पंजाब के जालंधर में कोट रामदास नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला की लिव-इन पार्टनर ने मृतक की पहली पत्नी और उनके बच्चों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आज सुखदेव ने काम से छुट्टी ली थी। जिसके चलते उसने घर में खुद को गोली मार ली। क्राइम सीन पर जांच के लिए सिटी पुलिस की टीम पहुंच गई थी। पुलिस जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। परमजीत बोली- आज पुलिस को शिकायत देने जाना था मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या की है। सुखदेव के पास खुद का लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत लिखवाकर रखी हुई थी, जिसे आज उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस को देने के लिए जाना था। परमजीत बोलीं- सुखदेव को काफी समय से परेशान किया जा रहा था परमजीत कौर ने कहा कि, मगर आज सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो पर सुखदेव की पहली पत्नी और उनके रिश्तेदारों ने कमेंट किए। इससे परेशान होकर सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। परमजीत कौर ने कहा कि, पिछले चार दिनों से सुखदेव सिंह को ज्यादा परेशान किया जा रहा था। आज यानी शुक्रवार को सुखदेव ने छुट्टी ली थी। जिसके चलते वह घर पर ही था। पंजाब के जालंधर में कोट रामदास नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला की लिव-इन पार्टनर ने मृतक की पहली पत्नी और उनके बच्चों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आज सुखदेव ने काम से छुट्टी ली थी। जिसके चलते उसने घर में खुद को गोली मार ली। क्राइम सीन पर जांच के लिए सिटी पुलिस की टीम पहुंच गई थी। पुलिस जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। परमजीत बोली- आज पुलिस को शिकायत देने जाना था मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या की है। सुखदेव के पास खुद का लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत लिखवाकर रखी हुई थी, जिसे आज उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस को देने के लिए जाना था। परमजीत बोलीं- सुखदेव को काफी समय से परेशान किया जा रहा था परमजीत कौर ने कहा कि, मगर आज सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो पर सुखदेव की पहली पत्नी और उनके रिश्तेदारों ने कमेंट किए। इससे परेशान होकर सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। परमजीत कौर ने कहा कि, पिछले चार दिनों से सुखदेव सिंह को ज्यादा परेशान किया जा रहा था। आज यानी शुक्रवार को सुखदेव ने छुट्टी ली थी। जिसके चलते वह घर पर ही था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर के प्राचीन काली माता मंदिर में चोरी:आधी रात को परिसर में घुसे चोर, CCTV बंद कर दानपात्र चढ़ावा लेकर फरार
जालंधर के प्राचीन काली माता मंदिर में चोरी:आधी रात को परिसर में घुसे चोर, CCTV बंद कर दानपात्र चढ़ावा लेकर फरार पंजाब के जालंधर के सोढल नगर में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर दानपात्र व अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपी दानपात्र में पड़ी सारी नकदी भी ले गए हैं। मंदिर के पुजारी चंद्र भूषण ने बताया कि यह मंदिर 40 साल पुराना है, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन गुरुवार को रात 9:30 बजे आरती करने के बाद वह मंदिर के दरवाजे बंद करके सोने चले गए। चोरों ने रात करीब 1 बजे इस चोरी को अंजाम दिया। मंदिर पहुंचे तो पता चला चोरी का मामला मंदिर के पुजारी चंद्र भूषण ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो नहा धोकर मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर पड़े दान पत्र फटे हुए थे। उन्होंने मंदिर प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। जब सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कमरा खोला तो सीसीटीवी कैमरे का प्लग भी हटा हुआ था। पुजारी चंद्र भूषण का कहना है कि अभी नकदी का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। आरोपियों को पता था कि मंदिर के कैमरे कहां बंद होंगे, इसलिए पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और न ही पंडित ने किसी पर कोई शक जताया है।
फतेहगढ़ साहिब में शराब की बिक्री पर रोक:सेवन करके आने पर भी पाबंदी, शहीदी सभा को लेकर DC ने जारी किए आदेश
फतेहगढ़ साहिब में शराब की बिक्री पर रोक:सेवन करके आने पर भी पाबंदी, शहीदी सभा को लेकर DC ने जारी किए आदेश फतेहगढ़ साहिब की डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सोना थिंद ने पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 की धारा 53 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब के तीन किलोमीटर के दायरे में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा अनाज मंडी सरहिंद, सानीपुर रोड, जीटी रोड बाड़ा, चावला चौक सरहिंद, रेलवे रोड सरहिंद, रेलवे रोड हमांयुपुर, भट्टी रोड सरहिंद और खानपुर इलाके में शराब के ठेकों और अहातों, होटलों आदि में शराब के सेवन करने पर पाबंदी लगाई है। इन इलाकों में कोई व्यक्ति बाहर से भी शराब का सेवन करके नहीं आएगा। यह आदेश 25 दिसंबर को शुरू होने वाली शहीदी सभा को लेकर जारी किए गए। 27 दिसंबर की रात 12 बजे तक आदेश लागू रहेंगे। पुलिस एवं एक्साइज अधिकारियों को सख्ती के निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए जिला पुलिस प्रमुख और सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त की जिम्मेदारी तय की है। जारी किए पाबंदी आदेशों में कहा है कि फतेहगढ़ साहिब में 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली शहीदी सभा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। शहीदी सभा के वातावरण की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है।
मोगा में 2 तस्करों की 1.54 करोड़ की संपत्ति सीज:पुलिस ने पोस्टर लगाए; डीएसपी बोले- अवैध रूप से खरीदकर बनाई
मोगा में 2 तस्करों की 1.54 करोड़ की संपत्ति सीज:पुलिस ने पोस्टर लगाए; डीएसपी बोले- अवैध रूप से खरीदकर बनाई मोगा में पुलिस ने दो 2 नशा तस्करों की 1 करोड़ 54 लाख 54 हजार की संपत्ति सीज की। जिसे अवैध रूप से खरीद कर बनाया गया है। दोनों तस्कर अभी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने कहा कि एसएसपी के निर्देशों के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिस को लेकर आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ लाडी निवासी दौलेवाला और हरजिंदर सिंह उर्फ सुखचैन सिंह उर्फ जिंदर दौलेवाला निवासी सुरो काला सिंह उर्फ निर्मल सिंह की संपत्ति कुर्क करने संबंधी उनके घर के बाहर पोस्टर लगा गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 54 लाख 54 हजार है। जिसकी जांच करने पर पता चला है कि उक्त संपत्ति अवैध रूप से खरीद कर तैयार की गई है। जिनको आज सीज किया गया है। उन्हें नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा के अगर उन्होंने नशा बेचना बंद नहीं किया तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ड्रोन के जरिए गांव पे भी रखी जा रही नजर।