हरियाणा के रोहतक जिले में चिड़ियाघर में बब्बर शेर धीरा व शेरनी सुधा के 2 शावकों का नामकरण हो गया है। अब जल्द ही इनकी दहाड़ पर्यटकों को भी सुनाई देगी। वन्य जीव विभाग की तरफ से फरवरी माह में बच्चों को पर्यटकों के लिए बाड़े में शिफ्ट करने की योजना है। बब्बर शेर के ये दोनों शावक करीब 6 माह के हो चुके हैं। हल्की-फुल्की दहाड़ भी मारने लगे हैं। वहीं, चिड़ियाघर में एक टाइगर का शावक भी है जो मात्र 27 दिन का है। इसकी अटखेलियां देखने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। उछल-कूद करते शेर और शावकों के PHOTOS… रोहतक में ही हुआ बच्चों का जन्म
चिड़ियाघर के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि शेर धीरा के दोनों शावकों को शेरनी सुधा ने रोहतक में ही जन्म दिया है। दोनों शावक अब 6 माह के करीब हो चुके है, जिन्हें पर्यटकों के लिए बाड़े में लाने की तैयारी चल रही है। सोमवार को इनका नामकरण कर दिया गया है। मंत्री राव नरबीर सिंह चिड़ियाघर आए थे। उन्होंने शेर के बच्चों का नाम वीरु और संजू रखा है। उनकी ग्रोथ को देखते हुए ही फैसला लिया गया है कि उन्हें अब पर्यटकों के लिए बाड़े में शिफ्ट किया जा सकता है। डॉक्टर की देखरेख में है टाइगर का बच्चा
वहीं, चिड़ियाघर के SI चरण सिंह ने बताया है कि टाइगर का बच्चा अभी 27 दिन का है, जो रोहतक के डॉक्टर अशोक खासा की देखरेख में है। बच्चे का नाम मंत्री राव नरबीर सिंह ने चैतन्य रखा है। उसे विदेश से मंगवाए जा रहे डिब्बे वाला दूध पिलाया जाता है। SI चरण सिंह ने बताया है कि शेर धीरा और शेरनी सुधा को रोजाना 7 किलो भोजन दिया जाता है। इसमें 3 दिन मुर्गा और 3 दिन मटन देते हैं। जबकि, मंगलवार को दोनों का उपवास होता है। वहीं, दोनों शावक वीरु और संजू को रोजाना 2 किलो भोजन दिया जाता है। चिड़ियाघर में 30 रुपए का टिकट
चिड़ियाघर में जानवरों को देखने के लिए 5 से 12 साल के बच्चों की 20 रुपए की टिकट रखी गई है। वहीं, बड़ों के लिए 30 रुपए की टिकट रखी गई है। टिकट लेने के बाद पर्यटक आराम से चिड़ियाघर में जानवरों को देख सकते हैं। हरियाणा के रोहतक जिले में चिड़ियाघर में बब्बर शेर धीरा व शेरनी सुधा के 2 शावकों का नामकरण हो गया है। अब जल्द ही इनकी दहाड़ पर्यटकों को भी सुनाई देगी। वन्य जीव विभाग की तरफ से फरवरी माह में बच्चों को पर्यटकों के लिए बाड़े में शिफ्ट करने की योजना है। बब्बर शेर के ये दोनों शावक करीब 6 माह के हो चुके हैं। हल्की-फुल्की दहाड़ भी मारने लगे हैं। वहीं, चिड़ियाघर में एक टाइगर का शावक भी है जो मात्र 27 दिन का है। इसकी अटखेलियां देखने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। उछल-कूद करते शेर और शावकों के PHOTOS… रोहतक में ही हुआ बच्चों का जन्म
चिड़ियाघर के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि शेर धीरा के दोनों शावकों को शेरनी सुधा ने रोहतक में ही जन्म दिया है। दोनों शावक अब 6 माह के करीब हो चुके है, जिन्हें पर्यटकों के लिए बाड़े में लाने की तैयारी चल रही है। सोमवार को इनका नामकरण कर दिया गया है। मंत्री राव नरबीर सिंह चिड़ियाघर आए थे। उन्होंने शेर के बच्चों का नाम वीरु और संजू रखा है। उनकी ग्रोथ को देखते हुए ही फैसला लिया गया है कि उन्हें अब पर्यटकों के लिए बाड़े में शिफ्ट किया जा सकता है। डॉक्टर की देखरेख में है टाइगर का बच्चा
वहीं, चिड़ियाघर के SI चरण सिंह ने बताया है कि टाइगर का बच्चा अभी 27 दिन का है, जो रोहतक के डॉक्टर अशोक खासा की देखरेख में है। बच्चे का नाम मंत्री राव नरबीर सिंह ने चैतन्य रखा है। उसे विदेश से मंगवाए जा रहे डिब्बे वाला दूध पिलाया जाता है। SI चरण सिंह ने बताया है कि शेर धीरा और शेरनी सुधा को रोजाना 7 किलो भोजन दिया जाता है। इसमें 3 दिन मुर्गा और 3 दिन मटन देते हैं। जबकि, मंगलवार को दोनों का उपवास होता है। वहीं, दोनों शावक वीरु और संजू को रोजाना 2 किलो भोजन दिया जाता है। चिड़ियाघर में 30 रुपए का टिकट
चिड़ियाघर में जानवरों को देखने के लिए 5 से 12 साल के बच्चों की 20 रुपए की टिकट रखी गई है। वहीं, बड़ों के लिए 30 रुपए की टिकट रखी गई है। टिकट लेने के बाद पर्यटक आराम से चिड़ियाघर में जानवरों को देख सकते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
