हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह बिहार पर केंद्रित है। यह बजट बेरोजगारी, गरीबी और बढ़ती मंहगाई को संबोधित करने की दिशा में असफल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सेब उत्पादक राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस वर्ग से संबंधित वित्तीय बाधाओं और उनसे संबंधित मुश्किलों को कम करने के लिए सेब के आयात शुल्क में वृद्धि करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। इससे बागवान मायूस है। सुक्खू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें प्रदेश में रेल विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मामले के संबंध में भी उल्लेख नहीं है। राज्यों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की 1.5 लाख करोड़ रुपये की सीमा में बढ़ौतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि GST क्षतिपूर्ति राशि समाप्त करने से राज्य को वित्तीय संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह गरीब विरोधी और अवसरवादी बजट है। केंद्र का बजट निराशाजनक: प्रतिभा हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, पहाड़ी राज्यों विशेष तौर पर हिमाचल के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी आर्थिक नहीं दी और न ही आगामी बजट में प्रदेश को कोई नई विकास योजना ही दी है। प्रदेश के सेब बागवानों किसानों को भी कोई राहत इस बजट में नही है। बजट में कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है, जबकि विहार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उसे बजट में प्रमुखता दी गई है। आयकर में राहत बड़ा तोहफा: बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आयकर में राहत केंद्र सरकार का जनता को बड़ा तोहफा है। लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और मांग, विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा में प्रमुख सहायक स्तंभ हैं, मध्यम वर्ग भारत के विकास को शक्ति प्रदान करता है। दूरदर्शी बजट पेश किया:जयराम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने बजट-2025 प्रस्तुत कर विकसित, आत्मनिर्भर एवं हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत का मार्ग प्रशस्त किया है। बजट में किसान, गरीब, ग्रामीण, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्ट अप, नवाचार, निवेश सहित हर वर्ग एवं क्षेत्र के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह बिहार पर केंद्रित है। यह बजट बेरोजगारी, गरीबी और बढ़ती मंहगाई को संबोधित करने की दिशा में असफल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सेब उत्पादक राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस वर्ग से संबंधित वित्तीय बाधाओं और उनसे संबंधित मुश्किलों को कम करने के लिए सेब के आयात शुल्क में वृद्धि करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। इससे बागवान मायूस है। सुक्खू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें प्रदेश में रेल विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मामले के संबंध में भी उल्लेख नहीं है। राज्यों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की 1.5 लाख करोड़ रुपये की सीमा में बढ़ौतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि GST क्षतिपूर्ति राशि समाप्त करने से राज्य को वित्तीय संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह गरीब विरोधी और अवसरवादी बजट है। केंद्र का बजट निराशाजनक: प्रतिभा हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, पहाड़ी राज्यों विशेष तौर पर हिमाचल के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी आर्थिक नहीं दी और न ही आगामी बजट में प्रदेश को कोई नई विकास योजना ही दी है। प्रदेश के सेब बागवानों किसानों को भी कोई राहत इस बजट में नही है। बजट में कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है, जबकि विहार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उसे बजट में प्रमुखता दी गई है। आयकर में राहत बड़ा तोहफा: बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आयकर में राहत केंद्र सरकार का जनता को बड़ा तोहफा है। लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और मांग, विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा में प्रमुख सहायक स्तंभ हैं, मध्यम वर्ग भारत के विकास को शक्ति प्रदान करता है। दूरदर्शी बजट पेश किया:जयराम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने बजट-2025 प्रस्तुत कर विकसित, आत्मनिर्भर एवं हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत का मार्ग प्रशस्त किया है। बजट में किसान, गरीब, ग्रामीण, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्ट अप, नवाचार, निवेश सहित हर वर्ग एवं क्षेत्र के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
मनाली में नया टूरिस्ट प्लेस हामटा पास:14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित बर्फीली वादी, रोजाना पहुंच रहे 2 हजार पर्यटक
मनाली में नया टूरिस्ट प्लेस हामटा पास:14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित बर्फीली वादी, रोजाना पहुंच रहे 2 हजार पर्यटक हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण स्थल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मनाली से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित हामटा पास में रोजाना डेढ़ से दो हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। अटल टनल रोहतांग के बंद होने के बाद पर्यटकों का रुख अब इस नई जगह की ओर हो गया है। 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल पर पर्यटक बर्फीली वादियों का आनंद ले रहे हैं। यहां स्कीइंग, स्नो ट्यूब और जिप लाइन जैसी रोमांचक गतिविधियों का मजा लिया जा सकता है। विशेष आकर्षण के रूप में पर्यटक बर्फ के इग्लू में रहने का अनूठा अनुभव भी ले सकते हैं। हालांकि, वर्तमान में हामटा रोड सिंगल लेन है और बर्फ की वजह से केवल 4×4 वाहन ही वहां तक पहुंच पाते हैं। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए अस्थाई ढाबे बना रखे हैं, जहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। इसके अलावा लकड़ी और पत्थर से बने छोटे-छोटे होम स्टे भी उपलब्ध हैं, जहां शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल में ठहरा जा सकता है। यहां देखें हामटा पास की फोटो… आधुनिक पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की योजना पर्यटकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रदेश सरकार इस स्थल को एक आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ के अनुसार, इस स्थल के विकास से न केवल रोहतांग पर पर्यटक वाहनों का दबाव कम होगा, बल्कि पर्यटकों को हर मौसम में यहां आसानी से पहुंचने की सुविधा भी मिलेगी।
हिमाचल के मुख्यमंत्री गृह जिला के लिए रवाना:जनसमस्याएं सुनेंगे, कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; 3 दिन शिमला में नहीं रहेंगे
हिमाचल के मुख्यमंत्री गृह जिला के लिए रवाना:जनसमस्याएं सुनेंगे, कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; 3 दिन शिमला में नहीं रहेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन दिन तक जनता को शिमला में नहीं मिलेंगे। सीएम सुक्खू आज अपने गृह जिले में जा रहे हैं। दोपहर बाद 3 बजे सीएम सुक्खू अपने चुनाव क्षेत्र नादौन के लिए शिमला से उड़ान भरेंगे। आज शाम 4 बजे के बाद नादौन के सेरा रेस्ट हाउस में सीएम सुक्खू जनता की समस्याएं सुनेंगे और वहीं रात्रि ठहराव करेंगे। सीएम सुक्खू 11 जनवरी को हमीरपुर के हड़ेटा में आर्थिक विकास एवं आजीविका सृजन प्रोजेक्ट नवजीवन का शिलान्साय करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाने है। इसमें ट्री हाउस स्टे, एडवेंचर जोन का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद सीएम कल भी लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल अमलेहर की बिल्डिंग का परसो करेंगे शिलान्साय मुख्यमंत्री सुक्खू 12 जनवरी को राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल अमलेहर की बिल्डिंग और किटपल-बल्ह नौरी सड़क पर मसेह नाले पर बनने वाले 52 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम वापस शिमला लौटेंगे।
हिमाचल में प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त:10 यात्री घायल; संसारपुर टैरेस से ज्वाली जा रही थी, गंभीर घायल एक यात्री को टांडा किया रेफर
हिमाचल में प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त:10 यात्री घायल; संसारपुर टैरेस से ज्वाली जा रही थी, गंभीर घायल एक यात्री को टांडा किया रेफर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज दोपहर करीब एक बजे प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है। घायलों का ज्वाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, निजी बस संसारपुर टैरेस से ज्वाली जा रही थी। इस दौरान यह बस राजा का तालाब-ज्वाली मार्ग पर समलना में बियर बार फैक्ट्री के पास बेकाबू हो गई और फैक्ट्री की दीवार से टकरा गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर घायलों को किया रेफर हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल को भागे और सभी घायलों को पहले सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस से उपचार के लिए ज्वाली अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक होने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से हादसा हुआ।