करनाल में घोघरदीपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका ने काले कपड़े पहने हुए थे और शव 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोर परगट सिंह की मदद से शव को रस्सी से बांधकर नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए करनाल स्थित मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका है। राहगीरों ने दी जानकारी गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि दोपहर को नहर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि नहर में एक शव तैर रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो नहर के कूड़े में एक शव फंसा हुआ था। जिसके बाद शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। काले रंग का डाल रखा था सूट गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 से 26 साल है और शव के हालत देखकर लगता है कि बॉडी 5-6 दिन पुरानी है जो पूरी तरह से गल चुकी है। युवती ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और गले में काले रंग का धागा है। कपड़ों पर ही एक सेफ्टीपिन यानी ग्बसूआ लगा हुआ है। सूट पर कढ़ाई भी की गई है। कपड़ों से ही मृतका का शिनाख्त हो सकती है क्योंकि शरीर पानी में बुरी तरह से गल चुका है। पुलिस ने मॉर्च्युरी हाउस भेजा शव मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ईआरवी-411 इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मॉर्च्युरी में भेजा जाएगा। शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का दाह संस्कार करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत के कारण क्या रहे है। करनाल में घोघरदीपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका ने काले कपड़े पहने हुए थे और शव 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोर परगट सिंह की मदद से शव को रस्सी से बांधकर नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए करनाल स्थित मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका है। राहगीरों ने दी जानकारी गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि दोपहर को नहर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि नहर में एक शव तैर रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो नहर के कूड़े में एक शव फंसा हुआ था। जिसके बाद शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। काले रंग का डाल रखा था सूट गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 से 26 साल है और शव के हालत देखकर लगता है कि बॉडी 5-6 दिन पुरानी है जो पूरी तरह से गल चुकी है। युवती ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और गले में काले रंग का धागा है। कपड़ों पर ही एक सेफ्टीपिन यानी ग्बसूआ लगा हुआ है। सूट पर कढ़ाई भी की गई है। कपड़ों से ही मृतका का शिनाख्त हो सकती है क्योंकि शरीर पानी में बुरी तरह से गल चुका है। पुलिस ने मॉर्च्युरी हाउस भेजा शव मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ईआरवी-411 इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मॉर्च्युरी में भेजा जाएगा। शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का दाह संस्कार करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत के कारण क्या रहे है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
रोहतक पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष:मोहनलाल बोले- कांग्रेस का सपने धरे रहेंगे, मुख्यमंत्री तक का पता नहीं, पार्टी में गुटबाजी और भारी विद्रोह
रोहतक पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष:मोहनलाल बोले- कांग्रेस का सपने धरे रहेंगे, मुख्यमंत्री तक का पता नहीं, पार्टी में गुटबाजी और भारी विद्रोह रोहतक में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के सपने देख रही है, लेकिन उनके सपने धरे के धरे रह जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी उन्हें यह तक नहीं पता कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कुमारी सैलजा का अपमान करने का काम किया। वहीं भाजपा एकजुटता के साथ चुनाव में जुटी हुई है। जबकि कांग्रेस में गुटबाजी है और भारी विद्रोह है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस में फूट पड़ी हुई है। जिसका ताजा उदाहरण अब देखने को मिला था, जिस प्रकार से कुमारी सैलजा के बारे में बात की थी। वह सबके सामने हैं। केजरीवाल के हरियाणा में प्रचार करने को चुनौती बताने पर कहा कि केजरीवाल कहते थे कि उन पर आरोप लगते ही सीएम पद छोड़ देंगे। लेकिन जेल से सरकार चलाने का रिकार्ड बनाया है। वे जो बोलते है, उसका उलटा करते हैं और झूठ बोलते हैं। हरियाणा में प्रचार के लिए आएंगे तो जनता उनका जवाब देगी। नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशी से करेंगे बातचीत उन्होंने गोपाल कांडा के समर्थन में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने पर कहा कि गोपाल कांडा के साथ कोई समझौता नहीं है। भाजपा के प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है, उसको बुलाकर बातचीत की जाएगी। अभी वहां से किसी का भी समर्थन करने का पार्टी ने फैसला नहीं लिया है। बागी नेताओं के निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने वालों को चुनौती के सवाल पर कहा कि भाजपा के नेताओं के फॉर्म वापस करवा दिए हैं। कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं कि उन्हें शर्म भी नहीं आती। कांग्रेस का राज था तो किसानों को 6 से 8 घंटे बिजली मिलती थी। लेकिन अब 18 से 23 घंटे बिजली किसानों को मिल रही है। बिजली व्यवस्था में सुधार किया है और हर घर से जल देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेंगे। जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के संकल्प पत्र को जारी करेंगे।
हरियाणा के 6 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट:16 में खराब हालात; 12 जिलों में पारा 45 पार, रात का तापमान 9 डिग्री ज्यादा
हरियाणा के 6 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट:16 में खराब हालात; 12 जिलों में पारा 45 पार, रात का तापमान 9 डिग्री ज्यादा हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज 6 जिलों अंबाला, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बचे 16 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर हैं। गर्मी का आलम यह है कि सूबे के 12 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है। वहीं, रात का तापमान सामान्य के मुकाबले 9 डिग्री तक ज्यादा रहा। फतेहाबाद में यह सर्वाधिक 34.6 डिग्री और करनाल व यमुनानगर में सबसे कम 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि 18 की रात तक मौसम बदल जाएगा। 19 से 22 तक कुछ इलाकों में प्री – मानसून की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। उमस ने भी किया परेशान हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ अब उमस भी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को भी लू से आमजन बेहाल रहे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर का औसत तापमान दिन का 0.5 और रात का 1.3 डिग्री बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 5.2 से 7.8 डिग्री तक ज्यादा रहा। सभी जिलों में यह 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नूंह में यह सर्वाधिक 46.6 डिग्री तक पहुंचा। गर्मी ने बिजली की डिमांड बढ़ाई गर्मी के कारण 7 दिन में बिजली की डिमांड 4.36 करोड़ यूनिट बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में बिजली खपत 27.29 करोड़ यूनिट तक पहुंची, जो अब तक का रिकॉर्ड है। यह पिछले तुलना में 22.53 % ज्यादा साल की है। बिजली की डिमांड लगातार बढ़ने से शहरों में 2 से 4 घंटे तो गांवों में 4 से 8 घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं। जून में अब तक सामान्य से 88 % कम बारिश हुई है। 1 जून से 16 जून तक 2.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 20 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है।
पलवल में अवैध मीट की दुकान पर रेड:एक गिरफ्तार, 2 औजारों समेत फरार, बिना लाइसेंस के बेच रहे थे
पलवल में अवैध मीट की दुकान पर रेड:एक गिरफ्तार, 2 औजारों समेत फरार, बिना लाइसेंस के बेच रहे थे हरियाणा के पलवल जिले में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से चल रही मीट की दुकान के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। नगर परिषद के क्लर्क जितेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सार्वजनिक स्थानों पर फेंके अवशेष शहर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आमजन की शिकायत पर टीम सोहना रोड स्थित अवैध मीट की दुकान पर पहुंची। यहां तीन युवक बिना किसी लाइसेंस के मुर्गों को काट रहे थे और उनके अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे थे। इससे न केवल बदबू फैल रही थी, बल्कि महामारी फैलने का भी खतरा था। मांगने पर नहीं मिले दस्तावेज जब टीम ने दुकान पर मौजूद युवकों से लाइसेंस मांगा, तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आरोपियों की पहचान सैयदवाड़ा मोहल्ले के गुड्डू, अकरम और इकलाक के रूप में हुई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अकरम और इकलाक मीट और औजारों को लेकर फरार हो गए, जबकि गुड्डू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। विभिन्न धाराओं के तहत केस पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से जानवरों को काटने, सार्वजनिक स्थान पर बदबू फैलाने, जनस्वास्थ्य को खतरे में डालने और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।