करनाल में यमुना नहर में लड़की का शव मिला:पुलिस ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला, काला सूट पहना, हत्या का शक

करनाल में यमुना नहर में लड़की का शव मिला:पुलिस ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला, काला सूट पहना, हत्या का शक

करनाल में घोघरदीपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका ने काले कपड़े पहने हुए थे और शव 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोर परगट सिंह की मदद से शव को रस्सी से बांधकर नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए करनाल स्थित मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका है। राहगीरों ने दी जानकारी गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि दोपहर को नहर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि नहर में एक शव तैर रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो नहर के कूड़े में एक शव फंसा हुआ था। जिसके बाद शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। काले रंग का डाल रखा था सूट गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 से 26 साल है और शव के हालत देखकर लगता है कि बॉडी 5-6 दिन पुरानी है जो पूरी तरह से गल चुकी है। युवती ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और गले में काले रंग का धागा है। कपड़ों पर ही एक सेफ्टीपिन यानी ग्बसूआ लगा हुआ है। सूट पर कढ़ाई भी की गई है। कपड़ों से ही मृतका का शिनाख्त हो सकती है क्योंकि शरीर पानी में बुरी तरह से गल चुका है। पुलिस ने मॉर्च्युरी हाउस भेजा शव मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ईआरवी-411 इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मॉर्च्युरी में भेजा जाएगा। शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का दाह संस्कार करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत के कारण क्या रहे है। करनाल में घोघरदीपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में 26 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका ने काले कपड़े पहने हुए थे और शव 5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने गोताखोर परगट सिंह की मदद से शव को रस्सी से बांधकर नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए करनाल स्थित मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका है। राहगीरों ने दी जानकारी गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि दोपहर को नहर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि नहर में एक शव तैर रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो नहर के कूड़े में एक शव फंसा हुआ था। जिसके बाद शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। काले रंग का डाल रखा था सूट गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 से 26 साल है और शव के हालत देखकर लगता है कि बॉडी 5-6 दिन पुरानी है जो पूरी तरह से गल चुकी है। युवती ने काले रंग का सूट पहना हुआ है और गले में काले रंग का धागा है। कपड़ों पर ही एक सेफ्टीपिन यानी ग्बसूआ लगा हुआ है। सूट पर कढ़ाई भी की गई है। कपड़ों से ही मृतका का शिनाख्त हो सकती है क्योंकि शरीर पानी में बुरी तरह से गल चुका है। पुलिस ने मॉर्च्युरी हाउस भेजा शव मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ईआरवी-411 इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मॉर्च्युरी में भेजा जाएगा। शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव का दाह संस्कार करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत के कारण क्या रहे है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर