हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं धर्मशाला से 5 बार के विधायक किशन कपूर का आज निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद PGI चंडीगढ़ में आज अंतिम सास ली। किशर कपूर धर्मशाला विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार ने 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री बने। साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए। किशन कपूर 2019 में पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से जीते। 1990 में पहली बार विधायक बने किशन कपूर 1990 में पहली बार विधायक बने। साल 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए। वर्ष 2007 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2012 में वह कांग्रेस के सुधीर शर्मा से चुनाव हार गए। साल 2017 में किशन कपूर कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे। 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए साल 2019 में पार्टी हाईकमान ने हिमाचल सरकार में मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा लोकसभा सीट से शांता कुमार की जगह चुनाव लड़ाया और वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए। 74 साल की उम्र में निधन किशन कपूर का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ। वह अपने पीछे पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर को छोड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से वह पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचाराधीन थे। उनका जन्म 25 जून 1952 को हरि राम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था। उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली और हमेशा धर्मशाला के विकास की लड़ाई लड़ी और सदन में आवाज बुलंद की। 1985 में हार गए थे पहला चुनाव किशन कपूर ने अपने जीवन में विधानसभा के 8 चुनाव लड़े। वह 1985 में पहला चुनाव लड़े और तब हार गए। दूसरी बार वह 2003 और तीसरी बार 2012 में चुनाव हारे। रिकॉर्ड मतो से जीते सांसद चुने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वर्ष 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से सीट जीती थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत था। जयराम-सुधीर शर्मा ने दुख जताया धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने किशन कपूर के निधन पर दुख प्रकट किया और उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद बताया। उन्होंने कहा, भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा, किशन कपूर ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। नड्डा समेत इन नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश BJP अध्यक्ष राजीव बिन्दल, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भी किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं धर्मशाला से 5 बार के विधायक किशन कपूर का आज निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद PGI चंडीगढ़ में आज अंतिम सास ली। किशर कपूर धर्मशाला विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार ने 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री बने। साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए। किशन कपूर 2019 में पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से जीते। 1990 में पहली बार विधायक बने किशन कपूर 1990 में पहली बार विधायक बने। साल 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए। वर्ष 2007 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2012 में वह कांग्रेस के सुधीर शर्मा से चुनाव हार गए। साल 2017 में किशन कपूर कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे। 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए साल 2019 में पार्टी हाईकमान ने हिमाचल सरकार में मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा लोकसभा सीट से शांता कुमार की जगह चुनाव लड़ाया और वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए। 74 साल की उम्र में निधन किशन कपूर का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ। वह अपने पीछे पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर को छोड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से वह पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचाराधीन थे। उनका जन्म 25 जून 1952 को हरि राम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था। उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली और हमेशा धर्मशाला के विकास की लड़ाई लड़ी और सदन में आवाज बुलंद की। 1985 में हार गए थे पहला चुनाव किशन कपूर ने अपने जीवन में विधानसभा के 8 चुनाव लड़े। वह 1985 में पहला चुनाव लड़े और तब हार गए। दूसरी बार वह 2003 और तीसरी बार 2012 में चुनाव हारे। रिकॉर्ड मतो से जीते सांसद चुने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वर्ष 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से सीट जीती थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 प्रतिशत के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत था। जयराम-सुधीर शर्मा ने दुख जताया धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा ने किशन कपूर के निधन पर दुख प्रकट किया और उनके निधन पर शोक व्यक्ति किया। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद बताया। उन्होंने कहा, भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। उन्होंने कहा, किशन कपूर ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। नड्डा समेत इन नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश BJP अध्यक्ष राजीव बिन्दल, प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक विक्रम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने भी किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
चंबा में अवैध पेड़ काटते पकड़े 3 लोग:2 मौके से फरार, 28 हजार का जुर्माना लगा, फॉरेस्ट गार्ड घायल
चंबा में अवैध पेड़ काटते पकड़े 3 लोग:2 मौके से फरार, 28 हजार का जुर्माना लगा, फॉरेस्ट गार्ड घायल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वन विभाग ने अवैध पेड़ कटाते हुए 3 लोगों को पकड़ा है। चुराह क्षेत्र के दयोला और भगेई फॉरेस्ट बीट में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान 5 लोगों को पेड़ काटते हुए पकड़ा, जिनमें से 2 आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार के अनुसार, आरोपियों की पहचान दियोला के निवासियों के रूप में की गई है। घटना के दौरान आरोपियों का पीछा करते समय दियोला के फॉरेस्ट गार्ड सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गार्ड को पहले मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। वन विभाग ने मौके से एक चेन पावर कटर बरामद किया है और एक चतुर्थ श्रेणी का कटा हुआ पेड़ भी मिला है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग ने 28,479 रुपए का जुर्माना वसूला है और जब्त किया गया पावर कटर वन विभाग की हिरासत में रखा गया है।
सोलन की 3 पंचायतों में उप-चुनाव:आज से आचार संहिता लागू; 29 को होगा मतदान, 11, 12 व 13 सितम्बर से होंगे नामांकन
सोलन की 3 पंचायतों में उप-चुनाव:आज से आचार संहिता लागू; 29 को होगा मतदान, 11, 12 व 13 सितम्बर से होंगे नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिले के विभिन्न विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में होने वाले उप निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी तथा ग्राम पंचायत पट्टा, कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मही व नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। 11, 12 व 13 सितम्बर से नामांकन अधिसूचना के अनुसार नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड नम्बर 4 में वार्ड सदस्य का उप-चुनाव होना है। चुनाव के लिए नामांकन 11, 12 व 13 सितम्बर को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्र का प्रारूप सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध होगा। 18 सितम्बर आबंटित होंगे चुनाव चिन्ह अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। 18 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। प्रतिनियुक्त अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह 18 सितम्बर को ही आबंटित किए जाएंगे। 29 सितम्बर को होगा मतदान निर्वाचन की स्थिति में 29 सितम्बर को सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पूर्ण होने के पश्चात उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
हिमाचल में उत्तराखंड की बस का एक्सीडेंट:23 यात्री घायल, 6 को गंभीर चोटें आई, ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी
हिमाचल में उत्तराखंड की बस का एक्सीडेंट:23 यात्री घायल, 6 को गंभीर चोटें आई, ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड की एक बस सोलन जिला के कंडाघाट में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे है। 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को कंडाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को IGMC शिमला रेफर किया गया है। कुछ यात्रियों को कंडाघाट से सोलन अस्पताल भी भेजा गया है। सूचना के अनुसार, सोलन जिला के कंडाघाट से करीब दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई। बस में लगभग 50 यात्री बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार बस उत्तराखंड रोडवेज की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। यह हादसा शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पांच पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त यह बस शिमला से टनकपुर के लिए निकली थी और हादसे का शिकार हो गई।