कपूरथला के गांव लक्खन के पड्डा अनाज मंडी के पास एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव गडाणी निवासी सुखजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर नडाला की ओर जा रहा था। अनाज मंडी के समीप पहुंचते ही बुलेट का संतुलन अचानक बिगड़ गया और सीधे एक पेड़ से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल सुखजीत को तत्काल जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नडाला चौकी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कर रही है। कपूरथला के गांव लक्खन के पड्डा अनाज मंडी के पास एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गांव गडाणी निवासी सुखजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर नडाला की ओर जा रहा था। अनाज मंडी के समीप पहुंचते ही बुलेट का संतुलन अचानक बिगड़ गया और सीधे एक पेड़ से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल सुखजीत को तत्काल जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नडाला चौकी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
आरोपी आकाशदीप तीन महीने पहले ही दुबई से लौटा था, पुलिस ने केस दर्ज कर 4 दिन के रिमांड पर लिया
आरोपी आकाशदीप तीन महीने पहले ही दुबई से लौटा था, पुलिस ने केस दर्ज कर 4 दिन के रिमांड पर लिया भास्कर न्यूज | अमृतसर 26 जनवरी को जहां एक तरफ पूरा देश संविधान, उसके निर्माता और गणतंत्र का जश्न मना रहा था वहीं दूसरी तरफ टाउन हॉल स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी हो रही थी। आरोपी ने पहले बाबा साहिब की प्रतिमा पर हथौड़े चलाए फिर संविधान पर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर शहर भर में रोष फैल गया और वाल्मीकि तथा दलित भाईचारे के लोगों ने घटना के वक्त से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसी के तहत सोमवार को पूरा शहर को बंद रखा गया और आक्रोशित लोगों ने भंडारी पुल और टाउन हॉल में पूरे दिन धरना दिया। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रही। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है। गौर हो कि उक्त घटना हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुई। आरोपी की पहचान मोगा के धर्मकोट निवासी आकाशदीप के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी की मां मीडिया के सामने आई। उसने बताया कि 3 महीने पहले ही आकाशदीप दुबई से लौटा था। वहां से लौटने के बाद वो परिवार से बात तक नहीं कर रहा। परिवार को ये तक नहीं पता कि वो अमृतसर में कहां रह रहा है। बंद के चलते सारे शहर की दुकानें, बाजार संस्थान बंद रहे। आलम यह रहा कि बंद के चलते पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रही। एआईजी जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदबी को लेकर सांसद गुरजीत सिंह औजला, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, भाजपा के जिला शहरी प्रधान हरविंदर सिंह संधू सभी ने निंदा की है। एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बेअदबी मामले के आरोपी आकाशदीप का 4 दिन का रिमांड मिला है।
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीत मान बैठी थी कांग्रेस:38 दिन में हारी सीट, लोकसभा चुनाव से 27,500 वोट कम
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीत मान बैठी थी कांग्रेस:38 दिन में हारी सीट, लोकसभा चुनाव से 27,500 वोट कम लोकसभा चुनाव के दौरान जालंधर पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने बढ़त हासिल की थी। जिसके बाद से ही पार्टी ने उपचुनाव में अपनी जीत पक्की मान ली थी। लेकिन नतीजा कुछ और ही रहा। 10 तारीख को हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे नंबर पर रहीं। लोकसभा चुनाव के मुकाबले सुरिंदर कौर को 27 हजार वोटों का नुकसान हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी जो लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर थी, अब पहले नंबर पर आकर जीत गई है। लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस बार वोट बैंक में इजाफा होगा, लेकिन फिर बड़ा बदलाव हुआ। महज 38 दिनों में कांग्रेस को करीब 27500 वोटों का नुकसान हुआ। यह अचानक नहीं हुआ, बल्कि चुनाव की घोषणा वाले दिन से ही यह मुहिम मजबूत होने की बजाय लगातार कमजोर होती गई। पढ़िए इसके मायने, कहां-कहां कांग्रेस को हुआ नुकसान… 1. पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा होते ही 21 टिकट के दावेदार सामने आ गए। वहीं, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट देकर पार्टी ने सबको शांत कर दिया। लेकिन अधिकतर नेता टिकट न मिलने पर नाराजगी जताते रहे। तरसेम सिंह लखोत्रा और राजीव टिक्का जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए। 2. सुरिंदर कौर सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए अपने कार्यालय नहीं जाती थीं, ऐसा आरोप विपक्षी नेताओं ने लगाया। पूरे चुनाव में इस पर चर्चा होती रही, लेकिन किसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की सख्त जरूरत है, क्योंकि उक्त स्थान पर सड़क सीवरेज समेत कई अहम मुद्दे हैं, जिन्हें आज तक छुआ तक नहीं गया। 3. चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने टिकट की घोषणा बहुत देरी से की और उसके बाद चुनाव प्रचार में उतनी चुस्ती नहीं दिखा पाई, जितनी लोकसभा चुनाव में दिखाई थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 1500 वोटों की बढ़त ले पाई थी, वह भी तब जब पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस ने उपचुनाव प्रचार के दौरान इतनी आक्रामकता नहीं दिखाई। जिसके चलते कांग्रेस पश्चिम हलके में पहले से तीसरे स्थान पर आ गई। 4. सबसे अहम बात यह रही कि जहां कांग्रेस पिछड़ गई, वहां जालंधर के सांसद व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, लुधियाना के सांसद व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा के अलावा कोई भी वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंचा। लेकिन आप की तरफ से सीएम भगवंत सिंह मान खुद अपने परिवार के साथ मैदान में थे। ऐसे में आप को इसका पूरा फायदा मिला।
सारथी कला मंच की ओर से खेल प्रतियोगिता
सारथी कला मंच की ओर से खेल प्रतियोगिता भास्कर न्यूज | अमृतसर सारथी कला मंच की तरफ से कंपनी बाग में लोगों के बीच खेल प्रतियोगिता करवाई। खेल में विजय होने पर ईनाम के तौर पर कपड़े भेंट किए गए। कलाकारों और अधिकारियों के सहयोग से करवाए अनोखी खेल प्रतियोगिता में बच्चे, महिलाएं और पुरुष पहुंचे। इस मौके पर समाज सेवक सुमित चड्डा, डिंपल शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। मंच के संचालक चंचल ने बताया कि कड़ाके की पड़ रही ठंड में शहर के कई ऐसे लोग हैं जो सड़कों में रहते हैं। उन लोगों को यह कपड़े बांटने के लिए खेल प्रतियोगिता करवाई गई ताकि उन्हें गर्म कपड़े दिए जा सके। इस खेल प्रतियोगिता में कई खेल करवाए गए। इस मौके पर परमिंदर गोल्डी, तरुण चावला, दीपक शर्मा, विक्रम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।