दो नशा तस्करों को 540 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की हैं। आरोपियों का रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी । पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में 20 महीनों तक सिर्फ कागजों पर रहा विभाग:मंत्री धालीवाल के पास न कार्यालय, न कर्मचारी, न सचिव; विपक्ष बोला- रिमोट से चल रही सरकार
पंजाब में 20 महीनों तक सिर्फ कागजों पर रहा विभाग:मंत्री धालीवाल के पास न कार्यालय, न कर्मचारी, न सचिव; विपक्ष बोला- रिमोट से चल रही सरकार पंजाब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 20 महीने के लिए वह विभाग सौंप दिया गया, जो असल में था ही नहीं। न तो उन्हें विभाग मिला और न ही विभाग को कमरा मिला। इस विभाग में न तो कोई नौकर है और न ही कोई सचिव। न ही इस विभाग में कभी कोई मीटिंग हुई है। खुद मंत्री भी इसकी तलाश में रहे। लेकिन जैसे ही यह मामला सरकारी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। पंजाब सरकार ने इसके लिए बाकायदा सरकारी गजट नोटिफिकेशन जारी किया। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है, जिसके बाद पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर 7 फरवरी 2025 से यह बदलाव प्रभावी कर दिया है। 2023 में दी गई थी विभाग की जिम्मेदारी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला से विधायक हैं। उनके पास पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग था। जिसे सरकार ने वापस ले लिया था। इसके बाद 1 जून 2023 को उनके विभागों में बदलाव किए गए। इसके साथ ही एनआरआई और प्रशासनिक सुधार विभाग भी उन्हें सौंप दिया गया। पता चला है कि कुलदीप सिंह धालीवाल 20 महीने से विभाग की तलाश कर रहे थे। न तो उन्हें विभाग मिला और न ही विभाग के पास कोई कमरा था। इस गायब विभाग में न तो कोई सेवादार है और न ही कोई सचिव। न ही इस विभाग में कभी कोई मीटिंग हुई है। CM के संज्ञान में लाने के बाद की गई कार्रवाई मामला सामने आने के बाद पंजाब सरकार ने अपनी गलती सुधार ली। इसके बाद उनसे वह विभाग वापस ले लिया गया। जो असल में था ही नहीं। अब उनके पास सिर्फ एनआरआई विभाग रहेगा। हैरानी की बात यह है कि यह विभाग सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में ही चल रहा था। मामला सामने आते ही इसे तुरंत सीएम भगवंत मान के संज्ञान में लाया गया। साथ ही 23 सितंबर 2024 को जारी नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया। वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री हैं। साथ ही उनका राजनीतिक रसूख भी है। 2022 में जब राज्य में आम आदमी पार्टी की 92 विधायकों की मजबूत सरकार बनी तो कुलदीप सिंह धालीवाल को कृषि मंत्री बनाया गया। विपक्ष ने कसा तंज, रिमोट से चल रही है सरकार इस मामले में पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तंज कसा है। उन्होंने सिर्फ एक लाइन में लिखा है कि “बदलाव क्या है”। उन्होंने ये शब्द अंग्रेजी में लिखे हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल की नेता और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- स्टाइल। मंत्रियों को विभाग आवंटित करना जो अस्तित्व में ही नहीं हैं और जिन्हें खुद नहीं पता कि उनके पास कौन से विभाग हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मंत्रियों की शासन में कोई भूमिका नहीं है क्योंकि सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है।

ध्रुव ने अपनी भक्ति भाव के आधार पर किया था भगवान को प्रसन्न: भारद्वाज
ध्रुव ने अपनी भक्ति भाव के आधार पर किया था भगवान को प्रसन्न: भारद्वाज भास्कर न्यूज | जालंधर मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी में भक्तों ने मां बगलामुखी जी का हवन किया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान चेतन अरोड़ा से विधिवत वैदिक रिती के अनुसार पंचोपचार , षोडशोपचार, नवग्रह पूजन कराया। इसके बाद हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि अधिकतर लोग भगवान को तभी याद करते हैं, जब वे मुसीबत में होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान की भक्ति हर पल करनी चाहिए। दुख में ही नहीं, सुख के दिनों में भी प्रार्थना करनी चाहिए। भक्त के भाव पवित्र होने चाहिए, तभी भगवान की कृपा मिल सकती है। भक्ति कैसी होनी चाहिए, ये हम भक्त ध्रुव की कथा से समझ सकते हैं। ध्रुव के पिता की दो पत्नियां थीं। एक दिन एक सभा के दौरान ध्रुव अपने पिता की गोद में बैठने के लिए आगे बढ़ा तो सौतेली मां ने उसे रोक दिया। उस समय ध्रुव पांच साल का ही था। वह रोने लगा। सौतेली मां की डांट खाकर रोते हुए ध्रुव अपनी मां के पास पहुंचे तो ध्रुव की मां ने प्रेरणा दी कि वे संसार के पालनहार भगवान की गोद में बैठने के लिए तपस्या करें। वह जंगल गए और पेड़ के नीचे बैठकर ध्रुव ने ध्यान लगाया। उस समय वहां नारदजी पहुंचे और उन्होंने बालक ध्रुव को गुरु मंत्र दिया। बालक ध्रुव मन से भगवान को पुकारने लगा। बच्चे का निर्दोष भावों से भगवान विष्णु भी पिघल गए। वे प्रकट हुए और वर मांगने के लिए कहा। पांच साल के ध्रुव ने सिर्फ भावों से ही भगवान को प्रसन्न कर लिया था। इस मौके पर राकेश प्रभाकर, बलजिंदर सिंह, जगदीश डोगरा, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अजीत कुमार, रिंकू सैनी, नरिंदर मौजूद रहे।

नवांशहर में जन्मदिन मनाने गए युवक की मौत:दोस्तों संग पार्टी के दौरान नदी में कूदा, परिवार बोला- धक्का देकर गिराया
नवांशहर में जन्मदिन मनाने गए युवक की मौत:दोस्तों संग पार्टी के दौरान नदी में कूदा, परिवार बोला- धक्का देकर गिराया नवांशहर में एक युवक का शव नदी से मिला है। शहीद भगत सिंह नगर में बलाचौर के गांव नानोवाल मंड का 23 वर्षीय मनजिंदर सिंह उर्फ मिंटू सतलुज नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बीती शाम 6:30 बजे की है। मनजिंदर अपने दो दोस्तों के साथ सतलुज नदी किनारे जन्मदिन मनाने गया था। वहां तीनों दोस्त पार्टी कर रहे थे। इस दौरान मनजिंदर ने अपने कपड़े उतारकर पास के एक पेड़ पर टांग दिए। उसने नदी में कुछ पत्थर फेंककर पानी की गहराई नापने की कोशिश की और फिर अचानक नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह फिर ऊपर नहीं आया। घटनास्थल पर मौजूद एक मछुआरे ने बताया कि तीनों युवक वहां आकर पार्टी कर रहे थे। मृतक के परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को धक्का देकर नदी में गिराया गया। बलाचौर थाने की एसएचओ राज परविंदर कौर ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्हीं की निशानदेही पर गोताखोरों ने आज सुबह मनजिंदर का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को बलाचौर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ के अनुसार परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।